Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

वोटर लिस्ट के काम में सुस्ती दिखाई तो नपेंगे अफसर! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने ली हाई-लेवल मीटिंग; बोले— “29 जुलाई तक हर हाल में पूरा करें SIR अभियान, लापरवाही पर होगी सीधी जेल”

उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ERO, AERO और BLO के पसीने छुड़ाए; गढ़वा और भवनाथपुर में बांटे जा चुके हैं 1 लाख से अधिक गणना प्रपत्र; 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट लिस्ट

July 2, 2026
in Jharkhand, Top News
वोटर लिस्ट के काम में सुस्ती दिखाई तो नपेंगे अफसर! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने ली हाई-लेवल मीटिंग; बोले— “29 जुलाई तक हर हाल में पूरा करें SIR अभियान, लापरवाही पर होगी सीधी जेल”
Share on FacebookShare on Twitter
  • 29 जुलाई तक हर हाल में पूरा करें विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान : उपायुक्त
  • SIR कार्य में किसी भी स्तर की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, दोषी कर्मियों पर होगी सख्त एवं दंडात्मक कार्रवाई
  • गढ़वा में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की विस्तृत समीक्षा

************************************

गढ़वा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत गढ़वा जिले में मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप किया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा स्वयं अभियान की नियमित समीक्षा कर रहे हैं तथा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पदाधिकारियों (BLO) के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन, गणना प्रपत्र (Enumeration Form) वितरण एवं आवश्यक दस्तावेजों का संकलन कराया जा रहा है।

इसी क्रम में गुरुवार को उपायुक्त ने अपने कार्यालय वेश्म से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में प्रतिनियुक्त सभी ERO, AERO, Additional AERO, DEO, DSE, DSWO, BLO, सुपरवाइजर एवं स्वयंसेवकों (Volunteers) के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में अब तक किए गए कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अभियान की प्रगति का आकलन किया गया तथा शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) भारत निर्वाचन आयोग का अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध कार्यक्रम है। इसकी सभी तिथियां पूर्व से निर्धारित हैं, इसलिए अभियान में किसी भी स्तर की लापरवाही, शिथिलता अथवा उदासीनता बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी स्तर पर कार्य में लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित कर्मी के विरुद्ध सख्त एवं दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उपायुक्त श्री मिश्रा ने सभी कर्मियों को अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत पूर्ण कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि 29 जुलाई 2026 तक अभियान से संबंधित सभी कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि 05 अगस्त 2026 को मतदाता सूची का प्रकाशन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जा सके।

उन्होंने सभी ERO एवं AERO को नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित कर अभियान की प्रगति पर सतत निगरानी रखने तथा लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं सभी सुपरवाइजरों को अपने-अपने बूथों का नियमित निरीक्षण करते हुए प्रत्येक गणना प्रपत्र का समयबद्ध सत्यापन, डिजिटाइजेशन एवं ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित कराने को कहा।

अभियान के अंतर्गत दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी 957 ईपी पार्ट्स (100 प्रतिशत) का डाउनलोड एवं प्रिंट कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके बाद बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं के बीच गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने का कार्य लगातार जारी है। अब तक जिले में 1,02,059 गणना प्रपत्र (11.84 प्रतिशत) वितरित किए जा चुके हैं। इनमें से 1,763 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा किया गया है, जबकि 81 प्रपत्रों को बीएलओ द्वारा ऑनलाइन सबमिट किया जा चुका है। साथ ही 1,682 प्रपत्रों का सत्यापन भी सफलतापूर्वक संपन्न किया गया है।

*80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र की प्रगति*

80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,26,661 मतदाता पंजीकृत हैं। इस क्षेत्र में अब तक 37,620 गणना प्रपत्र वितरित किए गए हैं। वहीं 1,037 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 44 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन तथा 993 प्रपत्रों का बीएलओ द्वारा सत्यापन पूरा किया जा चुका है।

*81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रगति*

81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,35,431 मतदाता सूचीबद्ध हैं। इस क्षेत्र में अब तक 64,439 गणना प्रपत्र मतदाताओं के बीच वितरित किए गए हैं। इनमें से 726 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 37 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन तथा 689 प्रपत्रों का सत्यापन पूर्ण किया जा चुका है।

अभियान के दौरान मतदाताओं के विवरण के डिजिटाइजेशन एवं मैपिंग का कार्य भी निरंतर प्रगति पर है। अब तक जिले में 763 प्रपत्रों की मैपिंग तथा 916 प्रोजेनी मैपिंग पूरी की जा चुकी है। तीन प्रपत्रों की मैपिंग शेष है।

जिला प्रशासन ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही, अद्यतन एवं त्रुटिरहित रूप में सुनिश्चित करना है, ताकि आगामी निर्वाचन के लिए पूर्णतः शुद्ध, विश्वसनीय एवं पारदर्शी मतदाता सूची तैयार की जा सके। इसके लिए सभी बीएलओ को निर्धारित समय-सीमा के भीतर घर-घर जाकर कार्य पूर्ण करने, प्रत्येक गणना प्रपत्र का सत्यापन करने तथा समयबद्ध डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अंत में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने जिले के सभी मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि जब बीएलओ आपके घर आएं तो उन्हें आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, गणना प्रपत्र सही एवं पूर्ण रूप से भरकर समय पर जमा करें तथा अपने मतदाता विवरण का सत्यापन अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही शुद्ध, पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं विश्वसनीय मतदाता सूची का निर्माण संभव है, जो लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Posts

गढ़वा में अवैध शराब माफियाओं पर कड़ा प्रहार! उत्पाद विभाग ने मझिआंव में 2 भट्ठियां कीं ध्वस्त; 1100 किग्रा जावा-महुआ नष्ट, 3 पर केस दर्ज
Jharkhand

गढ़वा में अवैध शराब माफियाओं पर कड़ा प्रहार! उत्पाद विभाग ने मझिआंव में 2 भट्ठियां कीं ध्वस्त; 1100 किग्रा जावा-महुआ नष्ट, 3 पर केस दर्ज

July 23, 2026
बॉलीवुड और ओटीटी पर छाएंगे झारखंड के युवा! JFTI और SRFTI कोलकाता के बीच ऐतिहासिक समझौता; CM हेमंत सोरेन बोले— ‘ तराशी जाएगी राज्य की छिपी प्रतिभा’
Jharkhand

बॉलीवुड और ओटीटी पर छाएंगे झारखंड के युवा! JFTI और SRFTI कोलकाता के बीच ऐतिहासिक समझौता; CM हेमंत सोरेन बोले— ‘ तराशी जाएगी राज्य की छिपी प्रतिभा’

July 23, 2026
गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण की तूफानी रफ्तार! 7.04 लाख प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण की तूफानी रफ्तार! 7.04 लाख प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप

July 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में अवैध शराब माफियाओं पर कड़ा प्रहार! उत्पाद विभाग ने मझिआंव में 2 भट्ठियां कीं ध्वस्त; 1100 किग्रा जावा-महुआ नष्ट, 3 पर केस दर्ज
  • बॉलीवुड और ओटीटी पर छाएंगे झारखंड के युवा! JFTI और SRFTI कोलकाता के बीच ऐतिहासिक समझौता; CM हेमंत सोरेन बोले— ‘ तराशी जाएगी राज्य की छिपी प्रतिभा’
  • गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण की तूफानी रफ्तार! 7.04 लाख प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.