Sunday, October 18, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

वोटर लिस्ट पुनरीक्षण (SIR) पर एक्शन मोड में प्रशासन! गढ़वा DC की सर्वदलीय बैठक; गड़बड़ी या अफ़वाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

80-गढ़वा और 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्रों के ERO व AERO को दिए पारदर्शी पुनरीक्षण के निर्देश; राजनीतिक दलों से BLA को क्षेत्र में तैनात रखने की अपील

September 4, 2026
in Jharkhand, Top News
वोटर लिस्ट पुनरीक्षण (SIR) पर एक्शन मोड में प्रशासन! गढ़वा DC की सर्वदलीय बैठक; गड़बड़ी या अफ़वाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
Share on FacebookShare on Twitter

▫️एस.आई.आर. को लेकर पदाधिकारियों एवं राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन

▫️बी.एल.ए. से क्षेत्र में रहकर आवश्यक सहयोग करने की अपील, जबकि पदाधिकारियों को सतर्कता एवं पारदर्शिता के साथ एस.आई.आर. प्रक्रिया संपन्न करने का निर्देश

▫️एस.आई.आर. प्रक्रिया में गड़बड़ी अथवा भ्रम उत्पन्न करने वाले लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश

उपायुक्त -सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी गढ़वा पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में आज मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं एस.आई.आर. प्रक्रिया में संलग्न ERO, AERO, Additional AEROs के साथ बैठक आयोजित की गई एवं SIR प्रक्रिया को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

उपायुक्त -सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मिश्रा द्वारा ऑनलाइन बैठक आयोजित कर 80- गढ़वा एवं 81- भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के दोनों ई.आर.ओ. समेत AERO तथा Additional AEROs को SIR प्रकिया पूर्ण पारदर्शिता एवं सतर्कता के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। उन्हें निदेशित किया गया कि SIR प्रक्रिया में संलग्न अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नियमों का अनुपालन करते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें।

फॉर्म नंबर 6, 7 एवं 8 से संबंधित जिले में आ रही शिकायतों की समीक्षा करते हुए निराकरण करने के भी निर्देश दिए गए। दोनो ERO को प्रत्येक सप्ताह SIR कार्यों की मॉनिटरिंग करने तथा AERO एवं Additional AERO को उनके अधीनस्थ कर्मियों को SIR प्रक्रिया नियमानुसार एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने हेतु कहा। उन्होंने कहा कि SIR कार्यों में यदि कोई भी पदाधिकारी/कर्मी/व्यक्ति की संलिप्तता गलत कार्यों में पाई गई तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

तत्पश्चात भौतिक रूप से बैठक में उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से अपील किया गया कि अपने BLA को क्षेत्र में रहकर आवश्यक सहयोग करने के लिए बोलें। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप नियमानुसार कार्य करने की बात कही।

उपायुक्त द्वारा अनावश्यक भ्रम फैलाने अथवा कार्य में लापरवाही बरतने पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई। साथ ही राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि यदि कोई भी अमुक व्यक्ति गलत कार्य में संलिप्त पाए गये तो वह नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई के पात्र होंगे।

Related Posts

अवैध खनन माफियाओं पर गढ़वा प्रशासन का चौतरफा प्रहार! लगातार चौथे दिन छापेमारी में 500 डंपर अवैध बालू जब्त, तस्करों में मचा कोहराम
Jharkhand

अवैध खनन माफियाओं पर गढ़वा प्रशासन का चौतरफा प्रहार! लगातार चौथे दिन छापेमारी में 500 डंपर अवैध बालू जब्त, तस्करों में मचा कोहराम

October 17, 2026
दुर्गापूजा से ठीक पहले गढ़वा में आबकारी विभाग का बड़ा छापा! 210 लीटर अवैध शराब और 2000 किलो जावा महुआ जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप
Jharkhand

दुर्गापूजा से ठीक पहले गढ़वा में आबकारी विभाग का बड़ा छापा! 210 लीटर अवैध शराब और 2000 किलो जावा महुआ जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप

October 17, 2026
मातृशोक के गहरे दर्द के बीच भी अडिग रहा जनसेवा का संकल्प; नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने व्यक्तिगत रूप से सुनीं आम जनता की समस्याएं
Jharkhand

मातृशोक के गहरे दर्द के बीच भी अडिग रहा जनसेवा का संकल्प; नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने व्यक्तिगत रूप से सुनीं आम जनता की समस्याएं

October 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • अवैध खनन माफियाओं पर गढ़वा प्रशासन का चौतरफा प्रहार! लगातार चौथे दिन छापेमारी में 500 डंपर अवैध बालू जब्त, तस्करों में मचा कोहराम
  • दुर्गापूजा से ठीक पहले गढ़वा में आबकारी विभाग का बड़ा छापा! 210 लीटर अवैध शराब और 2000 किलो जावा महुआ जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप
  • मातृशोक के गहरे दर्द के बीच भी अडिग रहा जनसेवा का संकल्प; नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने व्यक्तिगत रूप से सुनीं आम जनता की समस्याएं

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.