Friday, September 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में खनन माफियाओं पर कसने जा रहा शिकंजा! DC पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा फरमान— ‘जिले में अवैध खनन और परिवहन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं’

समाहरणालय में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न; धुरकी, बिशनपुर, केतार और खरौंधी प्रखंडों में लगातार संयुक्त छापेमारी के निर्देश

July 23, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में खनन माफियाओं पर कसने जा रहा शिकंजा! DC पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा फरमान— ‘जिले में अवैध खनन और परिवहन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं’
Share on FacebookShare on Twitter
  • अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, टास्क फोर्स को तेज छापेमारी और कड़ी कार्रवाई के निर्देश
  • उपायुक्त ने कहा—जिले में किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
    **************************************

गढ़वा। जिले में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं खनिजों के अवैध भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले में अवैध खनन के विरुद्ध अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई तथा भविष्य की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से उनके अपने क्षेत्रों में अवैध खनन की वर्तमान स्थिति, निगरानी व्यवस्था तथा अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली।

उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिले में किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने, अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने तथा संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने विशेष रूप से श्री बंशीधरनगर अनुमंडल के धुरकी, बिशनपुर, केतार एवं खरौंधी प्रखंडों में अवैध खनन से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए इन क्षेत्रों में लगातार छापेमारी अभियान चलाने तथा कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अवैध खनन की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रशासन एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय के साथ निरंतर कार्रवाई आवश्यक है।

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाने, प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित क्षेत्र भ्रमण एवं सघन निगरानी के माध्यम से अवैध खनन की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही, कार्रवाई के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने का भी निर्देश दिया।

बैठक में जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव ने बताया कि वर्तमान में एनजीटी के निर्देशों के तहत लागू अवधि के कारण अवैध खनन से संबंधित शिकायतों में कमी आई है। हालांकि, प्राप्त हो रही शिकायतों पर विभाग द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई करने की आवश्यकता पर बल दिया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध सतत, सघन, कठोर एवं परिणामोन्मुख अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन पर पूर्ण रोक लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

बैठक में उपरोक्त के अतरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, डीएफओ दक्षिणी ईबी अब्राहम, अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा कुमार मयंक भूषण, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक यशोधरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि शेष अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

Related Posts

मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़! गढ़वा के आर० के० पब्लिक स्कूल की बसों में मिलीं भारी कमियां; नशे में धुत मिला ड्राइवर, 15 सीटर बस में ठूंसे 32 बच्चे
Jharkhand

मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़! गढ़वा के आर० के० पब्लिक स्कूल की बसों में मिलीं भारी कमियां; नशे में धुत मिला ड्राइवर, 15 सीटर बस में ठूंसे 32 बच्चे

September 10, 2026
मतदाता सूची में गड़बड़ी की तो खैर नहीं! गढ़वा में SIR-2026 को लेकर CSC संचालकों को सख्त चेतावनी; फर्जी डेटा पर सीधे दर्ज होगी FIR
Jharkhand

मतदाता सूची में गड़बड़ी की तो खैर नहीं! गढ़वा में SIR-2026 को लेकर CSC संचालकों को सख्त चेतावनी; फर्जी डेटा पर सीधे दर्ज होगी FIR

September 10, 2026
मझिआंव में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! रेड बुल और स्टिंग समेत 115 उत्पादों पर नकेल; नामी मिठाई दुकानों से लिए गए सैंपल
Jharkhand

मझिआंव में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! रेड बुल और स्टिंग समेत 115 उत्पादों पर नकेल; नामी मिठाई दुकानों से लिए गए सैंपल

September 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़! गढ़वा के आर० के० पब्लिक स्कूल की बसों में मिलीं भारी कमियां; नशे में धुत मिला ड्राइवर, 15 सीटर बस में ठूंसे 32 बच्चे
  • मतदाता सूची में गड़बड़ी की तो खैर नहीं! गढ़वा में SIR-2026 को लेकर CSC संचालकों को सख्त चेतावनी; फर्जी डेटा पर सीधे दर्ज होगी FIR
  • मझिआंव में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! रेड बुल और स्टिंग समेत 115 उत्पादों पर नकेल; नामी मिठाई दुकानों से लिए गए सैंपल

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.