🔹 उपायुक्त के निदेश पर जिले के विभिन्न कल्याण हॉस्टल एवं कल्याण आवासीय विद्यालयों का किया गया औचक निरीक्षण
🔹 बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक निर्देश
उपायुक्त -सह- जिला दंडाधिकारी अनन्य मित्तल के निदेशानुसार जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश एवं जिले के सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने संबंधित प्रखंडों के कुल 21 विभिन्न कल्याण हॉस्टलों एवं कल्याण आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें अनुoजनoजातिo बालक छात्रावास रंका, अनुoजनoजातिo बालक छात्रावास उचरी गढ़वा, अनुoजoजातिo आदिम खरवार बालक छात्रावास रंका, अनुoजनoजातिo आवासिय उच्च विधालय कूदरूम रंका, अनुसूचित जाति बालक छात्रावास धुरकी समेत अन्य शामिल है।

जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश के द्वारा बरडीहा में स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार के साथ किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपस्थित वार्डन को विद्यालय भवन में विद्युत आपूर्ति के लिए सोलर लाइट इंस्टॉलेशन, छात्रों के सभी कमरों में ट्यूबलाइट और पंखा, शत प्रतिशत नामांकन, कैंपस में प्लांटेशन, पर्याप्त शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

कल्याण विभाग के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के द्वारा जिले में स्थित पांच आवासीय विद्यालयों तथा 16 छात्रावासों का निरीक्षण किया गया एवं वहां पर उपलब्ध भौतिक सुविधाओं का आकलन किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालयों एवं छात्रावासों के भवन की स्थिति, गार्ड वाल की व्यवस्था एवं भवनों की आवश्यक मरम्मति, सौंदर्यकरण समेत आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया बिजली, पानी, पंखा, शिक्षकों की संख्या, सोलर लाइट इत्यादि से संबंधित आवश्यकता संबंधी आकलन प्रतिवेदन तैयार कर विभाग को सूचित किया जाएगा।











