Sunday, April 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

September 8, 2023
in Jharkhand
गढ़वा उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त गढ़वा, शेखर जमुआर ने आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनता दरबार में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, छात्रवृत्ति, राशन कार्ड, पेंशन, आवास, मुआवजा समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया।

सर्वप्रथम खरौंधी प्रखंड के ग्राम अरंगी निवासी बिमला देवी ने सड़क दुर्घटना में पति-कृष्णा मेहता की मृत्यु हो जाने की जानकारी देते हुए मुआवजा राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया, मामले में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अंचल अधिकारी खरौंधी को निर्देशित किया गया। विशुनपुरा प्रखंड के ग्राम पतिहारी निवासी अलमुद्दीन मियां, पिता-अजीज अंसारी ने अपने दाखिल खारिज जमीन को ऑनलाइन दर्ज करने के संबंध में आवेदन दिया, मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु अंचल अधिकारी विशुनपुरा को निर्देशित किया गया। जनता दरबार में बी०डी० महाविद्यालय के बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र लक्ष्मी कुमार, हसमुद्दीन अंसारी, रवि रंजन पाल, धीरेंद्र मेहता, पंकज कुमार समेत अन्य छात्रों द्वारा छात्रवृत्ति भुगतान कराने के संबंध में आवेदन दिया, मामले में जांच एवं छात्रवृत्ति भुगतान हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

मेराल प्रखंड के ग्राम गेरुआ निवासी अजगर अंसारी, सुनील चौधरी, रामनाथ चौधरी, मुन्ना प्रसाद गुप्ता द्वारा अनुदान पर पंप सेट उपलब्ध कराने के संबंध में आवेदन दिया गया, मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।गढ़वा प्रखंड के ग्राम लगमा निवासी सरिता देवी, पति- रवि शर्मा ने राशन कार्ड बनवाने के संबंध में आवेदन दिया, मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य समस्याओं से संबंधित आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Related Posts

झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला
Jharkhand

झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला

April 18, 2026
JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Jharkhand

JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

April 17, 2026
जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! 90 से ज्यादा फरियादियों ने रखी समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Jharkhand

जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! 90 से ज्यादा फरियादियों ने रखी समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश

April 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला
  • JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
  • जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! 90 से ज्यादा फरियादियों ने रखी समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.