Sunday, May 24, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : मेराल प्रखंड के चामा पंचायत में आयोजित “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में पहुंचे उपायुक्त

September 2, 2024
in Jharkhand
गढ़वा : मेराल प्रखंड के चामा पंचायत में आयोजित “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में पहुंचे उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

राज्य सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार”का शुभारंभ कल दिनांक 30 अगस्त से शुरू है तथा यह कार्यक्रम 15 सितंबर 2024 तक चलेगा। इसी के निमित्त आज उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री शेखर जमुआर ने मेराल प्रखंड के चामा पंचायत में आयोजित “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में पहुंच कर सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा मौजूद लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी दी। दूसरे दिन तेरह प्रखंडों के तेरह पंचायतों में शिविर का आयोजन किया गया। समाचार लिखे जाने तक कल से लेकर आज तक कुल 13933 आवेदन प्राप्त हुए। आवास योजना को लेकर ज्यादा आवेदन आए। 10वीं और 12वीं की उत्तीर्ण छात्रा जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उन्होंने गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के लिए अपना आवेदन पंचायत स्तरीय शिविर में जमा किया।

लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण

उपायुक्त श्री शेखर जमुआर के द्वारा पंचायत स्तरीय शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा अबुआ आवास योजना का स्वीकृति पत्र, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, साइकिल वितरण, जाति/आवासीय/आय प्रमाण पत्र, पशुधन का वितरण, ट्राईसाईकिल, मनरेगा जॉब कार्ड आदि का वितरण किया गया।

शिविर के माध्यम से उपायुक्त ने योजनाओं का लाभ पहुंचाने का दिया निर्देश

उपायुक्त श्री शेखर जमुआर ने पंचायत स्तरीय शिविर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉल के माध्यम से योग्य लाभुकों को योजनाओं की जानकारी देने तथा उनकी समस्या को सुनते हुए यथोचित लाभ देने का निर्देश दिया। सभी स्टॉल पर मौजूद विभागीय पदाधिकारी और कर्मियों को ग्रामीणों से अच्छा व्यवहार रखते हुए आवेदन भरने में आ रही कोई कठिनाई को दूर करने का निर्देश दिए साथ ही सभी सुयोग्य व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे इस हेतु ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए ज्यादा से ज्यादा आवेदन जमा कराने के निर्देश दिए।

Related Posts

गढ़वा के सरकारी अस्पतालों में ‘दवा और डॉक्टर’ की खुली पोल! सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण में बंद मिला केंद्र, ड्यूटी से गायब डॉक्टरों पर गिरेगी गाज
Jharkhand

गढ़वा के सरकारी अस्पतालों में ‘दवा और डॉक्टर’ की खुली पोल! सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण में बंद मिला केंद्र, ड्यूटी से गायब डॉक्टरों पर गिरेगी गाज

May 23, 2026
जल, जंगल, जमीन पर अब आदिवासियों का ‘राज’: झारखण्ड में 25 साल बाद लागू हुआ ऐतिहासिक PESA कानून; मंत्री का बड़ा आदेश— 3 महीने में बहाल हों पारंपरिक ग्राम प्रधान
Jharkhand

जल, जंगल, जमीन पर अब आदिवासियों का ‘राज’: झारखण्ड में 25 साल बाद लागू हुआ ऐतिहासिक PESA कानून; मंत्री का बड़ा आदेश— 3 महीने में बहाल हों पारंपरिक ग्राम प्रधान

May 23, 2026
राष्ट्रीय काम में सुस्ती पर चला चाबुक! गढ़वा में जनगणना-2027 की समीक्षा में भड़के अपर समाहर्ता; जीरो परफॉर्मेंस वाले प्रभारों से मांगा शोकॉज
Jharkhand

राष्ट्रीय काम में सुस्ती पर चला चाबुक! गढ़वा में जनगणना-2027 की समीक्षा में भड़के अपर समाहर्ता; जीरो परफॉर्मेंस वाले प्रभारों से मांगा शोकॉज

May 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा के सरकारी अस्पतालों में ‘दवा और डॉक्टर’ की खुली पोल! सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण में बंद मिला केंद्र, ड्यूटी से गायब डॉक्टरों पर गिरेगी गाज
  • जल, जंगल, जमीन पर अब आदिवासियों का ‘राज’: झारखण्ड में 25 साल बाद लागू हुआ ऐतिहासिक PESA कानून; मंत्री का बड़ा आदेश— 3 महीने में बहाल हों पारंपरिक ग्राम प्रधान
  • राष्ट्रीय काम में सुस्ती पर चला चाबुक! गढ़वा में जनगणना-2027 की समीक्षा में भड़के अपर समाहर्ता; जीरो परफॉर्मेंस वाले प्रभारों से मांगा शोकॉज

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.