Monday, July 20, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में विकसित भारत 2047 का संकल्प! दिशा समिति के देवेश तिवारी ने युवाओं को MSME योजनाओं से जोड़ने की अपील!

गढ़वा में राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य देवेश तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेरोजगार युवाओं को स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया जैसे योजनाओं से जुड़कर रोजगार सृजन की बात कही।

July 2, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में विकसित भारत 2047 का संकल्प! दिशा समिति के देवेश तिवारी ने युवाओं को MSME योजनाओं से जोड़ने की अपील!
Share on FacebookShare on Twitter

● सदस्य, राज्य स्तरीय दिशा समिति, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

● केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर बेरोजगार युवाओं को रोजगार सृजन करने की कही बात

● विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूर्ण करने हेतु की अपील

देवेश तिवारी, सदस्य, राज्य स्तरीय दिशा समिति, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में परिषद भवन गढ़वा में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। उन्होंने प्रेसवार्ता का उद्देश्य बताते हुए कहा कि इस समिति का उद्देश्य राज्य एवं जिला स्तर पर समन्वय बनाते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी केंद्रीय योजनाओं को बेहतर तरीके से संचालित कराना है। उन्होंने गढ़वा जिले के युवाओं को संदेश दिया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूर्ण करने में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की समस्या से निबटे बिना विकसित भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने प्रेसवार्ता के जरिए जिले के युवाओं से अपील की है कि केंद्र सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े तथा विकसित भारत बनाने में अपना सहयोग दें। इसके लिए उन्होंने देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा रोजगार सृजन हेतु कई योजनाएं चलाई जा रही है।

एमएसएमई (मिनिस्ट्री ऑफ़ माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज) योजनाओं से जुड़कर बेरोजगार युवाओं को लाभान्वित होने की बात कही। उन्होंने स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया आदि से जुड़कर रोजगार सृजन करते हुए देश के विकास में योगदान देने हेतु युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गढ़वा की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यहां लघु उद्योग स्थापित करने की असीम संभावनाएं हैं। यहां उद्योग स्थापित कर अपने उत्पाद को देश के विभिन्न क्षेत्रों में निर्यात किया जा सकता है। गढ़वा जिले की सीमा देश के विभिन्न राज्य जैसे कि बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश आदि से लगी हुई है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही ऐसी योजनाओं से लाभान्वित होकर बेरोजगार युवक/युवती अपना उद्योग स्थापित कर सकते हैं, साथ ही लोगों के लिए भी रोजगार सृजित कर सकते हैं। उन्होंने बेरोजगार युवाओं से केंद्र सरकार की एमएसएमई योजनाओं या अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में सहयोग और समर्थन करने की अपील की। उन्होंने पलामू प्रमंडल के लिए स्वच्छ पलामू, स्वस्थ पलामू, साक्षर पलामू एवं हरा-भरा पलामू होने की कामना की।

Related Posts

गढ़वा के शहरी बूथों पर वोटरों का महा-उत्सव! SIR-2026 विशेष कैंप में उमड़ी भारी भीड़; प्रपत्र जमा करने का अब 20 जुलाई को आखिरी मौका
Jharkhand

गढ़वा के शहरी बूथों पर वोटरों का महा-उत्सव! SIR-2026 विशेष कैंप में उमड़ी भारी भीड़; प्रपत्र जमा करने का अब 20 जुलाई को आखिरी मौका

July 19, 2026
गढ़वा प्रशासन का ऐतिहासिक कीर्तिमान! 8.62 लाख से अधिक वोटर फॉर्म बांटकर रचा इतिहास; अब डिजिटाइजेशन और सत्यापन पर DC का महा-फोकस
Jharkhand

गढ़वा प्रशासन का ऐतिहासिक कीर्तिमान! 8.62 लाख से अधिक वोटर फॉर्म बांटकर रचा इतिहास; अब डिजिटाइजेशन और सत्यापन पर DC का महा-फोकस

July 19, 2026
कोडरमा की आधी आबादी ने भरी स्वावलंबन की ऊंची उड़ान! मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना बनी ढाल; कोई चला रही राशन दुकान तो कोई बनी साबुन निर्माता
Jharkhand

कोडरमा की आधी आबादी ने भरी स्वावलंबन की ऊंची उड़ान! मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना बनी ढाल; कोई चला रही राशन दुकान तो कोई बनी साबुन निर्माता

July 19, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा के शहरी बूथों पर वोटरों का महा-उत्सव! SIR-2026 विशेष कैंप में उमड़ी भारी भीड़; प्रपत्र जमा करने का अब 20 जुलाई को आखिरी मौका
  • गढ़वा प्रशासन का ऐतिहासिक कीर्तिमान! 8.62 लाख से अधिक वोटर फॉर्म बांटकर रचा इतिहास; अब डिजिटाइजेशन और सत्यापन पर DC का महा-फोकस
  • कोडरमा की आधी आबादी ने भरी स्वावलंबन की ऊंची उड़ान! मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना बनी ढाल; कोई चला रही राशन दुकान तो कोई बनी साबुन निर्माता

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.