Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : उपायुक्त की अध्यक्षता में कुष्ठ रोगी खोज अभियान 2024 अंतर्गत जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न

August 12, 2024
in Jharkhand
गढ़वा : उपायुक्त की अध्यक्षता में कुष्ठ रोगी खोज अभियान 2024 अंतर्गत जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न
Share on FacebookShare on Twitter

समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुष्ठ रोगी खोज अभियान 2024 अंतर्गत जिला समन्वय समिति की बैठक उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में संपन्न की गई। बैठक में सिविल सर्जन गढ़वा डॉक्टर अशोक कुमार द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में 28 अगस्त 2024 से 13 सितंबर 2024 तक कुष्ठ रोगी खोज अभियान का संचालन किया जाएगा, जिसमें जिले के सभी प्रखंडों के संपूर्ण आबादी का शत प्रतिशत कुष्ठ रोग से संबंधित शारीरिक जांच किया जाएगा। इसके लिए पूरे जिले में 1408 खोजी दल बनाए गए हैं।

जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉक्टर कौशल सहगल ने बताया कि कुष्ठ रोग बहुत ही धीरे फैलने वाली संक्रामक बीमारी है, जिसका समय से इलाज न करने पर शरीर में विकलांगता की समस्या आ जाती है। आंख और हाथ बुरी तरह प्रभावित हो जाते हैं। इस अभियान के बारे में बताया गया कि पूरे जिले में यह अभियान चलाया जाना है, जिसमें स्वास्थ्य सहिया और एक पुरुष कार्यकर्ता द्वारा प्रत्येक घर के लोगों की शारीरिक जांच की जाएगी तथा लोगों को कुष्ठ रोग तथा इसके रोकथाम व समुचित इलाज की जानकारी से भी अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के लगभग 1684520 लोगों की कुष्ठ रोग से संबंधित स्क्रीनिंग के लिए 1408 खोजी दल का गठन किया गया है, जो अपने-अपने आवंटित क्षेत्र के सभी घरों में जाकर रोगियों को चिन्हित करते हुए कुष्ठ रोग एवं इसके उन्मूलन का संदेश देंगे। साथ ही चिन्हित रोगियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपुष्टि के लिए भेजी जाएगी, जहां पर चिकित्सकों के द्वारा उन लोगों का जांच किया जाएगा और रोग की संपुष्टि होने पर समुचित इलाज प्रारंभ किया जाएगा। बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों को अभियान में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने की भी बात कही गई।

उपायुक्त गढ़वा श्री जमुआर द्वारा निदेश दिया गया कि कुष्ठ रोगी खोज अभियान के सफल आयोजन के लिए सभी प्रखंडों में समन्वय समिति की बैठक आवश्यक रूप से करना सुनिश्चित करें। खोजी दल के सदस्यों को प्रशिक्षण सामग्रियों का वितरण स्क्रीनिंग एवं अन्य कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

उक्त मौके पर जिला कुष्ठ समन्वयक डॉक्टर भारत भूषण, फिजियोथैरेपिस्ट अभिषेक सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक समरेश सिंह, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी, चिकित्सा पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।

Related Posts

गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप

July 24, 2026
शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’
Jharkhand

शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’

July 24, 2026
सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार
Jharkhand

सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार

July 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
  • शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’
  • सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.