Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में शिक्षा को नई दिशा: उपायुक्त दिनेश यादव की समीक्षा बैठक में स्कूलों की सुविधाओं और मध्याह्न भोजन पर सख्ती!

शिक्षकों-छात्रों की उपस्थिति, पोषण वाटिका, और स्वास्थ्य जाँच पर जोर, केतार में राशन गबन की शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश।

October 9, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में शिक्षा को नई दिशा: उपायुक्त दिनेश यादव की समीक्षा बैठक में स्कूलों की सुविधाओं और मध्याह्न भोजन पर सख्ती!
Share on FacebookShare on Twitter

◆ उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

◆ जिला स्तरीय स्टीयरिंग -सह- मॉनिटरिंग कमिटी की भी हुई समीक्षा, दिए गयें आवश्यक निदेश

समाहरणालय स्थित सभागार में आज उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा एक-एक कर शिक्षा विभाग के विभिन्न बिंदुओं पर गहन समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य रूप से उपायुक्त द्वारा शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति, सिलेबस कवरेज (J-GURUJI), विद्यालयों की साफ-सफाई, पेयजल की उपलब्धता, शौचालय की उपलब्धता, मध्याह्न भोजन का संचालन, विद्यालय में पोषण वाटिका, बच्चों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं, विद्यालयों के भवन निर्माण, पोशाक वितरण समेत अन्य विषयों पर एक एक कर समीक्षा की गई। शिक्षा विभाग के उक्त समीक्षात्मक बैठक में उपायुक्त द्वारा जिला अंतर्गत सभी विद्यालयों में योजनाओं के बेहतर संचालन हेतु निर्देशित किया गया, जिसमें प्रत्येक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शौचालय, पेयजल की व्यवस्था, स्वास्थ्य जाँच एवं विद्यालय की विधिवत्त साफ-सफाई, विद्युतिकरण, पोषाहार, पोशाक आदि बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने की बात कही गई, ताकि विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। सर्वप्रथम ई-विद्या वाहिनी पोर्टल के अनुसार प्रखंडवार शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति के बारे में पूछी गई। कुछ प्रखंडों के विद्यालयों में ई-विद्या वाहिनी पोर्टल के अनुसार शिक्षकों की उपस्थिति निराशाजनक पाई गई, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक तथा संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं बीपीओ को शिक्षकों की उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार विद्यार्थियों की उपस्थिति भी विभिन्न प्रखंडों के विद्यालयों में निराशाजनक पाई गई। विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने उपस्थित सभी बीईईओ एवं प्रखंड के बीपीओ/बीपीएम से बारी-बारी शिक्षा विभाग के अंतर्गत चल रही अन्य योजनाओं की भी जानकारी ली गई। कुछ योजनाओं में प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले बीईईओ एवं बीपीओ को उपायुक्त द्वारा कड़ी फटकार लगाई गई तथा कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। कार्य असंतोषजनक होने पर कार्रवाई करने की भी बात कही गई। प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों को उपायुक्त द्वारा ससमय कार्यालय आने एवं नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया। मौके पर उपस्थित जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने अधीनस्थ सभी शिक्षा पदाधिकारी एवं कर्मियों का नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज संबंधित प्रतिवेदन का निरीक्षण करें एवं संबंधितों का मासिक परिलब्धि भी दर्ज उपस्थिति के अनुरूप ही करें।

पी०एम० पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना अंतर्गत जिला स्तरीय स्टीयरिंग -सह- मॉनिटरिंग कमिटि की बिन्दुवार समीक्षा की गई, जिसमें विद्यालयों द्वारा एस०एम०एस० के माध्यम से मध्याहन भोजन संचालन की सूचना उपलब्ध कराने, पी०एम० पोषण (मध्याहन भोजन) योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रखण्डवार खाद्यान्न वितरण, पी०एम० पोषण (मध्याहन भोजन) योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 का माहवार ऑन लाईन डाटा एंट्री, प्रखण्ड स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमिटि की बैठक की समीक्षा एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 में किचेन -सह- स्टोर मरम्मति की अद्यतन स्थिति आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गयें। मध्यान भोजन में पोषक आहार एवं पूरक पोषण का वितरण मेनू के अनुसार ही निश्चित रूप से किए जाने की बात कही गई। जिन योजनाओं में पुअर परफॉर्मेंस पाया गया उन्हें उपायुक्त द्वारा शीघ्र लक्ष्य प्राप्ति हेतु निर्देशित किया गया।

विद्यालयों में विद्यार्थियों के नियमित स्वास्थ्य जांच हेतु मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन डॉक्टर जे एफ केनेडी को विशेष रूप से कैंप लगाकर स्वास्थ्य जांच सिविर चलाने का निर्देश दिया गया। केतार प्रखंड अंतर्गत विद्यालयों में पोषक आहार एवं मध्यान्ह भोजन योजना के तहत खाद्यान्न नहीं मिलने की शिकायत की गई। इस संबंध में केतार प्रखंड अंतर्गत राशन गबन करने की शिकायत भी प्राप्त हुई जिस पर उपायुक्त ने उक्त संबंध में समुचित कार्रवाई करने की बात कही एवं यथासंभव स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत का खाद्यान वितरण करने का निर्देश दिया गया। शिक्षा विभाग के अंतर्गत चल रहे कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर उपायुक्त श्री यादव द्वारा कड़ी नाराजगी जताई गई एवं सभी अपूर्ण कार्य अगली मीटिंग तक निश्चित रूप से शत प्रतिशत कर लेने का निर्देश दिया गया।

उक्त बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवानंद राम, शिक्षा विभाग के डीपीओ, एपीओ, सभी बीईईओ, सभी बीपीओ, एडीएफ, सभी बीपीएम एवं जेई, कुछ शिक्षकगण आदि उपस्थित थें।

Related Posts

गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप

July 24, 2026
शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’
Jharkhand

शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’

July 24, 2026
सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार
Jharkhand

सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार

July 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
  • शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’
  • सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.