Monday, November 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में वित्तीय सशक्तिकरण की बयार! 3 माह का विशेष संतृप्ति अभियान शुरू, हर घर को मिलेगी बैंकिंग सुविधा!

उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में गढ़वा में जल जीवन मिशन के तहत 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष वित्तीय समावेशन अभियान, PMJDY, बीमा और अटल पेंशन योजना पर जोर।

June 26, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में वित्तीय सशक्तिकरण की बयार! 3 माह का विशेष संतृप्ति अभियान शुरू, हर घर को मिलेगी बैंकिंग सुविधा!
Share on FacebookShare on Twitter
  • वित्तीय समावेशन योजनाओं के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर तीन माह का संतृप्ति अभियान होगा प्रारंभ
  • 01 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक चलने वाले अभियान हेतु विशेष DLCC बैठक का हुआ आयोजन

गढ़वा। दिनांक 25 जून 2025 को समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में फाइनेंशियल इंक्लूजन स्कीम के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर तीन माह तक चलाए जाने वाले विशेष अभियान को लेकर जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। यह विशेष अभियान वित्तीय सेवा विभाग (DFS), भारत सरकार के निर्देशानुसार देश के सभी जिलों में 01 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक तीन माह की अवधि के लिए विशेष संतृप्ति अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य सभी पात्र ग्रामीण नागरिकों को जन सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना, बैंकिंग सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना तथा वित्तीय समावेशन को मजबूती प्रदान करना है।

इस अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन कर PMJDY खाता, बीमा योजना (PMJJBY/ PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY), KYC नवीकरण इत्यादि गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। इस अभियान की मुख्य गतिविधियाँ अंतर्गत PMJDY खातों के लिए निःशुल्क KYC का नवीकरण, जन सुरक्षा योजनाओं के तहत बीमा खाता खोलना, APY के अंतर्गत नामांकन, योजनाओं से संबंधित जानकारी व लाभार्थी सहायता इत्यादि शामिल है।

  • शिविरों की व्यवस्था

शिविरों का आयोजन ग्राम पंचायत मुख्यालय अथवा अन्य उपयुक्त स्थलों पर किया जाएगा। इन शिविरों में जनता की सुविधा हेतु स्थनीय भाषा में प्रचार-प्रसार सामग्री,अधिकारियों की उपस्थिति और समुचित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएंगी। शिविरों के सफल संचालन हेतु बैंक शाखाओं, सीएसपी, डाक विभाग, IPPB, बीसी आदि की सक्रिय भागीदारी भी रहेगी।

  • NABARD की भूमिका

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) क्षेत्रीय स्तर पर अभियान संचालन की निगरानी करेंगे और जहां आवश्यकता होगी, तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे। वहीं इस अभियान के प्रचार-प्रसार और संचालन हेतु सभी बैंकों को उचित बजट प्रावधान करने के निर्देश दिए गए हैं। उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले बैंकों, शाखाओं और अधिकारियों को DFS द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

गढ़वा जिले में संचालित 07 CFL (Centre for Financial Literacy) ब्लॉकों को अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु जिम्मेदार बनाया गया है। प्रत्येक ब्लॉक में एक समन्वयक की नियुक्ति की गई है। किसी भी प्रकार के समन्वय स्थापित करने में अगर परेशानी आने पर सभी बैंकों के जिला समन्वयक सीएफएल अग्रगति एवं स्वाधार/ पंचायत सचिव की मदद ले सकते हैं।

बैठक में उपायुक्त श्री यादव ने सभी ग्रामीण नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शिविर में भाग लें और इस वित्तीय समावेशन अभियान का लाभ उठाएँ। यह अभियान प्रत्येक व्यक्ति को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

DLCC बैठक में इस अभियान को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) की बैठक में सभी बैंक, सरकारी विभाग, और वित्तीय संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी विभागों को उनके कार्य एवं जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

 

Related Posts

इंसानियत की ऐसी मिसाल! दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अभ्यर्थी ने एंबुलेंस के भीतर बैठकर दी JTET परीक्षा, गढ़वा डीसी की संवेदनशीलता पर हर तरफ हो रही तारीफ
Jharkhand

इंसानियत की ऐसी मिसाल! दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अभ्यर्थी ने एंबुलेंस के भीतर बैठकर दी JTET परीक्षा, गढ़वा डीसी की संवेदनशीलता पर हर तरफ हो रही तारीफ

November 1, 2026
गढ़वा में पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न हुई JTET परीक्षा-2026! डीसी पशुपति नाथ मिश्रा और एसपी आशुतोष शेखर ने खुद संभाली कमान
Jharkhand

गढ़वा में पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न हुई JTET परीक्षा-2026! डीसी पशुपति नाथ मिश्रा और एसपी आशुतोष शेखर ने खुद संभाली कमान

November 1, 2026
युवाओं की ऊर्जा और कला से गूँजा गढ़वा टाउन हॉल! जिला स्तरीय युवा महोत्सव में दिखा लोक संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम
Jharkhand

युवाओं की ऊर्जा और कला से गूँजा गढ़वा टाउन हॉल! जिला स्तरीय युवा महोत्सव में दिखा लोक संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम

October 31, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • इंसानियत की ऐसी मिसाल! दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अभ्यर्थी ने एंबुलेंस के भीतर बैठकर दी JTET परीक्षा, गढ़वा डीसी की संवेदनशीलता पर हर तरफ हो रही तारीफ
  • गढ़वा में पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न हुई JTET परीक्षा-2026! डीसी पशुपति नाथ मिश्रा और एसपी आशुतोष शेखर ने खुद संभाली कमान
  • युवाओं की ऊर्जा और कला से गूँजा गढ़वा टाउन हॉल! जिला स्तरीय युवा महोत्सव में दिखा लोक संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.