Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कसेगा शिकंजा! गढ़वा में कैटरिंग और दुकानदारों को मिला ‘खाद्य सुरक्षा’ का कड़ा पाठ; अखबार-प्लास्टिक पैकिंग और कार्बाइड फलों पर पूर्ण रोक

सदर अस्पताल में आयोजित FOSTAC ट्रेनिंग के बाद बांटे गए सर्टिफिकेट; तीन बार से ज्यादा इस्तेमाल किए गए तेल और नॉन-फूड ग्रेड रंगों के उपयोग पर सख्त हिदायत

May 20, 2026
in Jharkhand, Top News
सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कसेगा शिकंजा! गढ़वा में कैटरिंग और दुकानदारों को मिला ‘खाद्य सुरक्षा’ का कड़ा पाठ; अखबार-प्लास्टिक पैकिंग और कार्बाइड फलों पर पूर्ण रोक
Share on FacebookShare on Twitter

🔸 एकदिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कैटरिंग और रिटेल दुकानदारों के बीच FOSTAC प्रमाण पत्र का वितरण

🔸 लोक स्वास्थ्य हेतु सुरक्षित खाद्य पदार्थों की महत्ता की दी गई जानकारी

🔸 खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने एवं खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के साथ व्यवसाय संचालित करने का निर्देश

राज्य खाद्य सुरक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में खाद्य सुरक्षा प्रशासन, गढ़वा के द्वारा सदर अस्पताल सभागार में कैटरिंग और रिटेल दुकानदारों को एकदिवसीय FOSTAC (Food Safety Training and Certification) का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन, डॉ० जॉन एफ कैनेडी, अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० आर एस सिंह, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, दीपश्री के साथ-साथ गढ़वा सदर के विभिन्न कैटरिंग और रिटेल दुकानदारों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत सिविल सर्जन के द्वारा लोक स्वास्थ्य हेतु सुरक्षित खाद्य पदार्थों की महत्ता की जानकारी देने से की गई। उनके द्वारा असुरक्षित खाद्य पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव एवं बिमारियों के बारे में बताया गया। इसके उपरांत अभिहित अधिकारी के द्वारा जिले में संचालित सभी दुकानदारों को खाद्य पंजीकरण कराकर ही खाद्य कारोबार करने का निर्देश दिया गया एवं स्वच्छता के बारे में भी निर्देशित किया गया। इसके उपरांत प्रशिक्षक राकेश कुमार सिंह के द्वारा सभी दुकानदारों के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मानकों के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें सभी कैटरिंग संबंधित दुकानदारों को हेडकैप, एप्रॉन, ग्लव्स पहन कर ही खाद्य व्यवसाय करने का निर्देश दिया गया। साथ ही खाद्य पदार्थों को तैयार करने में उपयोग किए जाने वाले पानी एवं अन्य कच्चे सामग्री की शुद्धता पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान खाद्य पदार्थों में जरूरी होने पर ही फूड ग्रेड रंगों का इस्तेमाल सही अनुपात में करने एवं तलने के लिए उपयोग में लाये जाने वाले तेल को तीन बार से अधिक उपयोग न करने की हिदायत दी गई। खाद्य पदार्थों को पैकिंग करने हेतु अखबार, प्लास्टिक कंटेनर की मनाही एवं फूड ग्रेड पैकिंग मैटिरियल का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कार्बाइड युक्त फलों की बिक्री पर रोक लगाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। जिन लोगों ने एकदिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया था, उनके बीच अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ. आर.एस. सिंह एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, दीपश्री के द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

इस कार्यक्रम मे खाद्य सुरक्षा कार्यालय से विवेक तिवारी, संतोष कुमार एवं प्रशिक्षक राकेश कुमार सिंह, ज्ञान सिटी एजुकेशनल ट्रस्ट से डिस्टिक कोर्डिनेटर दीपू कुमार साव एवं ब्लॉक कोर्डिनेटर मदन कुमार, ओमप्रकाश आदि सम्मलित हुए।

Related Posts

गढ़वा में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का नया रिकॉर्ड! 7.35 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का नया रिकॉर्ड! 7.35 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप

July 26, 2026
बाबा नगरी में श्रद्धालुओं के लिए अभूतपूर्व इंतज़ाम! श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर पूरी तरह रोक; AI कैमरे और ड्रोन से होगी सुरक्षा की मॉनिटरिंग
Jharkhand

बाबा नगरी में श्रद्धालुओं के लिए अभूतपूर्व इंतज़ाम! श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर पूरी तरह रोक; AI कैमरे और ड्रोन से होगी सुरक्षा की मॉनिटरिंग

July 26, 2026
गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप

July 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का नया रिकॉर्ड! 7.35 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप
  • बाबा नगरी में श्रद्धालुओं के लिए अभूतपूर्व इंतज़ाम! श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर पूरी तरह रोक; AI कैमरे और ड्रोन से होगी सुरक्षा की मॉनिटरिंग
  • गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.