Monday, October 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

घरेलू कलह से लेकर ‘फर्जी’ राशन-पेंशन तक का खुला चिट्ठा! गढ़वा जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी; आपूर्ति पदाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सख्त जांच के आदेश

उपायुक्त के निर्देश पर समाहरणालय में सजी जनता की अदालत; रिटायर्ड टीचर पति ने बदला बैंक खाता तो पत्नी पहुंची न्याय मांगने, 43 साल की उम्र में बुढ़ापा पेंशन उठाने की भी खुली पोल

May 26, 2026
in Jharkhand, Top News
घरेलू कलह से लेकर ‘फर्जी’ राशन-पेंशन तक का खुला चिट्ठा! गढ़वा जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी; आपूर्ति पदाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सख्त जांच के आदेश
Share on FacebookShare on Twitter

◆ जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

◆ प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित

उपायुक्त गढ़वा पशुपतिनाथ मिश्रा के निदेशानुशार जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवानंद राम द्वारा आज समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए आमजनों की समस्याओं को जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा गंभीरता से बारी-बारी सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

उक्त जनसुनवाई में कांडी प्रखंड के चेचरिया खुर्द निवासी विद्यावती देवी ने आवेदन समर्पित करते हुए भरण पोषण हेतु अपने पति अशर्फी तिवारी से खर्च दिलाने के संबंध में अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि उनके पति सेवानिवृत शिक्षक हैं, जो उन्हें जीवन यापन, भरण पोषण के लिए आवश्यक खर्च नहीं देते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में संयुक्त खाता में पैसा आता था परंतु उनके पति अशर्फी तिवारी, सेवानिवृत शिक्षक द्वारा बैंक खाता बदल दिया गया है एवं उन्हें किसी प्रकार का भरण पोषण हेतु आवश्यक खर्च नहीं दिया जाता है। अतः उन्होंने अपने जीवन यापन के लिए अपने पति से आवश्यक खर्च दिलवाने की मांग की है।

मंझिआंव प्रखंड के दलको निवासी अनिता देवी ने आवेदन समर्पित करते हुए अपने पति एवं उनके पति के बड़े भाई के द्वारा प्रधानमंत्री आवास बनाने से रोकने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनके नाम से प्रधानमंत्री आवास निर्माण के स्वीकृति मिली है, परंतु उनके पति उनके पति के बड़े भाई के मानसिक दबाव में आकर प्रधानमंत्री आवास निर्माण में गतिरोध उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें रहने हेतु एक छोटा-मोटा, टूटा-फूटा कमरा है, जिसमें रहने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आवास स्वीकृति के उपरांत उन्होंने निर्माण कार्य कराना चाहा, परंतु उपरोक्त व्यक्तियों के द्वारा लगातार गतिरोध उत्पन्न किया जा रहा है, जिसकी शिकायत उन्होंने संबंधित प्रखंड कार्यालय एवं पूर्व में उपायुक्त कार्यालय में भी किया है परंतु अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो सकी है। अतः उन्होंने एक बार पुनः आवेदन देते हुए अपने पति के हिस्से की भूमि में आवास निर्माण करने की अनुमति देने एवं आवश्यक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है।

कांडी प्रखंड के घटहुआ कला निवासी गुलाम रसूल अंसारी एवं इमामुद्दीन अंसारी द्वारा घटहुआ कला पंचायत में कुछ लोगों द्वारा गलत तरीके से राशन कार्ड बनवाकर राशन उठाव किए जाने की शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि अजमेरी बीवी पति इबरार हुसैन अंसारी, साजदा खातून पिता इबरार हुसैन अंसारी, नेहाल अंसारी पिता इबरार हुसैन अंसारी आदि द्वारा गरीबी रेखा एवं गरीबी रेखा से नीचे का राशन कार्ड गलत तरीके से बनवाकर राशन का उठाव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त सभी व्यक्ति एक ही परिवार के सदस्य हैं तथा गरीबी रेखा से नीचे के राशन कार्ड हेतु पात्र/योग्य नहीं हैं। अतः उन्होंने उपरोक्त राशन कार्डधारियों का जांच कराते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

एक अन्य मामले में कांडी प्रखंड के ही घटहुआ कला निवासी अफ़रोज़ अंसारी एवं इमामुद्दीन अंसारी ने जमीला बीबी पति शहाबुद्दीन अंसारी द्वारा गलत तरीके से वृद्धावस्था पेंशन लेने की शिकायत की है। आवेदन समर्पित करते हुए बताया गया कि जमीला बीवी 43 वर्ष के उम्र में ही वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रही हैं, जो योजना के नियमों के विरुद्ध है। अतः आवेदकों ने उपरोक्त पेंशनधारी की जांच कराते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

खरौंधी प्रखंड के सुंडी निवासी बसंत मिंज ने आवेदन समर्पित करते हुए पीएम कुसुम योजना अंतर्गत सोलर पंप हेतु किए गए आवेदन को अस्वीकृत हो जाने के फलस्वरूप आवेदन शुल्क के रूप में दिए गये राशि को रिफंड कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में पीएम कुसुम योजना अंतर्गत सोलर पंप के लिए उन्होंने फॉर्म भरा था, जिसका ऑनलाइन पेमेंट किया गया था। परंतु किसी कारणवश आवेदन अस्वीकृत कर दिया गया, जिसकी राशि वापसी के लिए जिला भूमि संरक्षण कार्यालय में आवेदन किया गया है परंतु हरेक बार टाल-मटोल किया जाता है एवं राशि की वापसी नहीं की गई है।

इसी प्रकार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शेष अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं को बारी-बारी से जिला आपूर्ति पदाधिकारी के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राम द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Related Posts

शोक की घड़ी में उमड़ा जनसैलाब! नेमरा में हजारों मेहमानों के बीच खुद हर व्यवस्था संभाल रहे हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन; आत्मीयता देख भावुक हुए लोग
Jharkhand

शोक की घड़ी में उमड़ा जनसैलाब! नेमरा में हजारों मेहमानों के बीच खुद हर व्यवस्था संभाल रहे हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन; आत्मीयता देख भावुक हुए लोग

October 18, 2026
पैतृक गांव नेमरा में पूरी श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ माता रूपी सोरेन का दशकर्म विधान; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद संभाली संस्कार भोज की व्यवस्थाओं की कमान
Jharkhand

पैतृक गांव नेमरा में पूरी श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ माता रूपी सोरेन का दशकर्म विधान; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद संभाली संस्कार भोज की व्यवस्थाओं की कमान

October 18, 2026
अवैध खनन माफियाओं पर गढ़वा प्रशासन का चौतरफा प्रहार! लगातार चौथे दिन छापेमारी में 500 डंपर अवैध बालू जब्त, तस्करों में मचा कोहराम
Jharkhand

अवैध खनन माफियाओं पर गढ़वा प्रशासन का चौतरफा प्रहार! लगातार चौथे दिन छापेमारी में 500 डंपर अवैध बालू जब्त, तस्करों में मचा कोहराम

October 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • शोक की घड़ी में उमड़ा जनसैलाब! नेमरा में हजारों मेहमानों के बीच खुद हर व्यवस्था संभाल रहे हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन; आत्मीयता देख भावुक हुए लोग
  • पैतृक गांव नेमरा में पूरी श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ माता रूपी सोरेन का दशकर्म विधान; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद संभाली संस्कार भोज की व्यवस्थाओं की कमान
  • अवैध खनन माफियाओं पर गढ़वा प्रशासन का चौतरफा प्रहार! लगातार चौथे दिन छापेमारी में 500 डंपर अवैध बालू जब्त, तस्करों में मचा कोहराम

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.