Monday, May 4, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : माननीय मंत्री द्वारा झारखंड आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित

August 27, 2024
in Jharkhand
गढ़वा : माननीय मंत्री द्वारा झारखंड आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड राज्य के गठन हेतु किए गए आंदोलन में विशिष्ट योगदान के लिए संबंधितों को उनके सम्मान में माननीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार रांची, मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित कर झारखंड आंदोलनकारी को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया।

विदित हो कि गढ़वा जिला अंतर्गत कुल 116 आंदोलनकारियों का सूची गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड, राँची द्वारा प्राप्त है, जिसमें से 68 आंदोलनकारियों को 26 जनवरी 2024 एवं 15 अगस्त 2024 के अवसर पर सम्मानित किया जा चुका है। शेष बचे हुए 48 आंदोलनकारियों को आज दिनांक- 27.08.2024 को समाहरणालय सभागार गढ़वा में सम्मानित किया गया।

उक्त कार्यक्रम का आयोजन गढ़वा जिला अंतर्गत झारखण्ड अलग राज्य गठन हेतु किये गये आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले झारखण्ड आंदोलनकारियों को सम्मानित करने के लिए किया गया। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि एकिकृत बिहार के समय झारखण्ड अलग राज्य गठन हेतु किये गये आंदोलन में इन आंदोलनकारियों द्वारा अदम्य साहस का परिचय दिया गया था तथा आंदोलन के क्रम में इनके उपर कई केस-मुकदमा भी दर्ज हुआ, परन्तु ये अपने उदेश्य से डिगे नहीं तथा झारखण्ड अलग राज्य गठन में अपना बहुमुल्य योगदान दिया।

मौके पर उपस्थित उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा कहा गया कि एकत्रित बिहार में काफी संघर्षों के पश्चात झारखंड राज्य का निर्माण किया गया। आज के इस सम्मान समारोह में झारखंड आंदोलनकारी को सहर्ष सम्मानित करने का कार्य किया जा रहा है जो की काफी गर्व की बात है। इस मौके पर सभाकक्ष में उपस्थित आंदोलनकारियों द्वारा उनके अनुभव के बारे में भी पूछा गया तथा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आंदोलनकारियों द्वारा अपने-अपने अनुभव साझा किए गए।

मौके पर उपस्थित माननीय मंत्री द्वारा आंदोलनकारी को संबोधित करते हुए कहा गया कि झारखंड आंदोलनकारी में कुछेक को स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं गणतंत्र दिवस समारोह को सांकेतिक रूप से सम्मानित करने का कार्य किया गया था। शेष बचे हुए आंदोलनकारी को आज के इस सम्मान समारोह में सम्मानित करने का कार्य किया जा रहा है। आंदोलनकारी की मांग पर माननीय मंत्री द्वारा उन्हें एक सम्मानजनक पेंशन रूपी राशि एवं अन्य सुविधा देने संबंधित बातों पर यथासंभव प्रयास करने की बात कही गई। आज के इस सम्मान समारोह के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 48 आंदोलनकारी को सम्मानित करने का कार्य किया गया, जिसमें वीरेंद्र तिवारी, नवरंग तिवारी, कामेश्वर उपाध्याय, कबूतरी देवी, सुदर्शन सिंह चेरो, शिवकुमार सिंह, विनोद विश्वकर्मा, रामनारायण राम, नरेश बैठा आदि समेत कुल 48 आंदोलनकारी को सम्मानित किया गया।

उक्त मौके पर उपरोक्त के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गढ़वा दीपक कुमार पांडे, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थें।

Related Posts

श्री शिवाला सेवा समिति ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट; 5 मई से सुकुरहुटू में शुरू होगा आध्यात्मिक महासंगम।
Jharkhand

श्री शिवाला सेवा समिति ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट; 5 मई से सुकुरहुटू में शुरू होगा आध्यात्मिक महासंगम।

May 3, 2026
सांसद सुखदेव भगत के पुत्र के रिसेप्शन में जुटे दिग्गज; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने दीं शुभकामनाएं।
Jharkhand

सांसद सुखदेव भगत के पुत्र के रिसेप्शन में जुटे दिग्गज; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने दीं शुभकामनाएं।

May 3, 2026
गढ़वा में जनसुनवाई में भारी भीड़! 40 साल पुरानी भूमि कब्जे, राशन कार्ड और फर्जी शौचालय निर्माण की शिकायतें आईं सामने
Jharkhand

गढ़वा में जनसुनवाई में भारी भीड़! 40 साल पुरानी भूमि कब्जे, राशन कार्ड और फर्जी शौचालय निर्माण की शिकायतें आईं सामने

May 3, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • श्री शिवाला सेवा समिति ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट; 5 मई से सुकुरहुटू में शुरू होगा आध्यात्मिक महासंगम।
  • सांसद सुखदेव भगत के पुत्र के रिसेप्शन में जुटे दिग्गज; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने दीं शुभकामनाएं।
  • गढ़वा में जनसुनवाई में भारी भीड़! 40 साल पुरानी भूमि कब्जे, राशन कार्ड और फर्जी शौचालय निर्माण की शिकायतें आईं सामने

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.