- लापता मार्टिंग कच्छप के परिजनों को 10 लाख की सहायता राशि प्रदान
गढ़वा। लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान पलामू लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुनाव उपरांत डाल्टेनगंज के बाजार समिति स्थित वज्रगृह में मतपेटी जमा करने के बाद लापता हुए मार्टिंग कच्छप के परिजनों के प्रति संवेदना एवं सहयोग व्यक्त करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिनेश यादव द्वारा उनकी पत्नी किरण तिर्की को 10 लाख की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।
यह सहायता राशि प्रशासन द्वारा मानवीय संवेदनाओं एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत प्रदान की गई है, जिससे प्रभावित परिवार को इस कठिन समय में आर्थिक संबल मिल सके। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।

इस अवसर पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय भी उपस्थित थे।










