Wednesday, April 15, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में चुनावी मीडिया पर लाल निशान: “पेड न्यूज-भ्रामक खबरों को जेल की हवा खिलाएंगे, हर पोस्ट-वीडियो पर 24×7 नजर!”

नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए मीडिया कोषांग और एमसीएमसी सेल की अहम बैठक, पंकज कुमार गिरि ने दिए सख्त निर्देश, नियंत्रण कक्ष से लगातार मॉनिटरिंग

January 29, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में चुनावी मीडिया पर लाल निशान: “पेड न्यूज-भ्रामक खबरों को जेल की हवा खिलाएंगे, हर पोस्ट-वीडियो पर 24×7 नजर!”
Share on FacebookShare on Twitter
  • नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 को लेकर मीडिया कोषांग की बैठक आयोजित
  • मीडिया एवं पब्लिसिटी सेल व एमसीएमसी सेल को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
    **************************************

गढ़वा। नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के दौरान प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया में प्रकाशित एवं प्रसारित होने वाली खबरों पर सतत निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि की अध्यक्षता में मीडिया एवं पब्लिसिटी सेल तथा एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी) सेल के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी द्वारा नगर पालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल एवं निष्पक्ष क्रियान्वयन को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन अवधि के दौरान समाचारों, विज्ञापनों एवं सोशल मीडिया कंटेंट पर विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि आदर्श आचार संहिता का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने निर्देश दिया कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया में प्रकाशित या प्रसारित होने वाली प्रत्येक खबर पर कड़ी नजर रखी जाए तथा पेड न्यूज, भ्रामक अथवा आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित सामग्री पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके लिए मीडिया एवं पब्लिसिटी सेल तथा एमसीएमसी सेल के बीच समन्वय बनाकर कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में यह भी बताया गया कि जिला जन-संपर्क कार्यालय, गढ़वा में स्थापित नियंत्रण कक्ष के माध्यम से मीडिया से संबंधित सभी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही निर्वाचन से जुड़ी आधिकारिक सूचनाओं का समय पर एवं तथ्यात्मक प्रसारण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आम जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।

नोडल पदाधिकारी ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी सजगता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

 

Related Posts

डॉ. भीमराव अंबेडकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंबेडकर चौक, डोरंडा में अर्पित की पुष्पांजलि
Jharkhand

डॉ. भीमराव अंबेडकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंबेडकर चौक, डोरंडा में अर्पित की पुष्पांजलि

April 15, 2026
तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने नवनिर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jharkhand

तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने नवनिर्माण कार्यों का लिया जायजा

April 15, 2026
अग्निशमन सेवा सप्ताह पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लगाया गया बैज – अग्निशमन जवानों की सराहना, कहा: “आपदा में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण”
Jharkhand

अग्निशमन सेवा सप्ताह पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लगाया गया बैज – अग्निशमन जवानों की सराहना, कहा: “आपदा में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण”

April 14, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • डॉ. भीमराव अंबेडकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंबेडकर चौक, डोरंडा में अर्पित की पुष्पांजलि
  • तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने नवनिर्माण कार्यों का लिया जायजा
  • अग्निशमन सेवा सप्ताह पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लगाया गया बैज – अग्निशमन जवानों की सराहना, कहा: “आपदा में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.