Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

माताओं और नवजातों को समय पर मिलेगा सरकारी हक! गढ़वा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को लेकर बड़ा मंथन, अब गड़बड़ी करने वाले पोर्टल पर ही पकड़े जाएंगे

समाहरणालय में आयोजित हुआ हाईटेक जिला स्तरीय TOT प्रशिक्षण; ANC जांच के 30 दिनों के भीतर पंजीकरण अनिवार्य, अब ब्लॉक स्तर पर दी जाएगी ट्रेनिंग

May 24, 2026
in Jharkhand, Top News
माताओं और नवजातों को समय पर मिलेगा सरकारी हक! गढ़वा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को लेकर बड़ा मंथन, अब गड़बड़ी करने वाले पोर्टल पर ही पकड़े जाएंगे
Share on FacebookShare on Twitter

▫️प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं योजना से संबंधित प्रक्रियाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु जिला स्तरीय TOT (Training of Trainers) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

▫️ योजनाओं के संचालन में तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की दी गई विस्तृत जानकारी

आज दिनांक- 23 मई 2026 को उपायुक्त, गढ़वा अनन्य मित्तल के निदेशानुसार प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं योजना से संबंधित प्रक्रियाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु समाहरणालय, गढ़वा के सभागार में जिला स्तरीय TOT (Training of Trainers) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण जिला समाज कल्याण शाखा, गढ़वा, निदेशालय एवं IPE Global के तत्वावधान में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO), सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं तथा संबंधित कर्मियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के संचालन, पोर्टल प्रविष्टि, आवेदन प्रक्रिया, लाभुक स्वीकृति, भुगतान प्रक्रिया एवं अन्य तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था, ताकि प्रखंड एवं आंगनवाड़ी स्तर पर योजना का सुचारू एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके।


प्रशिक्षण के दौरान लंबित मामलों (Pending Cases) के निष्पादन, Beneficiary Registration, FRS, Face Authentication, Aadhaar Seeding, DBT Enable तथा NPCI Mapping से संबंधित प्रक्रियाओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। साथ ही यह निर्देश दिया गया कि ANC जांच के 30 दिनों के भीतर लाभुकों का पंजीकरण एवं आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए, ताकि समय पर लाभ प्रदान किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा योजना के विभिन्न मॉड्यूल पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया तथा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, गढ़वा अर्चना सिन्हा, CDPO, श्रीमती बिन्दु, सभी महिला पर्यवेक्षिका सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थें। IPE Global CKD की ओर से सुदीप सनियाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहें। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर राना तबस्सुम एवं सुधीर कुमार विश्वकर्मा ने भी प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर बताया गया कि जिला स्तरीय TOT प्रशिक्षण के उपरांत इसी प्रकार का प्रशिक्षण प्रखंड स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा, ताकि आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं संबंधित कर्मियों को योजना से संबंधित सभी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को जमीनी स्तर तक पहुंचाते हुए आंगनवाड़ी सेविकाओं को भी प्रशिक्षित करें, ताकि पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समय पर एवं पारदर्शी तरीके से मिल सके। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के सफल क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Posts

गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR
Jharkhand

गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR

July 5, 2026
गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”
Jharkhand

गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”

July 5, 2026
गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
Jharkhand

गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

July 5, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR
  • गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”
  • गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.