Saturday, May 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : माननीय सांसद पलामू लोक सभा क्षेत्र की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

June 22, 2024
in Jharkhand
गढ़वा : माननीय सांसद पलामू लोक सभा क्षेत्र की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न
Share on FacebookShare on Twitter

विष्णु दयाल राम माननीय सांसद पलामू लोकसभा क्षेत्र की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में गढ़वा जिला अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न की गई। उक्त समीक्षात्मक बैठक में मुख्य बिंदु क्रमशः सोन-कनहर पाइप लाइन सिंचाई योजना, भारतमाला परियोजना के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 (75) एवं 343 का फोरलेन सड़क निर्माण, बाईपास व अन्नराज घाटी में ब्लैक स्पॉट निर्माण कार्य योजना तथा कांडी प्रखंड के श्रीनगर-पंडुका के बीच सोन नदी पर ब्रिज का निर्माण कार्य आदि रही। सर्वप्रथम माननीय सांसद द्वारा सोन-कनहर पाइपलाइन सिंचाई योजना के कार्य अब तक पूर्ण नहीं होने का कारण पूछा गया। उन्होंने कहा कि इस योजना की प्राप्ति वर्ष 2019 में हो चुकी थी एवं 2022 तक पूर्ण करने का अवधि निर्धारित था। मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल द्वारा बताया गया कि इस योजना से संबंधित 95% क्षेत्र में कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष अपूर्ण कार्यों के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस सर्टिफिकेट नहीं मिला है।

उन्होंने बताया कि पीएससी की बैठक में आवश्यक निर्देश मिलने के फलस्वरुप फॉरेस्ट क्लीयरेंस हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है जिसे एक माह के अंदर पूर्ण कर लिया जाएगा। सोन-कनहर पाइप लाइन सिंचाई योजना का अधिकांश भाग वन क्षेत्र होने एवं भवनाथपुर सेल माइंस का क्षेत्र होने के चलते भी एनओसी सर्टिफिकेट के लिए अग्रेतर कार्रवाई की गई है। एनओसी मिलते ही जल्द कार्य शुरू करते हुए योजना पूर्ण कर ली जाएगी। माननीय सांसद द्वारा इस महत्वपूर्ण योजना को जल्द से जल्द पूर्ण करने को लेकर निर्देशित किया गया ताकि किसानों को सिंचाई हेतु पानी पाइप लाइन के माध्यम से पहुंचा जा सके।

भारतमाला प्रोजेक्ट के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 (75) एवं 343 का फोरलेन सड़क निर्माण की भी समीक्षा की गई। साथ ही अन्नराज घाटी में ब्लैक स्पॉट निर्माण कार्य योजना की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान गढ़वा बाईपास सड़क निर्माण में आ रही समस्या की चर्चा की गई, जिसमें एनएचएआई के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कब्रिस्तान के ऊपर बनाये जा रहे ब्रिज की हाईट को लेकर कुछ समस्याएं है, जिनके नए डिजाइन हेतु प्रस्ताव एनएचएआई को भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। एनएच- 75 सेक्सन- 5 सड़क के फोरलेन/चौड़ीकरण को लेकर मौके पर उपस्थित जिला भू-अर्जन पदाधिकारी से रैयतों के अधिग्रहित भूमि के विरूद्ध मुआवजा भुगतान के बारे में पूछा गया। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि योजना के तहत रैयतों के मुआवजा भुगतान हेतु 450 करोड रुपए के स्थान पर 422 करोड रुपए प्राप्त हुए हैं, जिसमें 302 करोड रुपए का भुगतान कर दिया गया है एवं शेष 120 करोड रुपए के भुगतान की प्रक्रिया जारी है। अगले दो से तीन माह के अंदर भुगतान संबंधी सारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।

कांडी प्रखंड के श्रीनगर-पंडुका के बीच सोन नदी पर ब्रिज के निर्माण कार्य को लेकर भी समीक्षा की गई एवं इस योजना को ससमय पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारी को माननीय सांसद बीडी राम द्वारा गढ़वा जिला अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को साथ समय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से उपायुक्त शेखर जमुआर, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता मतियस विजय टोप्पो के अतिरिक्त जिला भू-अर्जन पदाधिकारी गढ़वा, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, रंका एवं श्री बंशीधर नगर, भूमि सुधार उपसमाहर्ता गढ़वा, रंका एवं श्री बंशीधर नगर, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल, अंचल अधिकारी गढ़वा, मेराल, रमना, नगर उंटारी आदि, एनएचएआई के प्रतिनिधिगण समेत अन्य लोग उपस्थित थें।

Related Posts

अवैध खनन पर सख्ती! झारखंड सरकार ने जारी किया नया संशोधन, भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान
Jharkhand

अवैध खनन पर सख्ती! झारखंड सरकार ने जारी किया नया संशोधन, भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान

May 1, 2026
जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में प्रेस वार्ता कर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना
Jharkhand

जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में प्रेस वार्ता कर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना

May 1, 2026
NEET (UG) 2026 की तैयारियां पूरी! गढ़वा प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू
Jharkhand

NEET (UG) 2026 की तैयारियां पूरी! गढ़वा प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू

May 1, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • अवैध खनन पर सख्ती! झारखंड सरकार ने जारी किया नया संशोधन, भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान
  • जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में प्रेस वार्ता कर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना
  • NEET (UG) 2026 की तैयारियां पूरी! गढ़वा प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.