Wednesday, September 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

कुपोषण-मुक्त गढ़वा का महा-संकल्प! SAAMAR/CMAM योजना पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न; ऐप व डैशबोर्ड से होगी बच्चों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अर्चना सिन्हा ने किया कार्यशाला का शुभारंभ; यूनिसेफ और झारखंड राज्य पोषण मिशन के विशेषज्ञों ने MOIC, CDPO व लेडी सुपरवाइजरों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

July 23, 2026
in Jharkhand, Top News
कुपोषण-मुक्त गढ़वा का महा-संकल्प! SAAMAR/CMAM योजना पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न; ऐप व डैशबोर्ड से होगी बच्चों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग
Share on FacebookShare on Twitter

▫️गढ़वा में SAAMAR/CMAM पर दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

झारखंड राज्य पोषण मिशन एवं यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से जिला समाज कल्याण कार्यालय, गढ़वा द्वारा SAAMAR/CMAM विषय पर दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी (DSWO) अर्चना सिन्हा द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में जिले के MOIC, CDPO, Lady Supervisor (LS) एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में कुपोषण की पहचान, प्रबंधन तथा SAAMAR/CMAM के 11 प्रमुख चरणों (11 Steps) की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही SAM एवं MAM बच्चों की समय पर पहचान, नामांकन, फॉलो-अप, रेफरल एवं समुदाय आधारित प्रबंधन (CMAM) की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।

द्वितीय दिवस में प्रतिभागियों को SAAMAR/CMAM मोबाइल ऐप एवं डैशबोर्ड का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान डेटा एंट्री, फॉलो-अप, रिपोर्टिंग, डैशबोर्ड विश्लेषण तथा सपोर्टिव सुपरविजन से संबंधित सभी प्रक्रियाओं का लाइव प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि प्रत्येक Lady Supervisor को प्रतिमाह निर्धारित संख्या में सपोर्टिव सुपरविजन विजिट सुनिश्चित करते हुए समय पर पोर्टल पर रिपोर्ट भरनी है, ताकि राज्य स्तर पर सही एवं अद्यतन डेटा उपलब्ध हो सके।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा फील्ड स्तर पर आने वाली चुनौतियों एवं उनके व्यावहारिक समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का उपयोग करते हुए अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कुपोषित बच्चों की समय पर पहचान, नियमित फॉलो-अप एवं गुणवत्तापूर्ण डेटा प्रविष्टि सुनिश्चित करें।

प्रशिक्षण के तकनीकी सत्रों का संचालन अजय कुमार वर्मा, राज्य परामर्शी (यूनिसेफ, झारखंड राज्य पोषण मिशन), समिता मंडल, राज्य परामर्शी (SCOE-SAM, RIMS), डॉ. गोविंद सेठ, मास्टर ट्रेनर एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC), मझिआँव, राना तबस्सुम, लेडी सुपरवाइजर, कांडी एवं मास्टर ट्रेनर तथा रूपेश कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय प्रबंधक, गढ़वा द्वारा किया गया। सभी विशेषज्ञों ने कार्यक्रम के विभिन्न तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य जिले में SAAMAR/CMAM कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, कुपोषित बच्चों की शीघ्र पहचान, समयबद्ध उपचार, नियमित फॉलो-अप तथा गुणवत्तापूर्ण डेटा प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का प्रभावी उपयोग करते हुए कुपोषण मुक्त गढ़वा के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता एवं सामूहिक सहयोग के संकल्प के साथ हुआ।

Related Posts

वोटर लिस्ट पुनरीक्षण (SIR-2026) में ढिलाई पड़ी भारी! गढ़वा DC का चाबुक, तीन प्रभारी BPRO से शो-कॉज; वेतन रोका
Jharkhand

वोटर लिस्ट पुनरीक्षण (SIR-2026) में ढिलाई पड़ी भारी! गढ़वा DC का चाबुक, तीन प्रभारी BPRO से शो-कॉज; वेतन रोका

September 1, 2026
नेतरहाट के बागानों से रिलायंस तक का सफर! संगठित बाजारों में चमकी नेतरहाट की नाशपाती, महिला किसानों की चमकी किस्मत
Jharkhand

नेतरहाट के बागानों से रिलायंस तक का सफर! संगठित बाजारों में चमकी नेतरहाट की नाशपाती, महिला किसानों की चमकी किस्मत

September 1, 2026
गढ़वा में भारी बारिश का रेड अलर्ट! 2 और 3 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल; DC ने जारी किए बाढ़ से निपटने के सख्त निर्देश
Jharkhand

गढ़वा में भारी बारिश का रेड अलर्ट! 2 और 3 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल; DC ने जारी किए बाढ़ से निपटने के सख्त निर्देश

September 1, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • वोटर लिस्ट पुनरीक्षण (SIR-2026) में ढिलाई पड़ी भारी! गढ़वा DC का चाबुक, तीन प्रभारी BPRO से शो-कॉज; वेतन रोका
  • नेतरहाट के बागानों से रिलायंस तक का सफर! संगठित बाजारों में चमकी नेतरहाट की नाशपाती, महिला किसानों की चमकी किस्मत
  • गढ़वा में भारी बारिश का रेड अलर्ट! 2 और 3 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल; DC ने जारी किए बाढ़ से निपटने के सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.