Friday, May 8, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

अस्पताल में ‘सुरक्षा चक्र’ कड़ा: पुराने गार्ड्स की छुट्टी, अब नई टीम संभालेगी मोर्चा; गढ़वा SDM ने वार्डों में जांची व्यवस्था!

उपायुक्त के निर्देश पर सदर अस्पताल पहुंचे एसडीएम; लापरवाही की शिकायतों के बाद सभी गृह रक्षकों को बदलने का लिया गया बड़ा फैसला।

May 7, 2026
in Jharkhand, Top News
अस्पताल में ‘सुरक्षा चक्र’ कड़ा: पुराने गार्ड्स की छुट्टी, अब नई टीम संभालेगी मोर्चा; गढ़वा SDM ने वार्डों में जांची व्यवस्था!
Share on FacebookShare on Twitter
  • सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था का एसडीएम ने लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने गुरुवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण कर अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था एवं दैनिक विधि-व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन एवं सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. माहेरू यामानी, अस्पताल प्रबंधक विकास केसरी, पुलिस निरीक्षक सह गढ़वा थाना प्रभारी सुनील तिवारी, पुलिस उप निरीक्षक अविनाश कुमार, होमगार्ड इंस्पेक्टर दिलीप कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व से कार्यरत गृह रक्षकों के संबंध में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बीते सप्ताह सभी वर्तमान गृह रक्षकों को बदलने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में शुक्रवार(08.05.2026) से नौ नए गृह रक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

एसडीएम ने नव प्रतिनियुक्त गृह रक्षकों एवं अन्य सुरक्षा कर्मियों की ब्रीफिंग करते हुए उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सतर्कता एवं अनुशासन के साथ करने का निर्देश दिया। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को पुलिस नियंत्रण कक्ष एवं स्थानीय थाना के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने को कहा गया। गृह रक्षकों एवं सुरक्षाकर्मियों का नियमित रोस्टर तैयार कर समय-समय पर आवश्यक ब्रीफिंग देने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के नेतृत्व में गढ़वा जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं विधि-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन आमजन को बेहतर सुविधा एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Posts

7 साल के ‘जल-वीर’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड: सीएम हेमंत सोरेन ने इशांक सिंह को किया सम्मानित, थमाया 5 लाख का चेक!
Jharkhand

7 साल के ‘जल-वीर’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड: सीएम हेमंत सोरेन ने इशांक सिंह को किया सम्मानित, थमाया 5 लाख का चेक!

May 8, 2026
गढ़वा में ‘कल्याण’ की सुपर-चेकिंग: 17 योजनाओं की समीक्षा, DC ने कहा— “लंबित कामों को निपटाएं, लाभुकों को मिले हक!”
Jharkhand

गढ़वा में ‘कल्याण’ की सुपर-चेकिंग: 17 योजनाओं की समीक्षा, DC ने कहा— “लंबित कामों को निपटाएं, लाभुकों को मिले हक!”

May 8, 2026
बंगाल में ‘खूनी’ बदलाव: जीत के बाद हिंसा का तांडव, सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहायक की सरेआम हत्या!
Jharkhand

बंगाल में ‘खूनी’ बदलाव: जीत के बाद हिंसा का तांडव, सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहायक की सरेआम हत्या!

May 7, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • 7 साल के ‘जल-वीर’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड: सीएम हेमंत सोरेन ने इशांक सिंह को किया सम्मानित, थमाया 5 लाख का चेक!
  • गढ़वा में ‘कल्याण’ की सुपर-चेकिंग: 17 योजनाओं की समीक्षा, DC ने कहा— “लंबित कामों को निपटाएं, लाभुकों को मिले हक!”
  • अस्पताल में ‘सुरक्षा चक्र’ कड़ा: पुराने गार्ड्स की छुट्टी, अब नई टीम संभालेगी मोर्चा; गढ़वा SDM ने वार्डों में जांची व्यवस्था!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.