Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का बड़ा मील का पत्थर! 100% गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप

उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में 8,62,092 मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया तेज; 29 जुलाई तक सभी कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित

July 28, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का बड़ा मील का पत्थर! 100% गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
Share on FacebookShare on Twitter
  • गढ़वा जिले में SIR अभियान के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य तेज
  • गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत वितरण एवं डिजिटाइजेशन पूरा, 8,62,092 मतदाताओं के सत्यापन की दिशा में व्यापक कार्रवाई
    **************************************

गढ़वा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत गढ़वा जिले में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा अभियान की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा कराने के लिए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को लगातार आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

जिले में कुल 8,62,092 मतदाता हैं जिनका SIR अभियान के तहत गणना प्रपत्रों के वितरण का कार्य 100 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। इसके साथ ही गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य भी 100 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। वहीं, 1,15,747 मतदाताओं के Uncollectable Forms के रूप में मामले चिह्नित किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा अभियान के प्रत्येक चरण की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

*विधानसभा क्षेत्रवार अभियान की प्रगति*

जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में SIR अभियान के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र एवं 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में गणना प्रपत्रों के वितरण का कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सुपरवाइजरों एवं बीएलओ के माध्यम से क्षेत्र स्तर पर अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है।

अभियान के तहत प्राप्त गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन एवं सत्यापन की प्रक्रिया को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। बूथ स्तर पर कार्यरत बीएलओ द्वारा मतदाताओं के विवरण का सत्यापन करते हुए आवश्यक दस्तावेजों एवं अभिलेखों के आधार पर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है।

*विशेष श्रेणी के मतदाताओं एवं Uncollectable Forms की पहचान पर विशेष जोर*

SIR अभियान के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप विशेष श्रेणी के मतदाताओं एवं अन्य चिन्हित मामलों की पहचान और उनके निष्पादन की प्रक्रिया भी लगातार जारी है। जिले में अब तक 1,15,985 Uncollectable Forms के मामले चिह्नित किए गए हैं। इन मामलों की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप की जा रही है।

जिला प्रशासन का उद्देश्य पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना को न्यूनतम करते हुए एक ऐसी मतदाता सूची तैयार करना है, जो शुद्ध, पारदर्शी, अद्यतन एवं विश्वसनीय हो। इसके लिए संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी बूथ एवं क्षेत्र स्तर पर लगातार सक्रिय रहकर कार्य कर रहे हैं।

*29 जुलाई 2026 तक सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करने का लक्ष्य*

जिला प्रशासन द्वारा SIR अभियान से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को *29 जुलाई 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके उपरांत भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 05 अगस्त 2026 को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन सुनिश्चित किया जाना है।

अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा के लिए सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) एवं सुपरवाइजर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा बूथ एवं क्षेत्र स्तर पर संचालित कार्यों का नियमित निरीक्षण एवं समीक्षा की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार संबंधित कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

*जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से सक्रिय सहयोग की अपील की*

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने जिले के सभी मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बीएलओ के घर पहुंचने पर मतदाता आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, गणना प्रपत्र को सही एवं पूर्ण रूप से भरकर समय पर जमा करें तथा अपने मतदाता विवरण का सत्यापन अवश्य करें।

उन्होंने कहा कि एक शुद्ध, पारदर्शी एवं विश्वसनीय मतदाता सूची का निर्माण केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मतदाताओं का सहयोग निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक विश्वसनीय एवं पारदर्शी बनाने के साथ-साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे SIR अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि जिले की मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।

 

Related Posts

जमशेदपुर में खुलेगा वर्ल्ड क्लास ड्राइविंग इंस्टीट्यूट! CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सरकार और टाटा मोटर्स का बड़ा MoU; 10 हजार को मिले लाइसेंस
Jharkhand

जमशेदपुर में खुलेगा वर्ल्ड क्लास ड्राइविंग इंस्टीट्यूट! CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सरकार और टाटा मोटर्स का बड़ा MoU; 10 हजार को मिले लाइसेंस

July 28, 2026
जनता के दरबार में सीधे एक्शन में उपायुक्त! बिजली, पेंशन और आधार केंद्र की मनमानी पर गढ़वा DC का सख्त रुख
Jharkhand

जनता के दरबार में सीधे एक्शन में उपायुक्त! बिजली, पेंशन और आधार केंद्र की मनमानी पर गढ़वा DC का सख्त रुख

July 28, 2026
गढ़वा में प्रशासनिक फैसलों को मिलेगी AI और डेटा की शक्ति! नीति आयोग के ‘NITI TARA’ प्लेटफॉर्म से तेजी से बदलेंगी विकास योजनाएं
Jharkhand

गढ़वा में प्रशासनिक फैसलों को मिलेगी AI और डेटा की शक्ति! नीति आयोग के ‘NITI TARA’ प्लेटफॉर्म से तेजी से बदलेंगी विकास योजनाएं

July 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का बड़ा मील का पत्थर! 100% गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
  • जमशेदपुर में खुलेगा वर्ल्ड क्लास ड्राइविंग इंस्टीट्यूट! CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सरकार और टाटा मोटर्स का बड़ा MoU; 10 हजार को मिले लाइसेंस
  • जनता के दरबार में सीधे एक्शन में उपायुक्त! बिजली, पेंशन और आधार केंद्र की मनमानी पर गढ़वा DC का सख्त रुख

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.