- गढ़वा में एसआईआर अभियान तेज, 7.04 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
गढ़वा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत गढ़वा जिले में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने का कार्य तेजी से जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा अभियान की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
अभियान के तहत जिले के सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रह, सत्यापन, डिजिटाइजेशन एवं ऑनलाइन प्रविष्टि का कार्य समानांतर रूप से जारी है। जिले में गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत वितरण पूरा किया जा चुका है। अब तक 7,04,349 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 7,03,913 प्रपत्रों का बीएलओ द्वारा सत्यापन तथा 436 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन पूरा किया जा चुका है।
*विधानसभा क्षेत्रवार प्रगति*
*80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र*
कुल मतदाता :*4,26,661*
गणना प्रपत्र वितरण :*100 प्रतिशत*
डिजिटाइजेशन :*3,37,430*
सत्यापन :*3,37,129*
ऑनलाइन सबमिशन :*301*
*81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र*
कुल मतदाता :*4,35,431*
गणना प्रपत्र वितरण :*100 प्रतिशत*
डिजिटाइजेशन :*3,66,919*
सत्यापन :*3,66,784*
ऑनलाइन सबमिशन :*135*
*विशेष श्रेणी के मतदाताओं की पहचान जारी*
निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुसार विशेष श्रेणी के मतदाताओं की पहचान का कार्य भी लगातार किया जा रहा है। जिले में अब तक *ASDDF के 4,362*, *DSE (Demographic Similar Entries) के 14,445* तथा *Uncollectable Forms Electors के 48,602* मामलों की पहचान की गई है। इन सभी मामलों का निष्पादन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है।
*29 जुलाई तक प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य*
जिला प्रशासन द्वारा *29 जुलाई 2026* तक SIR से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार *05 अगस्त 2026 को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन* सुनिश्चित किया जा सके। सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) एवं सुपरवाइजर नियमित समीक्षा और क्षेत्रीय निरीक्षण के माध्यम से कार्य की प्रगति पर नजर रख रहे हैं।
*मतदाताओं से सक्रिय सहयोग की अपील*
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने जिले के सभी मतदाताओं से एसआईआर अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि बीएलओ के घर पहुंचने पर मतदाता आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, गणना प्रपत्र सही एवं पूर्ण रूप से भरकर समय पर जमा करें और अपने मतदाता विवरण का सत्यापन अवश्य करें।
उन्होंने कहा कि शुद्ध, पारदर्शी एवं विश्वसनीय मतदाता सूची का निर्माण नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से ही संभव है। मतदाताओं का सहयोग लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।










