Wednesday, September 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण ने पकड़ी तूफानी रफ्तार! 7.15 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप

उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की सीधी निगरानी में अभियान तेज; "कोई योग्य नागरिक न छूटे" के संकल्प के साथ 29 जुलाई तक सभी प्रक्रियाएं पूर्ण करने का लक्ष्य

July 23, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण ने पकड़ी तूफानी रफ्तार! 7.15 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप
Share on FacebookShare on Twitter
  • गढ़वा में SIR अभियान में तेजी, गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य प्रगति पर

गढ़वा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत गढ़वा जिले में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने का कार्य तेजी से जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा अभियान की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

अभियान के तहत जिले में गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत वितरण पूरा किया जा चुका है। अब तक 7,15,343 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 7,14,950 प्रपत्रों का बीएलओ द्वारा सत्यापन तथा 393 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन पूरा किया जा चुका है।

*विधानसभा क्षेत्रवार प्रगति*

*80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र*
कुल मतदाता :*4,26,661*
गणना प्रपत्र वितरण :*100 प्रतिशत*
डिजिटाइजेशन :*3,44,152*
सत्यापन :*3,43,877*
ऑनलाइन सबमिशन :*275*

*81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र*
कुल मतदाता :*4,35,431*
गणना प्रपत्र वितरण :*100 प्रतिशत*
डिजिटाइजेशन :*3,71,191*
सत्यापन :*3,71,073*
ऑनलाइन सबमिशन :*118*

*विशेष श्रेणी के मतदाताओं की पहचान जारी*

निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुसार विशेष श्रेणी के मतदाताओं की पहचान का कार्य भी लगातार किया जा रहा है। जिले में अब तक *ASDDF के 4,798*, *DSE (Demographic Similar Entries) के 15,165* तथा *Uncollectable Forms Electors के 65,271* मामलों की पहचान की गई है। इन सभी मामलों का निष्पादन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है।

*29 जुलाई तक प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य*

जिला प्रशासन द्वारा *29 जुलाई 2026* तक SIR से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार *05 अगस्त 2026 को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन* सुनिश्चित किया जा सके। सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) एवं सुपरवाइजर नियमित समीक्षा और क्षेत्रीय निरीक्षण के माध्यम से कार्य की प्रगति पर नजर रख रहे हैं।

*मतदाताओं से सक्रिय सहयोग की अपील*

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने जिले के सभी मतदाताओं से एसआईआर अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि बीएलओ के घर पहुंचने पर मतदाता आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, गणना प्रपत्र सही एवं पूर्ण रूप से भरकर समय पर जमा करें और अपने मतदाता विवरण का सत्यापन अवश्य करें।

उन्होंने कहा कि शुद्ध, पारदर्शी एवं विश्वसनीय मतदाता सूची का निर्माण नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से ही संभव है। मतदाताओं का सहयोग लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Posts

वोटर लिस्ट पुनरीक्षण (SIR-2026) में ढिलाई पड़ी भारी! गढ़वा DC का चाबुक, तीन प्रभारी BPRO से शो-कॉज; वेतन रोका
Jharkhand

वोटर लिस्ट पुनरीक्षण (SIR-2026) में ढिलाई पड़ी भारी! गढ़वा DC का चाबुक, तीन प्रभारी BPRO से शो-कॉज; वेतन रोका

September 1, 2026
नेतरहाट के बागानों से रिलायंस तक का सफर! संगठित बाजारों में चमकी नेतरहाट की नाशपाती, महिला किसानों की चमकी किस्मत
Jharkhand

नेतरहाट के बागानों से रिलायंस तक का सफर! संगठित बाजारों में चमकी नेतरहाट की नाशपाती, महिला किसानों की चमकी किस्मत

September 1, 2026
गढ़वा में भारी बारिश का रेड अलर्ट! 2 और 3 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल; DC ने जारी किए बाढ़ से निपटने के सख्त निर्देश
Jharkhand

गढ़वा में भारी बारिश का रेड अलर्ट! 2 और 3 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल; DC ने जारी किए बाढ़ से निपटने के सख्त निर्देश

September 1, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • वोटर लिस्ट पुनरीक्षण (SIR-2026) में ढिलाई पड़ी भारी! गढ़वा DC का चाबुक, तीन प्रभारी BPRO से शो-कॉज; वेतन रोका
  • नेतरहाट के बागानों से रिलायंस तक का सफर! संगठित बाजारों में चमकी नेतरहाट की नाशपाती, महिला किसानों की चमकी किस्मत
  • गढ़वा में भारी बारिश का रेड अलर्ट! 2 और 3 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल; DC ने जारी किए बाढ़ से निपटने के सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.