Monday, April 20, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Health

गढ़वा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 की समीक्षा बैठक: ठोस और तरल कचरा प्रबंधन पर जोर

उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में स्वच्छता कार्यों की प्रगति की समीक्षा, 2024-25 के लक्ष्यों की प्राप्ति पर चर्चा

December 24, 2024
in Health, Jharkhand, Top News
गढ़वा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 की समीक्षा बैठक: ठोस और तरल कचरा प्रबंधन पर जोर
Share on FacebookShare on Twitter

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 अंतर्गत जिले के सभी ग्रामों को मॉडल घोषित किये जाने की कवायद तेज

ओडीएफ प्लस और स्वच्छता, ठोस व तरल कचरा प्रबंधन युक्त बनायें गांव : उपायुक्त

सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग किसी भी हाल में किसी भी स्तर पर न हो इसे सुनिश्चित कराने पर जोर

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन संबंधित बैठक संपन्न
——–
गढ़वा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता समिति (डीडब्लूएससी), शेखर जमुआर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिले में संचालित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 अंतर्गत विभिन्न घटकों पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 के लक्ष्य प्राप्ति हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया। राज्य समन्वयक निरुपम नाथ ने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से जिले के प्रगति के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ठोस व तरल कचरे को कैसे अलग करने और इलेक्ट्रॉनिक कचरे का निपटान करने संबंधित बिन्दुओं पर चर्चा हुई।

उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वितीय चरण का प्रमुख उद्देश्य गांवों को खुले में शौच मुक्त की स्थिति को बनाए रखना और ठोस व तरल कचरा प्रबंधन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई के स्तर में सुधार लाकर उन्हें ओडीएफ प्लस गांव और स्वच्छता, ठोस व तरल कचरा प्रबंधन युक्त बनाना है। उन्होंने अबुआ आवास योजना के लाभुकों को शौचालय योजना से आच्छादित करने का निर्देश दिया। साथ ही जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को जिले के सभी पंचायतों में मनरेगा से 2- 2 नाडेप एवं सोखता गड्ढा का निर्माण 15 दिनों के अंदर पूर्ण करते हुए उसका Geo Tagg कराने का निर्देश दिया।

इसके पूर्व उपायुक्त ने ओडीएफ प्लस के सात घटकों यथा-खुले में शौच मुक्त के स्थायित्व को बनाए रखना, ठोस कचरा प्रबंधन, तरल कचरा प्रबंधन, गोबर-धन, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, सुरक्षित माहवारी प्रबंधन एवं मलीय कचरा प्रबंधन एवं
ग्राम पंचायत लेबल में सेग्रेशन शेड के निर्माण कार्य आदि से जुड़े जिला अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न कार्यों की अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को सभी निमार्ण कार्य का स्थल वेरिफिकेशन करने, फेज-2 से जुड़े कार्यों को 15 वें वित्त आयोग पंचायती राज विभाग, मनरेगा ग्रामीण विकास विभाग के योजना का क्रियान्वयन अभिसरण (Convergence) माध्यम के पूर्ण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने ठोस एवं तरल कचरा अवशिष्ट पदार्थों का प्रबंधन करने का निदेश दिया। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग किसी भी हाल में किसी भी स्तर पर न हो इसे सुनिश्चित कराने पर जोर दिया।

बैठक में उपायुक्त ने अंडर कंस्ट्रक्शन के कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने का निदेश दिया। जिले के बाजार/हार्ट में समुदायिक शौचालय निर्माण कराने तथा आबद्ध मद से सभी राजस्व ग्रामों में माहवारी स्वच्छता हेतु भस्मक निर्माण करने का निदेश दिया गया। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन हेतु पंचायतों में दिए गए कचरा वाहन का संचालन एवं रख-रखाव हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया। जिले के ODF घोषित मॉडल ग्रामों के साथ समन्वय बनाते हुए वेरिफिकेशन कराने तथा मनरेगा से पूर्व में निर्मित नाडेप का जिओ टैग कराने का निदेश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया। वहीं 2024-25 में अबुआ आवास के लक्ष्य अनुरूप शौचालय की स्वीकृति जिला स्तर से करने का निदेश दिया गया।

बैठक में उपायुक्त के अतिरिक्त उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जिला जन-संपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: झारखण्ड में एक साथ 17 IAS अफसरों का तबादला, जानें कौन कहाँ गया?
Jharkhand

बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: झारखण्ड में एक साथ 17 IAS अफसरों का तबादला, जानें कौन कहाँ गया?

April 19, 2026
झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला
Jharkhand

झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला

April 18, 2026
JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Jharkhand

JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

April 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: झारखण्ड में एक साथ 17 IAS अफसरों का तबादला, जानें कौन कहाँ गया?
  • झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला
  • JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.