Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

वोटर लिस्ट से कहीं कट न जाए आपका नाम! गढ़वा के सभी बूथों पर जारी हुई ‘अनमैप्ड’ मतदाताओं की लिस्ट, DC ने कहा— “1 हफ्ता है मौका, तुरंत कराएं मैपिंग”

गढ़वा में 76.65% और भवनाथपुर में 77.65% मैपिंग पूरी; सूची में बीएलओ के मोबाइल नंबर जारी, एबसेंट, शिफ्टेड और डुप्लीकेट वोटरों का होगा फाइनल वेरिफिकेशन

May 24, 2026
in Jharkhand, Top News
वोटर लिस्ट से कहीं कट न जाए आपका नाम! गढ़वा के सभी बूथों पर जारी हुई ‘अनमैप्ड’ मतदाताओं की लिस्ट, DC ने कहा— “1 हफ्ता है मौका, तुरंत कराएं मैपिंग”
Share on FacebookShare on Twitter
  • अनमैप्ड मतदाता जल्द कराएं मैपिंग, मतदान सूची को शत-प्रतिशत अद्यतन बनाने में करें सहयोग : जिला निर्वाचन पदाधिकारी
  • सभी मतदान केंद्रों पर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित, बीएलओ से संपर्क कर एक सप्ताह के भीतर मैपिंग कराने की अपील

गढ़वा। मतदाता सूची को शत-प्रतिशत अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिले के सभी मतदान केंद्रों पर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित कर दी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर 23 मई 2026 को यह सूची प्रकाशित की गई, ताकि मैपिंग कार्य में तेजी लाई जा सके और सभी पात्र मतदाताओं का रिकॉर्ड समय पर अद्यतन हो सके।

इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं का पिछले गहन पुनरीक्षण में प्रकाशित मतदाता सूची के साथ मैपिंग कार्य निरंतर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई मतदाताओं को मैपिंग की अद्यतन स्थिति की जानकारी नहीं होने तथा अपेक्षित सहभागिता नहीं मिलने के कारण कार्य की प्रगति प्रभावित हुई है।

उपायुक्त ने जिले के सभी अनमैप्ड मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर जल्द से जल्द अपनी मैपिंग सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक एवं अद्यतन बनाने में आम नागरिकों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रकाशित अनमैप्ड सूची में संबंधित बीएलओ का नाम एवं संपर्क नंबर भी अंकित किया गया है, ताकि मतदाता आसानी से उनसे संपर्क स्थापित कर सकें और मैपिंग की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। साथ ही अनमैप्ड मतदाताओं की सूची की प्रति संबंधित बीएलओ को भी उपलब्ध करा दी गई है, जिससे वे क्षेत्र में एबसेंट, शिफ्टेड, मृत अथवा डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची का सत्यापन कर अंतिम रूप दे सकें।

उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि 80-गढ़वा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में अब तक 76.65 प्रतिशत तथा 81-भवनाथपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 77.65 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शेष अनमैप्ड मतदाता आगामी एक सप्ताह के भीतर अपने बीएलओ के माध्यम से मैपिंग करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा झारखंड सहित विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की जा चुकी है। आयोग ने झारखंड के लिए 01 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित करते हुए संबंधित गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं।

जिला प्रशासन ने पुनः सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया को मजबूत एवं पारदर्शी बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं तथा समय रहते अपने बीएलओ से संपर्क कर मैपिंग की प्रक्रिया पूर्ण कराएं।

 

Related Posts

रथ मेला में लोक संस्कृति और योजनाओं का महासंगम! IPRD के मंच पर थिरके कलाकार; पद्मश्री मधु मंसूरी बोले— ‘सराहनीय है सरकार की पहल’
Jharkhand

रथ मेला में लोक संस्कृति और योजनाओं का महासंगम! IPRD के मंच पर थिरके कलाकार; पद्मश्री मधु मंसूरी बोले— ‘सराहनीय है सरकार की पहल’

July 23, 2026
सिनेमा के नए युग की शुरुआत! ‘सूचना भवन’ से संचालित होगा ‘झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट’; जल्द शुरू होंगे शार्ट टर्म कोर्सेज
Jharkhand

सिनेमा के नए युग की शुरुआत! ‘सूचना भवन’ से संचालित होगा ‘झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट’; जल्द शुरू होंगे शार्ट टर्म कोर्सेज

July 23, 2026
गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण ने पकड़ी तूफानी रफ्तार! 7.15 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण ने पकड़ी तूफानी रफ्तार! 7.15 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप

July 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • रथ मेला में लोक संस्कृति और योजनाओं का महासंगम! IPRD के मंच पर थिरके कलाकार; पद्मश्री मधु मंसूरी बोले— ‘सराहनीय है सरकार की पहल’
  • सिनेमा के नए युग की शुरुआत! ‘सूचना भवन’ से संचालित होगा ‘झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट’; जल्द शुरू होंगे शार्ट टर्म कोर्सेज
  • गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण ने पकड़ी तूफानी रफ्तार! 7.15 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.