Wednesday, May 6, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

उपायुक्त दिनेश यादव का सख्त रुख! खरौंधी प्रखंड-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, BDO और अंचल अधिकारी अनुपस्थित पाए गए – कड़ी नाराजगी, स्पष्टीकरण की मांग

आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पंचायत भवनों का जायजा – अधूरे निर्माण, अनियमितता पर सख्त निर्देश, “जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं”

April 15, 2026
in Jharkhand, Top News
उपायुक्त दिनेश यादव का सख्त रुख! खरौंधी प्रखंड-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, BDO और अंचल अधिकारी अनुपस्थित पाए गए – कड़ी नाराजगी, स्पष्टीकरण की मांग
Share on FacebookShare on Twitter

◆ प्रखंड सह अंचल कार्यालय खरौंधी का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

◆ प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी मिले अनुपस्थित, नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण की मांग

◆ विभिन्न योजनाओं सहित विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली का भी लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव ने आज प्रखंड खरौंधी का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में प्रखंड सह अंचल कार्यालय खरौंधी, प्रखंड अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों आदि का भी औचक निरीक्षण किया गया एवं कार्य प्रणालियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपायुक्त श्री यादव द्वारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय खरौंधी का निरीक्षण किया गया है, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। उपायुक्त ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा कड़ी फटकार लगाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी से स्पष्टीकरण किया एवं लिखित में जवाब देने के निर्देश दिए गये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की उपस्थिति, व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा साफ-सफाई की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय में उपस्थिति रजिस्टर, योजनाओं से संबंधित फाइलें, लाभुक सूची एवं विभिन्न योजनाओं के भौतिक व वित्तीय प्रगति से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को निर्देशित किया कि समस्त रजिस्टर एवं अभिलेख समय से अद्यतन कराएं जाएं तथा कार्यालय समय पर आने का निर्देश दिया गया। साथ ही अपने कर्मियों को भी समय पर आने हेतु निर्देशित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्यालयी कार्यों में शिथिलता को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। उपायुक्त ने पंचायत भवन में ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि “सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उपायुक्त ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान पाया कि ग्राम राजी में पुराने पंचायत भवन के बरामदे में आंगनबाड़ी केंद्र चल रहा था एवं बाकी के सभी शेष कमरों में ताला बंद था। बताया गया कि किसी निजी व्यक्ति के द्वारा शेष कमरों का उपयोग किया जा रहा है। उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए तत्काल अंचल निरीक्षक को निर्देश दिया गया कि अंचल अधिकारी से समन्वय कर अविलंब पंचायत भवन के सभी कमरों के ताले को तुड़वाते हुए उसमें आंगनबाड़ी केंद्र को सुचारू रूप से संचालित करना सुनिश्चित करें। आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान सेविका एवं सहायिका उपस्थित पाई गईं। बताया गया कि केंद्र नियमित रूप से संचालित हो रहा है। उपायुक्त ने बच्चों के पठन-पाठन की व्यवस्था एवं पोशक आहारों की स्थिति से अवगत होते हुए कहा कि “आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा एवं पोषण का आधार हैं, इनकी अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।

इस दरम्यान उन्होंने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र चंदनी का निरीक्षण किया, जहां आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण अधूरा पाया गया। आंगनवाड़ी निर्माण को पूर्ण कराने हेतु मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अधूरे पड़े आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

भ्रमण के दौरान उपायुक्त श्री यादव द्वारा खरौँधी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का भी निरीक्षण किया गया। इस क्रम में विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति संतोषजनक पाई गई। छात्रों की उपस्थिति, मेन्यू के अनुसार मध्यान्ह भोजन का संचालन, सभी विद्यार्थियों के यूनिफॉर्म समेत शिक्षकों की उपस्थित जायजा लिया गया। उपायुक्त श्री यादव द्वारा वापसी के क्रम में प्रखंड कार्यालय व अंचल कार्यालय भवनाथपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर का भी औचक निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि जिले में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसेवाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सर्वोपरि है। किसी भी स्तर पर उदासीनता या लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, अनुशासित प्रशासनिक तंत्र और पारदर्शी कार्य प्रणाली ही जिले की विकास यात्रा को गति प्रदान कर सकती है। इसी उद्देश्य से औचक निरीक्षण की प्रक्रिया आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

Related Posts

गढ़वा के विकास में बनें भागीदार! 🇮🇳 जनगणना-2027 का आगाज़; उपायुक्त ने खुद किया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, नागरिकों से की खास अपील
Jharkhand

गढ़वा के विकास में बनें भागीदार! 🇮🇳 जनगणना-2027 का आगाज़; उपायुक्त ने खुद किया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, नागरिकों से की खास अपील

May 5, 2026
गढ़वा में शराब माफियाओं पर ‘प्रहार’! 4 भट्ठियाँ जमींदोज, 1500 किलो जावा महुआ नष्ट; एक गिरफ्तार
Jharkhand

गढ़वा में शराब माफियाओं पर ‘प्रहार’! 4 भट्ठियाँ जमींदोज, 1500 किलो जावा महुआ नष्ट; एक गिरफ्तार

May 5, 2026
गढ़वा से फाइलेरिया का होगा सफाया! उपायुक्त ने ‘फाइलेरिया चैंपियंस’ को सराहा; बोले— “जनभागीदारी से ही जीतेगी जिंदगी”
Jharkhand

गढ़वा से फाइलेरिया का होगा सफाया! उपायुक्त ने ‘फाइलेरिया चैंपियंस’ को सराहा; बोले— “जनभागीदारी से ही जीतेगी जिंदगी”

May 5, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा के विकास में बनें भागीदार! 🇮🇳 जनगणना-2027 का आगाज़; उपायुक्त ने खुद किया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, नागरिकों से की खास अपील
  • गढ़वा में शराब माफियाओं पर ‘प्रहार’! 4 भट्ठियाँ जमींदोज, 1500 किलो जावा महुआ नष्ट; एक गिरफ्तार
  • गढ़वा से फाइलेरिया का होगा सफाया! उपायुक्त ने ‘फाइलेरिया चैंपियंस’ को सराहा; बोले— “जनभागीदारी से ही जीतेगी जिंदगी”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.