Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में लोकतंत्र के ‘महा-सर्वे’ की धुआंधार प्रगति, 100% ईपी पार्ट्स डाउनलोड! 957 बीएलओ की फौज उतरी जमीन पर; 4.41 लाख से ज्यादा घरों तक पहुंचे गणना प्रपत्र

80-गढ़वा और 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में 8.62 लाख से अधिक मतदाताओं के सत्यापन का काम युद्ध स्तर पर; उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा— "त्रुटिरहित और पारदर्शी वोटर लिस्ट बनाना हमारा लक्ष्य"

July 7, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में लोकतंत्र के ‘महा-सर्वे’ की धुआंधार प्रगति, 100% ईपी पार्ट्स डाउनलोड! 957 बीएलओ की फौज उतरी जमीन पर; 4.41 लाख से ज्यादा घरों तक पहुंचे गणना प्रपत्र
Share on FacebookShare on Twitter

▫️विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में गढ़वा जिला निरंतर प्रगति की ओर, शत-प्रतिशत ईपी पार्ट्स डाउनलोड एवं प्रिंट, घर-घर पहुँच रहे हैं बीएलओ

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत गढ़वा जिले में मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने का कार्य पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के नेतृत्व में अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं प्रपत्र वितरण का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

06 जुलाई 2026 को समाचार लिखें जाने तक प्राप्त प्रगति प्रतिवेदन के अनुसार जिले के 80-गढ़वा एवं 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्रों में कुल 8,62,092 मतदाता सूचीबद्ध हैं, जिनके लिए 957 बीएलओ कार्यरत हैं। इनमें से 916 बीएलओ (95.72 प्रतिशत) का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। जिले में प्रत्येक बीएलओ के जिम्मे औसतन 901 मतदाताओं का दायित्व है।

अभियान के अंतर्गत दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी 957 ईपी पार्ट्स (100 प्रतिशत) का डाउनलोड एवं प्रिंट कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके उपरांत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र (Enumeration Form) उपलब्ध कराने का कार्य लगातार किया जा रहा है। अब तक जिले में 441065 गणना प्रपत्र (51.16 प्रतिशत) मतदाताओं के बीच वितरित किए जा चुके हैं। इनमें से 60293 प्रपत्रों (6.99 प्रतिशत) का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, जबकि 60022 प्रपत्र (6.96 प्रतिशत) बीएलओ द्वारा द्वारा सत्यापन भी संपन्न किया जा चुका है।

80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,26,661 मतदाता हैं, जिनके लिए 455 बीएलओ नियुक्त हैं। इनमें से 432 बीएलओ (94.95 प्रतिशत) को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस क्षेत्र में 185031 गणना प्रपत्र (43.37 प्रतिशत) वितरित किए गए हैं। अब तक 32716 प्रपत्रों (7.67 प्रतिशत) का डिजिटाइजेशन, 32558 प्रपत्रों (7.63 प्रतिशत) का सत्यापन किया जा चुका है।

वहीं 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,35,431 मतदाता हैं, जिनके लिए 502 बीएलओ कार्यरत हैं। इनमें से 484 बीएलओ (96.41 प्रतिशत) प्रशिक्षित हो चुके हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में अब तक 256034 गणना प्रपत्र (58.80 प्रतिशत) वितरित किए गए हैं। इनमें से 27577 प्रपत्र (6.33 प्रतिशत) डिजिटाइज किए जा चुके हैं तथा 27464 प्रपत्रों (6.31 प्रतिशत) का सत्यापन भी पूरा किया जा चुका है।

अभियान के दौरान मतदाताओं के विवरण का डिजिटाइजेशन एवं मैपिंग कार्य भी निरंतर प्रगति पर है। अब तक जिले में 25883 प्रपत्रों की मैपिंग तथा 33916 प्रोजेनी मैपिंग पूरी की जा चुकी है। कोई भी प्रपत्र मैपिंग से वंचित नहीं है, जो अभियान के सुव्यवस्थित संचालन को दर्शाता है।

जिला प्रशासन ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन रूप में सुनिश्चित करना है, ताकि आगामी निर्वाचन के लिए पूरी तरह शुद्ध एवं विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सके। इसके लिए सभी बीएलओ को निर्धारित समय-सीमा के भीतर घर-घर जाकर कार्य पूर्ण करने तथा प्रत्येक प्रपत्र का समयबद्ध सत्यापन एवं डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मिश्रा ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में सक्रिय सहयोग करें। बीएलओ के घर आने पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, गणना प्रपत्र समय पर भरकर जमा करें तथा अपने मतदाता विवरण का सत्यापन अवश्य कराएं। जनसहयोग से ही शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची का निर्माण संभव हो सकेगा।

Related Posts

केरल के वायनाड में कुदरत का कहर, भीषण भूस्खलन से हाहाकार! टनल प्रोजेक्ट के पास मलबे में दबे कई मजदूर; CM ने बुलाई आपात बैठक
Public Reporter

केरल के वायनाड में कुदरत का कहर, भीषण भूस्खलन से हाहाकार! टनल प्रोजेक्ट के पास मलबे में दबे कई मजदूर; CM ने बुलाई आपात बैठक

July 7, 2026
Auto Draft
Jharkhand

खेलगांव में CM हेमंत सोरेन का ‘सरप्राइज टेस्ट’, शूटिंग रेंज की बदहाली देख अधिकारियों पर भड़के मुख्यमंत्री! खुद उठाई राइफल, लगाया अचूक निशाना; बोले— “खिलाड़ियों की सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं”

July 6, 2026
गढ़वा की बहनों को मिला सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा तोहफा! 2.23 लाख महिलाओं के खातों में एक साथ आई 3 महीने की ‘मंईयां सम्मान राशि’; बैंक खातों में खनका पैसा
Jharkhand

गढ़वा की बहनों को मिला सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा तोहफा! 2.23 लाख महिलाओं के खातों में एक साथ आई 3 महीने की ‘मंईयां सम्मान राशि’; बैंक खातों में खनका पैसा

July 6, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • केरल के वायनाड में कुदरत का कहर, भीषण भूस्खलन से हाहाकार! टनल प्रोजेक्ट के पास मलबे में दबे कई मजदूर; CM ने बुलाई आपात बैठक
  • गढ़वा में लोकतंत्र के ‘महा-सर्वे’ की धुआंधार प्रगति, 100% ईपी पार्ट्स डाउनलोड! 957 बीएलओ की फौज उतरी जमीन पर; 4.41 लाख से ज्यादा घरों तक पहुंचे गणना प्रपत्र
  • खेलगांव में CM हेमंत सोरेन का ‘सरप्राइज टेस्ट’, शूटिंग रेंज की बदहाली देख अधिकारियों पर भड़के मुख्यमंत्री! खुद उठाई राइफल, लगाया अचूक निशाना; बोले— “खिलाड़ियों की सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.