Saturday, September 12, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

तंबाकू मुक्त गढ़वा का संकल्प: उपायुक्त दिनेश यादव ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शुरू किया हस्ताक्षर और शपथ अभियान!

गढ़वा में जिला तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक, NTCP के तहत जागरूकता अभियान और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास COTPA नियमों के पालन पर जोर।

June 12, 2025
in Jharkhand, Top News
तंबाकू मुक्त गढ़वा का संकल्प: उपायुक्त दिनेश यादव ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शुरू किया हस्ताक्षर और शपथ अभियान!
Share on FacebookShare on Twitter

● उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति एवं विश्व तंबाकू निषेध दिवस की बैठक संपन्न

● विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह व हस्ताक्षर अभियान का आयोजन

● पदाधिकारियों/कर्मियों ने तंबाकू उत्पाद का निषेध करने का लिया संकल्प

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आज दिनांक- 12.06.2025 को उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय के सभाकक्ष में संपन्न की गई। NTCP अंतर्गत चल रहे Activities की प्रगति पर जिला नोडल पदाधिकारी डा० कौशल लाल सहगल के द्वारा विस्तार से बताया गया। NTCP Team के सदस्यो के द्वारा पिछली बैठक के कार्यवाही में मिले निर्देर्शों के अनुपालन प्रतिवेदन की बिंदुवार जानकारी दी गयी। साथ ही इस वित्तिय वर्ष में किये जाने वाले Activities पर जानकारी दी गई। विभाग द्वारा दिनांक 26 मई 2025 से 26 जून 2025 तक नो टोबैको डे कंपेन चलाए जाने की जानकारी दी गई। उपायुक्त श्री यादव ने शैक्षणिक संस्थानों के आसपास COTPA, 2003 के धारा 6b के अनुपालन पर जोर देने का निर्देश दिया तथा प्रखण्ड एवं पंचायत स्तर तक इससे संबंधित कार्रवाई को करते हुए इसका Media Coverage कराने का निर्देश दिया।

तत्पश्चात् विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में सभी वरीय पदाधिकारियों, कार्यालय प्रधान व कार्यालय कर्मियों, उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों के बीच हस्ताक्षर अभियान व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कराया गया। इस अवसर पर सभी ने यह शपथ लिया कि अपने जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार के तम्बाकू उत्पादों का उपयोग या सेवन नहीं करेंगे एवं अपने परिजनों, मित्रों या परिचितों को भी तम्बाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके अलावा अपने पर्यावरण को भी तम्बाकू उत्पादों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव से बचाने में योगदान करेंगे। इस प्रकार सभी ने तंबाकू उत्पादों एवं निषिद्ध मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने एवं इससे बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु इसके विरुद्ध जागरूकता प्रसारित करने का शपथ लिया। इस मौके पर लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में भी भाग लिया।

उक्त मौके पर मुख्य रूप से अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, गढ़वा सुशील कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रज़ा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, तम्बाकू परामर्शी निरज कुमार, NTCP साइकोलॉजिस्ट संजीव शरण तथा सोशल वर्कर शारदा कच्छप समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी एवं कार्यालय कर्मी मौजूद थें।

Related Posts

आरा में बाढ़ के पानी में डूबे 23 वर्षीय युवक का शव बरामद; मातम में बदली परिजनों की खुशियां
Bihar

आरा में बाढ़ के पानी में डूबे 23 वर्षीय युवक का शव बरामद; मातम में बदली परिजनों की खुशियां

September 12, 2026
लापरवाही पर गाज गिरनी तय! तेनुघाट जलापूर्ति समीक्षा में पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का अल्टीमेटम; ’15 दिनों में काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई’
Jharkhand

लापरवाही पर गाज गिरनी तय! तेनुघाट जलापूर्ति समीक्षा में पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का अल्टीमेटम; ’15 दिनों में काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई’

September 11, 2026
डिजिटल क्रांति की ओर सिमडेगा! राज्य में पहली बार अफसरों को मिला AI का प्रशिक्षण; DC कंचन सिंह बोलीं— ‘स्मार्ट तकनीक से बदलेगी सरकारी कार्यप्रणाली’
Jharkhand

डिजिटल क्रांति की ओर सिमडेगा! राज्य में पहली बार अफसरों को मिला AI का प्रशिक्षण; DC कंचन सिंह बोलीं— ‘स्मार्ट तकनीक से बदलेगी सरकारी कार्यप्रणाली’

September 11, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • आरा में बाढ़ के पानी में डूबे 23 वर्षीय युवक का शव बरामद; मातम में बदली परिजनों की खुशियां
  • लापरवाही पर गाज गिरनी तय! तेनुघाट जलापूर्ति समीक्षा में पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का अल्टीमेटम; ’15 दिनों में काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई’
  • डिजिटल क्रांति की ओर सिमडेगा! राज्य में पहली बार अफसरों को मिला AI का प्रशिक्षण; DC कंचन सिंह बोलीं— ‘स्मार्ट तकनीक से बदलेगी सरकारी कार्यप्रणाली’

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.