Sunday, May 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

हर्ष जोहार पाठ्यक्रम के जरिए आत्म विकास की ओर अग्रसर सरकारी स्कूल के बच्चे

80 उत्कृष्ट विद्यालय एवं पांच जिला के 60 स्कूल में लागू है पाठयक्रम

July 27, 2023
in Jharkhand
हर्ष जोहार पाठ्यक्रम के जरिए आत्म विकास की ओर अग्रसर सरकारी स्कूल के बच्चे
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : राज्य में शुरू हुए उत्कृष्ट विद्यालय के बच्चे हर्ष जोहार के जरिए अब अपने पाठ्यक्रम के महत्व के साथ-साथ रचनात्मकता और भावनात्मक तर्क विकसित करने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। राज्य सरकार ने कक्षा 1 से कक्षा 12 तक की आवश्यकता और सामाजिक-सांस्कृतिक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित कर इसको शुरू किया है।

हर्ष जोहार पाठ्यक्रम का उद्देश्य राज्य के बच्चों को नकारात्मक भावनात्मक अनुभवों से उबरने की कला सीखना, जटिल समस्याओं को प्रभावी ढंग से हल करने में सक्षम बनाना, आत्म विकास के लिए उनके प्रयास को बल देना, एक दूसरे से सकारात्मक संबंध बनाने एवं दूसरों के प्रति सहानुभूति के महत्व को समझाना है।

पांच जिलों में है लागू

हर्ष जोहार सभी 80 उत्कृष्ट विद्यालयों और राज्य के 5 जिलों चतरा, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह और दुमका के अन्य 60 स्कूलों में विगत 2 साल से चल रहा है। आने वाले दिनों में झारखण्ड के सभी प्रखंडों में 360 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बच्चे हर्ष जोहार से जुड़ेंगे। राज्य सरकार ने 80 उत्कृष्ट विद्यालय में से प्रत्येक से दो शिक्षकों का प्रशिक्षण हर्ष जोहार के लिए पूरा हो चुका है।

झारखण्ड की संस्कृति की झलक

हर्ष जोहार पाठ्यक्रम में झारखण्ड के प्रासंगिक क्षेत्र और संस्कृति की झलक है। जहां लोककथाओं, वास्तविक अनुभवों, क्षेत्रीय गतिविधियों को एकीकृत किया गया है। जिससे बच्चे रूबरू हो रहें हैं। इस पाठ्यक्रम को बदलते समय के अनुरूप नए तरीके से डिजाइन किया गया है, जो हमेशा खुश रहने की गतिविधियों से शुरू होगा और संकल्पना और अभिव्यक्ति के साथ समाप्त होगा। हर्ष जोहार का शत प्रतिशत लाभ बच्चों को देने हेतु सभी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के शिक्षकों और हेड मास्टर के प्रशिक्षण की एक श्रृंखला इस शैक्षणिक वर्ष से शुरू की जाएगी, जो प्रशिक्षण हर्ष जोहार पाठ्यक्रम पर आधारित होगी।

Related Posts

Auto Draft
Jharkhand

खाद माफियाओं पर गढ़वा प्रशासन का ‘डिजिटल प्रहार’: उपायुक्त ने जॉइंट इनफोर्समेंट टीम को दिया छापेमारी का खुला आदेश

May 10, 2026
उग्रवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की रोशनी की ओर ‘बूढ़ा पहाड़’: उपायुक्त ने खींचा समग्र प्रगति का खाका, अब घर-घर पहुंचेगी सरकारी योजनाएं
Jharkhand

उग्रवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की रोशनी की ओर ‘बूढ़ा पहाड़’: उपायुक्त ने खींचा समग्र प्रगति का खाका, अब घर-घर पहुंचेगी सरकारी योजनाएं

May 10, 2026
मिशन ‘नगर उँटारी उपकारा’: उपायुक्त का अल्टीमेटम—काम में ढिलाई बरती तो नपेंगे इंजीनियर, जल्द शुरू होगी जेल
Jharkhand

मिशन ‘नगर उँटारी उपकारा’: उपायुक्त का अल्टीमेटम—काम में ढिलाई बरती तो नपेंगे इंजीनियर, जल्द शुरू होगी जेल

May 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • खाद माफियाओं पर गढ़वा प्रशासन का ‘डिजिटल प्रहार’: उपायुक्त ने जॉइंट इनफोर्समेंट टीम को दिया छापेमारी का खुला आदेश
  • उग्रवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की रोशनी की ओर ‘बूढ़ा पहाड़’: उपायुक्त ने खींचा समग्र प्रगति का खाका, अब घर-घर पहुंचेगी सरकारी योजनाएं
  • मिशन ‘नगर उँटारी उपकारा’: उपायुक्त का अल्टीमेटम—काम में ढिलाई बरती तो नपेंगे इंजीनियर, जल्द शुरू होगी जेल

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.