Sunday, March 29, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गुमला: पीएलएफआई से जुड़े तीन उग्रवादियों को पुलिस ने दबोचा

निर्माण कार्य में लगे वाहन में आग लगाने और मजदूरों के मोबाइल लूटने के मामले हैं दर्ज

May 2, 2023
in Jharkhand
Share on FacebookShare on Twitter

गुमला : जिले के पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई से जुड़े तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। इन पर बिशुनपुर थाना क्षेत्र के टेमरकरचा जंगल में निर्माण कार्य में लगे वाहन में आग लगाने और मजदूरों के मोबाइल लूटने के मामले दर्ज है।

दो लोहरदगा व एक गुमला के हैं गिरफ्तार उग्रवादी

गिरफ्तार होने वालों में विवेक उरांव उर्फ पिंटू उरांव (25), सोमनाथ खेरवार (21) दोनों ग्राम केरार थाना पेसरार जिला लोहरदगा व बसंत महली (23) ग्राम जमटी थाना बिशुनपुर जिला गुमला शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, मजदूरों से लूटी गयी चार मोबाइल, पीएलएफआई का दो खाली पर्चा व एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।

10 अप्रैल को निर्माण कार्य में लगे वाहन को लगाया था आग

पुलिस उपाधीक्षक (अभियान) मनीष कुमार ने एसपी कार्यालय परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पीएलएफआई उग्रवादियों ने लेवी वसूली और आतंक फैलाने के मकसद से 10 अप्रैल को बिशुनपुर थाना क्षेत्र के टेमरकरचा जंगल में निर्माण कार्य में लगे वाहन में आग में आग लगा दिया था।

मजदूरों से लूट लिया था मोबाइल

साथ ही कार्यरत मजदूरों से उनके मोबाइल फोन भी लूट लिए थे। उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक अभियान मनीष कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम के सदस्यों ने मामले का उद्भेदन करते हुए तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल एक उग्रवादी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

छापेमारी दल में ये लोग रहे शामिल

छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक अभियान मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभियान, लोहरदगा दीपक पाण्डेय, एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल, पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार, बिशुनपुर थाना प्रभारी कुंदन कुमार,गुरदरी थाना प्रभारी सदानंद सिंह, घाघरा थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी, अनिल मंडल और तीनों थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Related Posts

गढ़वा में अवैध खनन पर प्रशासन का अब अल्टीमेटम! पहली बार 50 हजार जुर्माना, दूसरी बार सीधे प्राथमिकी – टास्क फोर्स बैठक में उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
Jharkhand

गढ़वा में अवैध खनन पर प्रशासन का अब अल्टीमेटम! पहली बार 50 हजार जुर्माना, दूसरी बार सीधे प्राथमिकी – टास्क फोर्स बैठक में उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

March 23, 2026
गढ़वा में शिक्षा पर उपायुक्त की कड़ी नजर! छात्रवृत्ति, मिड-डे मील, निपुण भारत, बिरसा आवास से लेकर स्मार्ट क्लास तक – लापरवाही पर सख्त नाराजगी, सभी योजनाओं में तेजी लाने के फरमान
Jharkhand

गढ़वा में शिक्षा पर उपायुक्त की कड़ी नजर! छात्रवृत्ति, मिड-डे मील, निपुण भारत, बिरसा आवास से लेकर स्मार्ट क्लास तक – लापरवाही पर सख्त नाराजगी, सभी योजनाओं में तेजी लाने के फरमान

March 23, 2026
महिला सशक्तिकरण की नई ऊँचाई! विधायक कल्पना सोरेन को ‘BRICS CCI WE एनुअल वुमेन समिट 2026’ में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेज़र अवार्ड’ – हर मंईयाँ के साहस और सपनों को समर्पित किया सम्मान
Jharkhand

महिला सशक्तिकरण की नई ऊँचाई! विधायक कल्पना सोरेन को ‘BRICS CCI WE एनुअल वुमेन समिट 2026’ में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेज़र अवार्ड’ – हर मंईयाँ के साहस और सपनों को समर्पित किया सम्मान

March 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा
  • झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.