Thursday, April 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

हरिहरगंज में डीआईजी नौशाद आलम का तूफानी दौरा: बिहार चुनाव से पहले सख्त निर्देश, अपराध और शराब तस्करी पर कड़ी नजर!

थाना परिसर का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और जर्जर भवनों की मरम्मत के आदेश, महिलाओं की समस्याओं पर विशेष ध्यान।

September 4, 2025
in Jharkhand, Top News
हरिहरगंज में डीआईजी नौशाद आलम का तूफानी दौरा: बिहार चुनाव से पहले सख्त निर्देश, अपराध और शराब तस्करी पर कड़ी नजर!
Share on FacebookShare on Twitter
  • डीआईजी नौशाद आलम ने हरिहरगंज थाना का औचक निरीक्षण किया, बिहार चुनाव को लेकर दिए कई अहम दिशा-निर्देश

हरिहरगंज (पलामू) : पलामू रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) नौशाद आलम ने देर शाम हरिहरगंज थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव और लंबित मामलों की समीक्षा की। थाना प्रभारी से लंबित मुकदमों की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी मामलों का निपटारा शीघ्रता से किया जाए।महिलाओं की समस्याओं का निदान शीघ्र किया जाये!

डीआईजी ने थाना प्रभारी एवं एसडीपीओ को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमा से सटे इलाकों में पुलिस की पैनी नजर होनी चाहिए। चुनाव के दौरान शराब या अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी रोकना पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। इसके लिए बिहार पुलिस से समन्वय स्थापित कर संयुक्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
डीआईजी नौशाद आलम ने यह भी कहा कि आमजन को निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में मतदान का अवसर मिले, इसके लिए पुलिस चौकस रहेगी। थाना क्षेत्र में संचालित असामाजिक गतिविधियों और अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने की हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर और आसपास की स्थिति का भी जायजा लिया।


जर्जर भवनों पर ध्यान आकर्षित करते हुए उन्होंने अधिकारियों को तत्काल प्रस्ताव भेजकर पुराने भवनों को मरम्मत एवं नया निर्माण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
डीआईजी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही सर्वोच्च प्राथमिकता है और पुलिस प्रशासन को जनता के विश्वास पर खरा उतरना होगा।बचे हुए प्रतिबंधित पार्टी के लोग आत्मसमर्पण करने पर बिचार करें,

Related Posts

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद! पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की बेटी सलोनी का डोरंडा में भव्य विवाह समारोह
Jharkhand

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद! पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की बेटी सलोनी का डोरंडा में भव्य विवाह समारोह

April 23, 2026
देश में पहली बार! झारखंड बना अग्रणी राज्य – JSLPS और इंडियन बैंक के बीच CLF पेमेंट गेटवे के लिए MoU साइन
Jharkhand

देश में पहली बार! झारखंड बना अग्रणी राज्य – JSLPS और इंडियन बैंक के बीच CLF पेमेंट गेटवे के लिए MoU साइन

April 23, 2026
रात 8 बजे सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त अनन्य मित्तल! औचक निरीक्षण में गंदगी और अनियमितताओं पर सख्त नाराजगी, दिए कड़े निर्देश
Jharkhand

रात 8 बजे सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त अनन्य मित्तल! औचक निरीक्षण में गंदगी और अनियमितताओं पर सख्त नाराजगी, दिए कड़े निर्देश

April 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद! पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की बेटी सलोनी का डोरंडा में भव्य विवाह समारोह
  • देश में पहली बार! झारखंड बना अग्रणी राज्य – JSLPS और इंडियन बैंक के बीच CLF पेमेंट गेटवे के लिए MoU साइन
  • रात 8 बजे सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त अनन्य मित्तल! औचक निरीक्षण में गंदगी और अनियमितताओं पर सख्त नाराजगी, दिए कड़े निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.