Tuesday, March 31, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

ऑक्सफोर्ड में झारखंड का बौद्धिक गौरव! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि – ऑल सोल्स कॉलेज दौरा कर नई शैक्षणिक साझेदारी की नींव रखी!

ऑल सोल्स कॉलेज में डॉ. राधाकृष्णन के फेलोशिप रिकॉर्ड का अवलोकन; झारखंड-ऑक्सफोर्ड के बीच डॉक्टोरल स्कॉलरशिप, संयुक्त शोध और जलवायु-जनजातीय अध्ययन पर गहन चर्चा – रैडक्लिफ कैमरा का भी ऐतिहासिक दौरा

January 25, 2026
in Jharkhand, Top News
ऑक्सफोर्ड में झारखंड का बौद्धिक गौरव! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि – ऑल सोल्स कॉलेज दौरा कर नई शैक्षणिक साझेदारी की नींव रखी!
Share on FacebookShare on Twitter
  • डॉ. राधाकृष्णन का जीवन और कार्य यह दर्शाता है कि विद्वत्ता, सार्वजनिक सेवा और संस्कृतियों के बीच संवाद किस प्रकार समाज को दिशा दे सकते हैं: *हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
    =============
  • मुख्यमंत्री ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऑल सोल्स कॉलेज का किया दौरा
  • डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि
  • ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ शैक्षणिक सहयोग पर चर्चा
    ==============

ऑक्सफोर्ड/लंदन/रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऑल सोल्स कॉलेज का दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और राजनेता डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। डॉ. राधाकृष्णन भारत के बौद्धिक इतिहास में एक महान व्यक्तित्व थे और सेंट जॉन्स तथा ऑक्सफोर्ड से उनका गहरा बौद्धिक संबंध रहा है।

मुख्यमंत्री ने ऑक्सफोर्ड के साथ डॉ. राधाकृष्णन के दीर्घकालिक और प्रतिष्ठित संबंधों को स्मरण किया। वर्ष 1936 में डॉ. राधाकृष्णन को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में ईस्टर्न रिलिजन्स एंड एथिक्स के स्पाल्डिंग प्रोफेसर के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्हें ऑल सोल्स कॉलेज का फेलो चुना गया, यह पद उन्होंने 1952 तक संभाला। इसके बाद 1952 से 1975 तक वे ऑल सोल्स कॉलेज के मानद फेलो रहे। ऑक्सफोर्ड में रहते हुए डॉ. राधाकृष्णन को एक उत्कृष्ट दार्शनिक और पूर्वी तथा पश्चिमी विचार परंपराओं के बीच सेतु के रूप में व्यापक सम्मान प्राप्त हुआ। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें 1931 में किंग जॉर्ज पंचम द्वारा नाइट की उपाधि प्रदान की गई थी।

इस अवसर पर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की मानवविज्ञान प्रोफेसर अल्पा शाह ने झारखंड प्रतिनिधिमंडल का अभिनंदन किया। बैठक के दौरान झारखंड और ऑक्सफोर्ड के बीच शैक्षणिक सहयोग को गहराने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इसमें झारखंड के छात्रों के लिए नए डॉक्टोरल स्कॉलरशिप, शोध के अवसर, फैकल्टी एक्सचेंज तथा जलवायु परिवर्तन, सतत विकास, जनजातीय कल्याण और विरासत जैसे क्षेत्रों में संयुक्त शोध पहलों की संभावनाएँ शामिल रहीं जो राज्य सरकार के प्रयासों को समर्थन दे सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा, शोध और वैश्विक शैक्षणिक साझेदारियों में निवेश के प्रति झारखंड की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से राज्य की शैक्षणिक संस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से युवा शोधकर्ताओं को समर्थन देने की बात कही।ऑल सोल्स कॉलेज के भ्रमण के बाद प्रतिनिधिमंडल ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के केंद्र में स्थित ऐतिहासिक रैडक्लिफ कैमरा का भी दौरा किया। 18वीं शताब्दी में निर्मित यह प्रसिद्ध गोलाकार पुस्तकालय बोडलियन लाइब्रेरी का महत्वपूर्ण हिस्सा है और विश्वभर में विद्या, शोध और बौद्धिक परंपरा का प्रतीक माना जाता है।

यह दौरा झारखंड और ऑक्सफोर्ड के बीच दीर्घकालिक सहयोग के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा गया, जो साझा बौद्धिक परंपराओं और भविष्य उन्मुख शैक्षणिक सहभागिता पर आधारित है तथा यूके-इंडिया 2035 साझेदारी के दृष्टिकोण से भी सशक्त रूप से जुड़ा हुआ है।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश
  • गढ़वा में किशोरियों के स्वास्थ्य की नई ढाल! HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ, सर्वाइकल कैंसर से मिलेगी सुरक्षा
  • 12 वर्ष बाद न्याय की किरण! गढ़वा उपायुक्त ने 2014 लोकसभा चुनाव में लापता मार्टिंग कच्छप की पत्नी को दिया 10 लाख का मुआवजा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.