Tuesday, March 31, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

असम के चाय बागान आदिवासियों की पुकार: “हेमन्त सोरेन सर, हमें बचाओ!” CM ने वादा किया—“झारखंड का डेलिगेशन जल्द असम जाएगा, ST दर्जा-जमीन-वेतन सब दिलवाऊंगा!”

11 दिसंबर 2025: रांची विधानसभा में असम आदिवासी समन्वय समिति का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा, हेमन्त सोरेन बोले—“हमारे भाई-बहन असम में पीड़ित हैं, उनकी लड़ाई अब मेरी लड़ाई है!”

December 11, 2025
in Jharkhand, Top News
Share on FacebookShare on Twitter
  • चाय बगान क्षेत्र के परिवारों की फरियाद लेकर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी तक पहुंचा प्रतिनिधिमंडल।
    ======================

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान सभा में आदिवासी समन्वय समिति भारत (असम) ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने असम में रहने वाले आदिवासी समुदाय के विभिन्न समस्याओं एवं उनकी वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने कहा कि आदिवासी समुदायों के प्रति असम सरकार की उदासीनता से समाज की दुर्दशा हुई है। असम में निवास कर रहे आदिवासी समाज यहां हर क्षेत्र में निरंतर पिछड़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उन्हें भरोसा दिलाया कि झारखंड सरकार असम में रह रहे आदिवासी समुदायों को उनका हक-अधिकार एवं पहचान की संरक्षा के लिए सकारात्मक पहल करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा एवं अधिकारों की रक्षा के लिए हमारी सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि असम में रह रहे आदिवासी समुदाय के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए हम तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ कदम से कदम मिलाकर उनके साथ सदैव खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से कहा कि जल्द झारखंड सरकार का एक डेलिगेशन असम में रह रहे आदिवासियों की वर्तमान स्थिति से अवगत होने असम दौरे पर जाएगा। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने असम के चाय बागानों में काम कर रहे आदिवासियों को एसटी का दर्जा दिलाने की बात को दोहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाय बागानों में काम कर रहे आदिवासी समुदायों के लोगों के दैनिक वेतन में वृद्धि हो सके इस निमित्त हमारी साकार सकारात्मक पहल करेगी तथा वहां रह रहे आदिवासियों के भूमि संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए भी कदम आगे बढ़ाएगी।

विदित हो कि अंग्रेजी शासन के दौरान झारखंड से आदिवासी समाज के परिवारों को ले जाकर असम में बसाया गया था एवं वर्तमान ने उनके साथ दोयम दर्जे का व्यवहार हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी से उनका नेतृत्व करने का आग्रह किया जिससे कि उनकी आवाज को केंद्र एवं राज्य सरकार तक पहुंचाया जा सके।

मौके पर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री श्री चमरा लिंडा, आदिवासी समन्वय समिति भारत (असम) के श्री जीतेन केरकेट्टा, श्री बिरसा मुंडा, श्री तरुण मुंडा, श्री गणेश, श्री अजीत पूर्ति, श्री राजेश भूरी, श्री बाबूलाल मुंडा, श्री मंगल हेंब्रम सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश
  • गढ़वा में किशोरियों के स्वास्थ्य की नई ढाल! HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ, सर्वाइकल कैंसर से मिलेगी सुरक्षा
  • 12 वर्ष बाद न्याय की किरण! गढ़वा उपायुक्त ने 2014 लोकसभा चुनाव में लापता मार्टिंग कच्छप की पत्नी को दिया 10 लाख का मुआवजा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.