Tuesday, November 24, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड@25 का ‘जन-जागरण रथ’ लॉन्च: CM हेमन्त ने 24 जिलों में भेजे प्रचार वाहन, बिरसा@150 की गूंज—संथाली बैंड ने मचाया धूम!

मुख्यमंत्री आवास से हरी झंडी, लोकनृत्य-वाद्ययंत्रों का जादू, युवा-महिला-किसान तक विकास की कहानी पहुंचेगी।

November 12, 2025
in Jharkhand, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

★ राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर “सूचना एवं जनसंपर्क विभाग” द्वारा जन-जागरूकता हेतु संचालित प्रचार वाहनों के “फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम” में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन।
=========================
★ झारखंड के गौरवशाली 25 वर्षों का जश्न, विकास के नए अध्याय की शुरुआत, मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
=========================
★ भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और राज्य की रजत जयंती – संघर्ष से सशक्तिकरण तक की यात्रा, आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर।

——————-श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जन-जागरूकता हेतु संचालित प्रचार वाहनों के “फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये प्रचार वाहन राज्य के सभी जिलों, प्रखंडों एवं गाँवों में भ्रमण कर झारखंड की 25 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाएंगे। इन वाहनों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, किसानों तथा समाज के सभी वर्गों को राज्य के समेकित विकास में भागीदारी हेतु प्रेरित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने इस अवसर पर समस्त राज्यवासियों को रजत जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि 25 वर्षों की यह यात्रा झारखंड के आत्मगौरव और उन्नति की गाथा है। उन्होंने कहा कि जिस संकल्पना के साथ यह राज्य बना था, उसे और गति देने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि रजत जयंती के साथ ही हम सभी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भी मनाएंगे, जो झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर है।

  • झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और स्थानीय लोक-संस्कृति की झलक

कार्यक्रम के दौरान झारखंड की विविध संस्कृति, परंपरा और समृद्धि की मनमोहक झलकियां प्रस्तुत की गईं। पारंपरिक लोकनृत्य, लोकगीत और झारखंडी वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। राज्य के कला, संस्कृति और लोकजीवन से जुड़े विभिन्न समूहों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और एकता के संदेश को उजागर किया।इस मौके पर दुमका के संताली बैंड सहित स्थानीय लोककलाकारों ने सम्मोहक प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक श्री राजीव लोचन बख्शी सहित जनसंपर्क विभाग के पदाधिकारीगण एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Posts

गढ़वा के सुदूर इलाकों में अब नहीं अटकेगा नेटवर्क! डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने मोबाइल टॉवर कंपनियों को दिया अल्टीमेटम, भारत नेट रिचार्ज में लापरवाही पर बीडीओ को लगाई फटकार
Jharkhand

गढ़वा के सुदूर इलाकों में अब नहीं अटकेगा नेटवर्क! डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने मोबाइल टॉवर कंपनियों को दिया अल्टीमेटम, भारत नेट रिचार्ज में लापरवाही पर बीडीओ को लगाई फटकार

November 24, 2026
बच्चों के जरिए परिवार तक पहुंचेगा सड़क सुरक्षा का संदेश! गढ़वा के बी.पी. डीएवी स्कूल में परिवहन विभाग की विशेष पाठशाला, छात्रों ने सीखे यातायात के जीवनरक्षक नियम
Jharkhand

बच्चों के जरिए परिवार तक पहुंचेगा सड़क सुरक्षा का संदेश! गढ़वा के बी.पी. डीएवी स्कूल में परिवहन विभाग की विशेष पाठशाला, छात्रों ने सीखे यातायात के जीवनरक्षक नियम

November 24, 2026
नशा कारोबारियों की अब खैर नहीं! गढ़वा में डीसी और एसपी ने कसी कमर, दवा दुकानों पर पड़ेंगे छापे और स्कूलों में चलेगा महाअभियान
Jharkhand

नशा कारोबारियों की अब खैर नहीं! गढ़वा में डीसी और एसपी ने कसी कमर, दवा दुकानों पर पड़ेंगे छापे और स्कूलों में चलेगा महाअभियान

November 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा के सुदूर इलाकों में अब नहीं अटकेगा नेटवर्क! डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने मोबाइल टॉवर कंपनियों को दिया अल्टीमेटम, भारत नेट रिचार्ज में लापरवाही पर बीडीओ को लगाई फटकार
  • बच्चों के जरिए परिवार तक पहुंचेगा सड़क सुरक्षा का संदेश! गढ़वा के बी.पी. डीएवी स्कूल में परिवहन विभाग की विशेष पाठशाला, छात्रों ने सीखे यातायात के जीवनरक्षक नियम
  • नशा कारोबारियों की अब खैर नहीं! गढ़वा में डीसी और एसपी ने कसी कमर, दवा दुकानों पर पड़ेंगे छापे और स्कूलों में चलेगा महाअभियान

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.