Sunday, September 27, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड में कैंसर के खिलाफ बड़ा हथियार! स्वदेशी कैंसर उपचार मशीन की जानकारी लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले वैज्ञानिक जी. भी. के. सुब्रमण्यम – राज्य में अत्याधुनिक इलाज की सुविधा देने को तैयार सरकार!

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सहयोगी वैज्ञानिक ने मशीन की खासियत बताई – मुख्यमंत्री बोले: कैंसर मरीजों को राज्य में ही विश्वस्तरीय उपचार मिले, हर जरूरी कदम उठाएंगे

February 12, 2026
in Jharkhand, Top News
झारखंड में कैंसर के खिलाफ बड़ा हथियार! स्वदेशी कैंसर उपचार मशीन की जानकारी लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले वैज्ञानिक जी. भी. के. सुब्रमण्यम – राज्य में अत्याधुनिक इलाज की सुविधा देने को तैयार सरकार!
Share on FacebookShare on Twitter

◆ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री जी.भी. के. सुब्रमण्यम ने की शिष्टाचार भेंट , स्व निर्मित कैंसर उपचार मशीन की दी विस्तृत जानकारी की
=========================
◆ मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य में स्वास्थ्य संरचना को कर रहे मजबूत, कैंसर मरीजों को अपने ही राज्य में इलाज की अत्याधुनिक सुविधा मिले, सरकार सभी आवश्यक कदम उठाने को तैयार
=========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री जी.भी. के. सुब्रमण्यम ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने स्वनिर्मित अत्याधुनिक कैंसर उपचार मशीन की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि यह स्वदेशी तकनीक से निर्मित कैंसर उपचार मशीन है।आज देश- विदेश में इसका इस्तेमाल हो रहा है । इस मशीन से कैंसर जैसी असाध्य बीमारी का उपचार काफी कारगर साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने इस मशीन को बनाने के लिए श्री सुब्रमण्यम की सराहना की। उन्होंने कहा- कैन्सर रोगियों के लिए यह मशीन किसी वरदान से कम नहीं है। इससे कैंसर जैसे असाध्य रोग का सफल इलाज संभव हो सकेगा।

  • कैंसर मरीजों को अपने ही राज्य में इलाज की अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उठा रहे ठोस कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाये जा रहे हैँ। अस्पतालों में जांच और इलाज की की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि कैंसर मरीजों की बढ़ती संख्या काफी चिंतित करने वाला है। इस रोग से पीड़ित लोगों को अपने ही राज्य के अस्पतालों में उपचार की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार हर आवश्यक कदम उठाने को तैयार है। इस मौके पर विधायक श्री राजेश कच्छप भी मौजूद थे।

विदित हो कि श्री वरिष्ठ वैज्ञानिक जी.भी. के. सुब्रमण्यम पनाशिया लिमिटेड, बेंगलुरु के प्रबंध निदेशक हैं। वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत एपीजे अब्दुल कलाम के भी सहयोगी रह चुके हैं । उन्होंने उनके साथ मिलकर कई अनुसंधान एवं शोध कार्य भी किए हैं। श्री सुब्रमण्यम द्वारा निर्मित कैंसर उपचार मशीन आज देश के साथ विदेशों के बड़े अस्पतालों में कैंसर के उपचार में उपयोग हो रहा है।

Related Posts

नशे के सौदागरों पर गढ़वा प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! DC पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा फरमान— ‘अफीम-गांजे की तस्करी बर्दाश्त नहीं, दवा दुकानों की होगी रेगुलर चेकिंग’
Jharkhand

नशे के सौदागरों पर गढ़वा प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! DC पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा फरमान— ‘अफीम-गांजे की तस्करी बर्दाश्त नहीं, दवा दुकानों की होगी रेगुलर चेकिंग’

September 26, 2026
कुदरत के दुश्मनों और खनन माफियाओं पर कसता शिकंजा! गढ़वा DC की कड़क चेतावनी— ’15 अक्टूबर तक पूरी तरह बंद रहेगा खनन, नियम तोड़ा तो होगी FIR और गाड़ियां जब्त’
Jharkhand

कुदरत के दुश्मनों और खनन माफियाओं पर कसता शिकंजा! गढ़वा DC की कड़क चेतावनी— ’15 अक्टूबर तक पूरी तरह बंद रहेगा खनन, नियम तोड़ा तो होगी FIR और गाड़ियां जब्त’

September 26, 2026
नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी! रांची में ‘डीपीडीपी एक्ट’ पर महा-कार्यशाला; IT निदेशक माधवी मिश्रा बोलीं— ‘डिजिटल गवर्नेंस के साथ प्राइवेसी सख्त करना जरूरी’
Jharkhand

नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी! रांची में ‘डीपीडीपी एक्ट’ पर महा-कार्यशाला; IT निदेशक माधवी मिश्रा बोलीं— ‘डिजिटल गवर्नेंस के साथ प्राइवेसी सख्त करना जरूरी’

September 25, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नशे के सौदागरों पर गढ़वा प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! DC पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा फरमान— ‘अफीम-गांजे की तस्करी बर्दाश्त नहीं, दवा दुकानों की होगी रेगुलर चेकिंग’
  • कुदरत के दुश्मनों और खनन माफियाओं पर कसता शिकंजा! गढ़वा DC की कड़क चेतावनी— ’15 अक्टूबर तक पूरी तरह बंद रहेगा खनन, नियम तोड़ा तो होगी FIR और गाड़ियां जब्त’
  • नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी! रांची में ‘डीपीडीपी एक्ट’ पर महा-कार्यशाला; IT निदेशक माधवी मिश्रा बोलीं— ‘डिजिटल गवर्नेंस के साथ प्राइवेसी सख्त करना जरूरी’

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.