Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

नये साल पर CM हेमन्त सोरेन का सरप्राइज दौरा: धुर्वा डैम को बनाएंगे रांची का टॉप टूरिस्ट स्पॉट!

मुख्यमंत्री ने धुर्वा डैम का निरीक्षण कर पर्यटन विकास की ठोस योजना बनाने के निर्देश दिए, स्थानीय रोजगार और हरियाली का लिया आनंद

January 4, 2026
in Jharkhand, Top News
नये साल पर CM हेमन्त सोरेन का सरप्राइज दौरा: धुर्वा डैम को बनाएंगे रांची का टॉप टूरिस्ट स्पॉट!
Share on FacebookShare on Twitter

★ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने नव वर्ष के अवसर पर किया रांची शहर का भ्रमण।
============================
नये साल के आगाज पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची शहर का दौरा करते हुए धुर्वा डैम एवं अन्य पिकनिक स्पॉट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था तथा क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने चाय की चुस्की के साथ रांची की हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि धुर्वा डैम क्षेत्र में पर्यटन को व्यवस्थित रूप से विकसित करने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा यह क्षेत्र रांची शहर के पर्यटन नक्शे का प्रमुख आकर्षण बनेगा। निरीक्षण के दौरान श्री सोरेन ने स्थानीय दुकानदारों एवं नागरिकों से उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुझाव लिए।उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार जनसहभागिता के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता देगी। मुख्यमंत्री ने कहा, “धुर्वा डैम न केवल रांची का महत्वपूर्ण जल स्रोत है, बल्कि यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं भी हैं। सरकार इन संभावनाओं को चरणबद्ध तरीके से विकसित करेगी।”इसके उपरांत श्री सोरेन ने धुर्वा स्थित ज्यूडिशियल अकादमी, झारखंड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान की अधोसंरचना एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए।

इस मौके पर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, रांची जिला प्रशासन के पदाधिकारी, पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

Hemant Soren Dhurwa Dam tourism झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 3 जनवरी 2026 को नववर्ष के अवसर पर रांची के धुर्वा डैम और पिकनिक स्पॉट्स का दौरा किया। उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। धुर्वा डैम को रांची के पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख आकर्षण बनाने का ऐलान।

Related Posts

रथ मेला में लोक संस्कृति और योजनाओं का महासंगम! IPRD के मंच पर थिरके कलाकार; पद्मश्री मधु मंसूरी बोले— ‘सराहनीय है सरकार की पहल’
Jharkhand

रथ मेला में लोक संस्कृति और योजनाओं का महासंगम! IPRD के मंच पर थिरके कलाकार; पद्मश्री मधु मंसूरी बोले— ‘सराहनीय है सरकार की पहल’

July 23, 2026
सिनेमा के नए युग की शुरुआत! ‘सूचना भवन’ से संचालित होगा ‘झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट’; जल्द शुरू होंगे शार्ट टर्म कोर्सेज
Jharkhand

सिनेमा के नए युग की शुरुआत! ‘सूचना भवन’ से संचालित होगा ‘झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट’; जल्द शुरू होंगे शार्ट टर्म कोर्सेज

July 23, 2026
गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण ने पकड़ी तूफानी रफ्तार! 7.15 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण ने पकड़ी तूफानी रफ्तार! 7.15 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप

July 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • रथ मेला में लोक संस्कृति और योजनाओं का महासंगम! IPRD के मंच पर थिरके कलाकार; पद्मश्री मधु मंसूरी बोले— ‘सराहनीय है सरकार की पहल’
  • सिनेमा के नए युग की शुरुआत! ‘सूचना भवन’ से संचालित होगा ‘झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट’; जल्द शुरू होंगे शार्ट टर्म कोर्सेज
  • गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण ने पकड़ी तूफानी रफ्तार! 7.15 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.