Saturday, May 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलने उमड़ा जनसैलाब, ‘गुरुजी’ को दी भावुक श्रद्धांजलि

नेमरा, रामगढ़ में हजारों लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं, सीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं

August 14, 2025
in Jharkhand, Top News
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलने उमड़ा जनसैलाब, ‘गुरुजी’ को दी भावुक श्रद्धांजलि
Share on FacebookShare on Twitter

★ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज हजारों की संख्या में लोगों ने की मुलाकात, दी सांत्वना।
==========================
★ स्मृति शेष- दिशाेम गुरु शिबू सोरेन जी को याद कर हुए भावुक, मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुना।
==========================

गुरुजी के दिखाए गए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी

-श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज अपने पैतृक गांव नेमरा में स्मृति शेष- दिशाेम गुरु शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि और संवेदना प्रकट करने वालों का तांता दिनभर लगा रहा। पूरे राज्य के कोने-कोने से हजारों की संख्या में लोग मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मिलने पहुंचे। ग्रामीण, किसान, महिलाएं, युवा, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष, त्याग तथा जनसेवा के अमूल्य योगदान को याद किया।

  • मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं, समाधान का दिया भरोसा

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने न केवल लोगों की सांत्वना स्वीकार की, बल्कि उनसे विस्तार से संवाद भी किया। उन्होंने ग्रामीणों और प्रतिनिधियों की समस्याओं ,स्थानीय विकास कार्यों से जुड़ी जरूरतों और शासन – प्रशासन से संबंधित मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल कार्रवाई हेतु निदेशित किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कई मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि आम लोगों की हर जायज़ समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीणों और आम नागरिकों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि गुरुजी की विचारधारा के अनुरूप जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

  • गुरुजी के दिखाए गए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी

मुलाकात के दौरान लोगों ने भावुक होकर कहा कि गुरुजी ने अपने जीवन को सदैव समाज और राज्य की सेवा के लिए समर्पित किया। उनकी सादगी, ईमानदारी और संघर्षशीलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुजी के दिखाए गए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि गुरुजी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास करती रहेगी।

 

Related Posts

अवैध खनन पर सख्ती! झारखंड सरकार ने जारी किया नया संशोधन, भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान
Jharkhand

अवैध खनन पर सख्ती! झारखंड सरकार ने जारी किया नया संशोधन, भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान

May 1, 2026
जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में प्रेस वार्ता कर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना
Jharkhand

जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में प्रेस वार्ता कर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना

May 1, 2026
NEET (UG) 2026 की तैयारियां पूरी! गढ़वा प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू
Jharkhand

NEET (UG) 2026 की तैयारियां पूरी! गढ़वा प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू

May 1, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • अवैध खनन पर सख्ती! झारखंड सरकार ने जारी किया नया संशोधन, भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान
  • जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में प्रेस वार्ता कर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना
  • NEET (UG) 2026 की तैयारियां पूरी! गढ़वा प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.