Saturday, May 16, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

नेमरा की गलियों में हेमंत सोरेन का सादगी भरा अंदाज: ‘दिशोम गुरु’ की परछाई, जल-जंगल-जमीन से गहरा नाता!

गांव की मिट्टी की खुशबू में बिताया दिन, ग्रामीणों से सुनी समस्याएं, बोले- गांव का विकास ही झारखंड की नींव

August 14, 2025
in Jharkhand, Top News
नेमरा की गलियों में हेमंत सोरेन का सादगी भरा अंदाज: ‘दिशोम गुरु’ की परछाई, जल-जंगल-जमीन से गहरा नाता!
Share on FacebookShare on Twitter

★ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज पैतृक गांव नेमरा में सादगीपूर्ण अंदाज में गांव की गलियों और पगडंडियों पर घूमते नजर आए, कहा – गांव की मिट्टी में खुशबू और हरियाली की ठंडक है।
=========================
★ मुख्यमंत्री ने कहा- गांव का विकास ही राज्य के विकास की असली नींव है।
=========================

  • बेटे में झलकती है पिता की परछाई, जैसे वो आज भी साथ हों
  • जल- जंगल – जमीन से है गहरा नाता, यह केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा हैं
  • गांव और प्रकृति से जुड़ी हैं बचपन की यादें

नेमरा गांव के रास्तों पर चलते हुए, किसानों से मिलते हुए, जल-जंगल-ज़मीन के मुद्दों पर बोलते हुए — हर जगह मुख्यमंत्री में पिता की विरासत जीवित दिखाई देती है। यह रिश्ता केवल खून का नहीं, बल्कि विचारों, सिद्धांतों और सेवा के संकल्प का है। झारखंड की धरती अपनी प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगलों, कल-कल बहती नदियों और हरे-भरे खेतों के लिए जानी जाती है। इस धरती के सच्चे बेटे और वर्तमान मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को प्रकृति से गहरा लगाव है। यह लगाव केवल शब्दों में नहीं, बल्कि उनके जीवनशैली और नीतियों में साफ़ दिखाई देता है। गांव के प्राकृतिक वातावरण में पले-बढ़े मुख्यमंत्री आज भी अपने व्यस्त राजनीतिक जीवन में प्रकृति के साथ समय बिताना नहीं भूलते। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव नेमरा में सादगीपूर्ण अंदाज में गांव की गलियों और पगडंडियों पर घूमते हुए नजर आए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना।

  • बेटे में झलकती है पिता की परछाई

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को लोग सिर्फ राज्य का मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि अपने पिता दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन जी की परछाई के रूप में भी देखते हैं। चाहे ग्रामीण इलाकों का दौरा हो, गरीब और वंचितों की समस्याएं सुनना हो या जल, जंगल और ज़मीन की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाना — हर कार्य में गुरुजी की सोच और आदर्श साफ़ झलकते हैं। जनसेवा, सरल स्वभाव और लोगों से गहरे जुड़ाव की वही विरासत, जिसे गुरुजी ने दशकों तक निभाया, आज मुख्यमंत्री अपने कार्यों से आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व में वही सादगी, वही संघर्ष और वही अटूट समर्पण झलकता है, जिसने गुरुजी को लोगों के दिलों में अमर कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके जीवन का हर कदम पिता की सीख और आशीर्वाद से प्रेरित है। “गुरुजी ने सिखाया कि राजनीति का अर्थ केवल सत्ता नहीं, बल्कि जनता की सेवा और अधिकारों की रक्षा है।”

  • जल, जंगल और ज़मीन से है गहरा जुड़ाव

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि जल, जंगल और ज़मीन राज्य की पहचान और अस्तित्व का आधार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार इन तीनों संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन को अपनी प्राथमिकता में रखकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा का विषय नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और समृद्ध झारखंड बनाने का संकल्प है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की संस्कृति, परंपरा और आजीविका जल, जंगल और ज़मीन से अभिन्न रूप से जुड़ी है। यही कारण है कि राज्य सरकार जल संरक्षण, वनों की रक्षा और भूमि अधिकार सुनिश्चित करने के लिए कई योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड की असली पहचान उसकी प्राकृतिक संपदा और सांस्कृतिक धरोहर है। सरकार जल संरक्षण, वन संरक्षण और भूमि अधिकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए यह धरती हरी-भरी और जीवनदायी बनी रहे।

  • गांव और प्रकृति से जुड़ी हैं बचपन की यादें

मुख्यमंत्री का बचपन गांव की गोद में बीता, जहाँ सुबह की ठंडी हवा, खेतों की हरियाली और नदी की कलकल ध्वनि उनका रोज़ का साथी था। इसी वातावरण में पला-बढ़ा मन आज भी प्रकृति की गोद में सुकून पाता है। मुख्यमंत्री का सपना है कि झारखंड आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उतना ही हरा-भरा, स्वच्छ और जीवनदायी बना रहे जितना यह आज है। वे मानते हैं कि विकास तभी सार्थक है, जब वह पर्यावरण और स्थानीय संस्कृति के साथ तालमेल बिठाए। मुख्यमंत्री का मानना है कि जल, जंगल और ज़मीन केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा हैं। ये लोकगीतों, त्योहारों और पारंपरिक रीति-रिवाजों में रचे-बसे हैं। इसलिए, इनके संरक्षण को सांस्कृतिक संरक्षण के रूप में भी देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव का विकास राज्य के सर्वांगीण विकास की बुनियाद है और हमारी सरकार ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Related Posts

सुशासन की नई उड़ान: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले नवप्रोन्नत संयुक्त सचिव, CM ने कहा— “जनता की सेवा ही आपकी असली जिम्मेदारी”
Jharkhand

सुशासन की नई उड़ान: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले नवप्रोन्नत संयुक्त सचिव, CM ने कहा— “जनता की सेवा ही आपकी असली जिम्मेदारी”

May 15, 2026
गढ़वा की लाइफलाइन ‘सोन-कनहर’ प्रोजेक्ट पर उपायुक्त का बड़ा एक्शन: काम में सुस्ती पर जताई नाराजगी, कहा— “समय पर पूरा करें काम, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त”
Jharkhand

गढ़वा की लाइफलाइन ‘सोन-कनहर’ प्रोजेक्ट पर उपायुक्त का बड़ा एक्शन: काम में सुस्ती पर जताई नाराजगी, कहा— “समय पर पूरा करें काम, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त”

May 15, 2026
जमीन के मामलों में अब नहीं चलेगी ‘सुस्ती’: गढ़वा उपायुक्त का अल्टीमेटम—30 दिनों में निपटाएं म्यूटेशन, वरना नपेंगे लापरवाह अधिकारी
Jharkhand

जमीन के मामलों में अब नहीं चलेगी ‘सुस्ती’: गढ़वा उपायुक्त का अल्टीमेटम—30 दिनों में निपटाएं म्यूटेशन, वरना नपेंगे लापरवाह अधिकारी

May 15, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सुशासन की नई उड़ान: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले नवप्रोन्नत संयुक्त सचिव, CM ने कहा— “जनता की सेवा ही आपकी असली जिम्मेदारी”
  • गढ़वा की लाइफलाइन ‘सोन-कनहर’ प्रोजेक्ट पर उपायुक्त का बड़ा एक्शन: काम में सुस्ती पर जताई नाराजगी, कहा— “समय पर पूरा करें काम, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त”
  • जमीन के मामलों में अब नहीं चलेगी ‘सुस्ती’: गढ़वा उपायुक्त का अल्टीमेटम—30 दिनों में निपटाएं म्यूटेशन, वरना नपेंगे लापरवाह अधिकारी

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.