Thursday, April 30, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Delhi

नई दिल्ली युवा महोत्सव में झारखंड के प्रतिभागियों को मिला सम्मान: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का बड़ा ऐलान

राष्ट्रीय युवा महोत्सव से लौटे प्रतिभागियों को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सम्मानित किया और झारखंड में भी युवा महोत्सव का आयोजन करने का किया ऐलान।

January 16, 2025
in Delhi, Jharkhand, Top News
नई दिल्ली युवा महोत्सव में झारखंड के प्रतिभागियों को मिला सम्मान: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का बड़ा ऐलान
Share on FacebookShare on Twitter
  • नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 से लौटे प्रतिभागियों को माननीय मंत्री ,पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग, श्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया सम्मानित
  • स्वाति राज को भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने,शुभांगी क्षितिजा सौरभ और ऋषित को माननीय प्रधानमंत्री के समझ प्रजेंटेशन देने के लिए किया गया सम्मानित
  • झारखंड में भी युवा महोत्सव का आयोजन कराएगी सरकार, अधिकारी प्लान करें तैयार
  • युवा तार्किक बने, सवाल पूछने की आदत करें विकसित=================

पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू ने नई दिल्ली में 10 जनवरी से 12 जनवरी 2025 में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेकर लौटे प्रतिभागियों को बुधवार को सम्मानित किया । मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू ने युवाओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है वे हर क्षेत्र में परचम लहराने की क्षमता रखते हैं बस जरूरत है उन्हें बेहतर मार्गदर्शन की और सरकार उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करेगी, ताकि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें।”

आज के युवा तार्किक बनें

मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि ज्ञान प्राप्त करने का सबसे सरल तरीका किताबें हैं,उनसे चीजों को परखने की क्षमता आती है ।आज की पीढ़ी बहुत तेज है ,युवा तर्क करने की क्षमता को विकसित करें । सवाल पूछने की आदत को विकसित करें। युवाओं का जोश और ऊर्जा राज्य और देश के विकास की नींव है। उन्होंने कहा कि शहर ,गांव ,राज्य मजबूत होगा तभी देश भी मजबूत होगा । बिना राज्य के विकास के हम देश के विकास की कल्पना नहीं कर सकते हैं।

झारखंड में भी राज्य स्तर पर होगा युवा महोत्सव का आयोजन

मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड में भी राज्य स्तर पर युवा महोत्सव कराएगी। जहाँ पूरे राज्य से प्रतिभागी भाग लेंगें और उनके विचार ,उनकी प्रतिभा राज्य के विकास में सहायक होगी। उन्होंने राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेकर लौटे प्रतिभागियों को बधाई दी , कहा कि आपने न केवल हमारे राज्य का नाम रोशन किया है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी बनें हैं। उन्होंने युवाओं की सराहना करते हुए कहा, आपकी मेहनत और समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि हमारे राज्य के युवा किसी से कम नहीं हैं।

स्वाति राज (दुमका)को भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ जबकि शुभांगी क्षितिजा सौरभ (गुमला)और ऋषित (जमशेदपुर)का चयन ( विकास भी विरासत भी ppt के माध्यम से ) माननीय प्रधानमंत्री के समझ प्रजेंटेशन देने के लिए हुआ था। इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू ने प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों एवं टीम लीडर को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया।

इस अवसर पर राजेश कुमार, अवर सचिव, खेलकूद व युवाकार्य निदेशालय, झारखंड नेहरू युवा केंद्र की डायरेक्टर ललिता कुमारी, युवा महोत्सव में झारखंड के प्रतिनिधित्व एवं झारखंड कार्यक्रम में प्रतियोगिता के रूप में प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्राप्त करने वाले में स्वाति राज,ऋषि,शुभांगी क्षितिज सौरभ, डिप्टी नोडल पदाधिकारी,डॉ ओमप्रकाश पांडेय, टीम लीडर पुरुषोत्तम आदि मौजूद थे।

Related Posts

प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने गढ़वा के एलआरडीसी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, पंजियों को अद्यतन न रखने पर जताई नाराजगी
Jharkhand

प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने गढ़वा के एलआरडीसी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, पंजियों को अद्यतन न रखने पर जताई नाराजगी

April 29, 2026
गढ़वा में जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! जिला नियोजन पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा
Jharkhand

गढ़वा में जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! जिला नियोजन पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा

April 29, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक, सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को अब मिलेंगे 4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक, सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को अब मिलेंगे 4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान

April 29, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने गढ़वा के एलआरडीसी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, पंजियों को अद्यतन न रखने पर जताई नाराजगी
  • गढ़वा में जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! जिला नियोजन पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक, सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को अब मिलेंगे 4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.