Wednesday, April 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

ओडिशा में भीषण सड़क हादसा, दो बसों की टक्कर में 12 लोगों की मौत, 7 घायल

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे पर जताया दुख

June 26, 2023
in National, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

गंजम : ओडिशा के गंजम जिले में बीती रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। आमने-सामने टकरायी दो बसों में 12 लोगों की मौत होने की खबर है और सात अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को बरहमपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गंजम की डीएम दिब्या ज्योति परिदा ने बताया कि दो बसों के बीच टक्कर हुई है। हम घायलों को हर संभव मदद देने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपए देने की घोषणा

सीएम नवीन पटनायक ने मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, सीएम ने घायलों को मुफ्त चिकित्सा उपचार मुहैया कराने का आदेश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री विक्रम अरुख और गंजम डीपीसीसी के अध्यक्ष और विधायक विक्रम पांडा को तुरंत मौके पर जाकर पीड़ितों की मदद करने का निर्देश दिया है।

निजी बस और सरकार बस के बीच हुई जोरदार टक्कर

जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात दिगपहांडी पुलिस सीमा के तहत ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम (ओएसआरटीसी) की बस सामने से आ रही एक निजी बस से टकरा गई। बेहरामपुर के पुलिस अधीक्षक सरवण विवेक एम. ने बताया कि हादसा रविवार देर रात यहां से करीब 35 किलोमीटर दूर बेहरामपुर-तप्तापानी मार्ग पर दिगपहांडी इलाके के पास हुआ, जब एक बारात लेकर जा रही बस दूसरी बस से टकरा गई। बेहरामपुर में एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद ये लोग दिगपहांडी के पास खंडादेउली लौट रहे थे, जबकि ओएसआरटीसी की बस रायगढ़ा से भुवनेश्वर जा रही थी।

एक ही परिवार के सात लोगों की हुई मौत- पुलिस

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद बचाव दल तत्काल ही मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के पीछे का वास्तविक कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है। हमारी जांच जारी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जान गंवाने वाले 12 लोगों में सात लोग एक ही परिवार के थे और बाकी उनके रिश्तेदार थे। सभी निजी बस में सवार थे। ओएसआरटीसी की बस के यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। इस बीच विशेष राहत आयोग ने घायलों को इलाज के लिए 30-30 हजार रुपये देने का एलान किया है।

Related Posts

रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा
Jharkhand

रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा

March 28, 2026
झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
Jharkhand

झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश

March 26, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया

March 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश
  • हजारीबाग की रामनवमी: भक्ति नहीं, उन्माद का तांडव! तलवारें, भुजालियाँ और खुद को चाकू से चीरता नशेड़ी – जब उत्सव हिंसा का रूप ले ले
  • जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.