Monday, June 8, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

जुए में पत्नी हार गया पति, घर आकर बोला- मेरा दोस्त आ रहा है लेने

May 22, 2023
in National, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

मेरठ : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां पर एक पत्नी ने अपने शराबी और जुआरी पति पर उसे जुए में हारने का आरोप लगाया है।

महिला ने लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित महिला का आरोप है कि जुए में हारने के बाद पति दोस्त को घर ले आया और उससे संबंध बनाने के लिए कहा। पत्नी ने विरोध किया तो जमकर मारपीट की। इसके बाद महिला ने थाने में जाकर अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने पुलिस को इस घटना की जानकारी देते हुए मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

महिला का आरोप- नशीली और शराबी है पति

बता दें कि, यह पूरा मामला जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां की निवासी महिला का आरोप कि उसकी शादी 12 साल पहले अहमदनगर क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई थी। पीड़ित महिला ने बताया कि, उसका पति शराबी और नशेड़ी है। आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। शनिवार देर रात पीड़िता का पति शराब के नशे में घर पहुंचा और पीड़िता से कहने लगा कि पैसे न होने के कारण वह उसे जुए में हार गया है। इतना सुनते ही पीड़िता के पैरों तले से जमीन खिसक गई। इसके बाद आरोपी पति ने पत्नी को कहा कि, अब तुझे लेने के लिए मेरा दोस्त आ रहा है, तुझे उसके साथ जाना होगा।

विरोध करने पर पति ने पत्नी की कर दी पिटाई

आरोपी पति की यह बातें सुन महिला ने उसका विरोध किया। आरोपी नशे की हालत में था, पत्नी की बात सुनकर भड़क गया और उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोपी ने पीड़िता की जमकर पिटाई की। किसी तरह अपनी जान बचाकर महिला घर से निकली और अपनी सहेली को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता की सहेली पीड़िता को लेकर लिसाड़ी गेट थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि, मामले की जानकारी मिलने पर के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने गई थी, लेकिन वो अपने घर से फरार है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई जरूर करेगी।

Related Posts

“3 दिन में काम पर लौटें या कानूनी कार्रवाई भुगतें!”— हड़ताली मनरेगा कर्मियों को गढ़वा प्रशासन की आखिरी चेतावनी; मजदूरों के रोजगार को लेकर DDC सख्त
Jharkhand

“3 दिन में काम पर लौटें या कानूनी कार्रवाई भुगतें!”— हड़ताली मनरेगा कर्मियों को गढ़वा प्रशासन की आखिरी चेतावनी; मजदूरों के रोजगार को लेकर DDC सख्त

June 8, 2026
गढ़वा के युवाओं को हाथों-हाथ मिली नौकरी! हंसकेर ITI में ‘PM अप्रेंटिसशिप मेले’ का धमाका; 20 अभ्यर्थियों को ऑन-द-स्पॉट मिला ऑफर लेटर, खिले चेहरे
Jharkhand

गढ़वा के युवाओं को हाथों-हाथ मिली नौकरी! हंसकेर ITI में ‘PM अप्रेंटिसशिप मेले’ का धमाका; 20 अभ्यर्थियों को ऑन-द-स्पॉट मिला ऑफर लेटर, खिले चेहरे

June 8, 2026
सरकारी नौकरी के बहाली की रेस हुई तेज, 408 आवेदकों की स्क्रूटनी के बाद गढ़वा DC का बड़ा फैसला! भर्ती में गड़बड़ी रोकने के लिए अभ्यर्थियों को मिला 17 जून तक का मौका
Jharkhand

सरकारी नौकरी के बहाली की रेस हुई तेज, 408 आवेदकों की स्क्रूटनी के बाद गढ़वा DC का बड़ा फैसला! भर्ती में गड़बड़ी रोकने के लिए अभ्यर्थियों को मिला 17 जून तक का मौका

June 8, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • “3 दिन में काम पर लौटें या कानूनी कार्रवाई भुगतें!”— हड़ताली मनरेगा कर्मियों को गढ़वा प्रशासन की आखिरी चेतावनी; मजदूरों के रोजगार को लेकर DDC सख्त
  • गढ़वा के युवाओं को हाथों-हाथ मिली नौकरी! हंसकेर ITI में ‘PM अप्रेंटिसशिप मेले’ का धमाका; 20 अभ्यर्थियों को ऑन-द-स्पॉट मिला ऑफर लेटर, खिले चेहरे
  • सरकारी नौकरी के बहाली की रेस हुई तेज, 408 आवेदकों की स्क्रूटनी के बाद गढ़वा DC का बड़ा फैसला! भर्ती में गड़बड़ी रोकने के लिए अभ्यर्थियों को मिला 17 जून तक का मौका

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.