रांची : राजधानी रांची के नवीन पुलिस केंद्र में क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2023 का उद्घाटन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी रांची अनूप बिरथरे , रांची एसएसपी किशोर कौशल, ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, यातायात एसपी हरीश बिन जमन, सहायक पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली, सार्जेंट मेजर (प्रथम) अभिनव कुमार, सुबोध गुप्ता तथा परिचारी गण एवं सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। यह आयोजन 21 जून से लेकर 23 जून तक होगा।

3 दिवसीय कार्यक्रम में दक्षिणी छोटानागपुर रेंज के रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा के पुलिस पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं । मौके पर रांची डीआईजी अनूप बिरथरे ने कहा-समाज से अपराध रोकना पुलिस के लिए जितनी बड़ी जिम्मेदारी है उतनी ही बड़ी चुनौती है मामले में आरोपियों को सजा दिलाने की। मामले की जानकारी देते हुए डीआईजी ने कहा कि इस ड्यूटी मीट में तमाम पुलिस पदाधिकारियों को तकनीकी तौर पर भी सशक्त किया जाएगा ताकि आरोपियों को सजा दिलाई जा सके।
प्रशिक्षक मंडल के नीरज सहाय, सहायक निदेशक, राज्य आगंतुक ब्यूरो, डॉ अमित कुमार, सहायक निदेशक एफएसएल रांची,असित कुमार मोदी, पु. नि. I.T.S, दिलीप कुमार महतो, फोटोग्राफर C.I.D. , एतवा उरांव , श्वान दस्ता प्रभारी, C.I.D., कुजरी जामुदा , C.I.D. और सुनील कुमार यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।










