जमशेदपुर : भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले अनुसूचित जनजाति खेल महोत्सव के लिए हरहरगुट्टू की रहने वाली छात्रा सरोठी सरदार का चयन हुआ है। सरोठी सरदार का चयन योगा में हुआ है।
वह अनुसूचित जनजाति खेल महोत्सव में योग में अपना प्रदर्शन करेंगी। सरोठी सरदार हरहरगुट्टू में योग सिखाने वाली कुमकुम सिंह के यहां योग सीख रही हैं। कुमकुम सिंह ने बताया कि वह छात्राओं को निःशुल्क योग सिखाती हैं। उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में सिर्फ श्रुति सरदार का चयन अनुसूचित जनजाति खेल महोत्सव के लिए हुआ है। जमशेदपुर और झारखंड के लिए गौरव की बात है।