जामताड़ा : राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट ने 22वां स्थापना दिवस जामताड़ा के पटोदिया धर्मशाला में मनाया। जिसमें ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव हाफिज एहतेशामुल मिर्जा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जहां संस्था के सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ के संयुक्त सचिव ने फीता काटकर एवं राष्ट्रगान से किया।
स्थापना दिवस कार्यक्रम में ट्रस्ट के आलाधिकारी, सदस्यों के साथ आम आवाम और स्कूली बच्चें भी शामिल हुए। जहां बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। वक्ताओं ने मानव अधिकारों के बारे में लोगों को बताया।
मौके पर संयुक्त सचिव मिर्जा ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट का 22 स्थापना दिवस पूरे देश में मनाया जा रहा है। इसका उदेश्य है कि हर व्यक्ति को उसका अधिकार मिले। इसके अलावा कमिटी का भी विस्तार किया गया। मौके पर संस्था के संतन मिश्रा, महेंद्र स्वर्णकार, रेहाना, रेश्मा, डॉली कुमारी सहित गिरिडीह और धनबाद के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।










