झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – 2023 (जे.जी.जी.एल.सी.सी.ई. – 2023) के मद्देनजर वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा ट्रेजरी का निरीक्षण किया गया और प्रश्न पत्रों की सुरक्षा संबंधित व्यवस्था का जायजा लिया गया। मौक़े पर डीएसपी मुख्यालय श्री संदीप गुप्ता भी मौजूद थे।

एसएसपी महोदय ने ट्रेजरी के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए विशेष चौकसी बरतने को कहा। महोदय ने वहां लगे cctv कैमरे के जरिए हर गतिविधियों पर कड़ी निगरानी का निर्देश दिया। उन्होंने प्रश्न पत्रों के डिस्पैच के दौरान वाहनों को कड़ी निगरानी में परीक्षा सेंटर तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थानीय थाना के द्वारा विशेष जांच अभियान भी चलाया गया। थाना क्षेत्र के सभी होटलों, लॉज व गेस्ट हाऊस में ठहरे लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करते हुए होटलों की सघन जांच की गई।

पुलिस द्वारा सभी होटलों, लॉज व गेस्ट हाऊस के प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए परीक्षा के मद्देनजर वहां ठहरने वाले लोगों के बारे में पूरी जानकारी रजिस्टर में दर्ज़ कर स्थानीय थाना को सूचित करने को कहा गया। साथ ही किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी स्थानीय पुलिस और कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नम्बर 112 पर तत्काल देने को कहा गया।










