Monday, November 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

लोकतंत्र के मंदिर का 26वां स्थापना दिवस! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले— साल 2050 के विकसित झारखंड का खाका तैयार कर रही सरकार, मझगांव विधायक निरल पूर्ति बने ‘उत्कृष्ट विधायक’

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम ने खिलाड़ियों व विधानसभा कर्मियों को भी किया सम्मानित; मासिक पत्रिका 'उड़ान' का विमोचन और 'विधानमंडल का व्याकरण' पुस्तक का हुआ लोकार्पण

November 23, 2026
in Jharkhand, Top News
लोकतंत्र के मंदिर का 26वां स्थापना दिवस! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले— साल 2050 के विकसित झारखंड का खाका तैयार कर रही सरकार, मझगांव विधायक निरल पूर्ति बने ‘उत्कृष्ट विधायक’
Share on FacebookShare on Twitter

⬤ माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में हुए सम्मिलित।
=========================
⦿ लोकतंत्र का मंदिर है झारखंड विधानसभा, यहां राज्य के जनसामान्य के हित में लिए जाते हैं निर्णय : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।
=========================
⦿ मुख्यमंत्री ने कहा – झारखंड की नीतियां और योजनाएं देश के अन्य राज्यों के लिए भी बन रही हैं नजीर।
=========================

● वर्ष 2050 के झारखंड की तस्वीर को ध्यान में रखकर सरकार कर रही है कार्य

● उत्कृष्ट विधायक, पूर्व विधायकों एवं विधानसभा कर्मियों को किया गया सम्मानित

● झारखंड विधानसभा की मासिक पत्रिका ‘उड़ान’ का विमोचन एवं ‘विधानमंडल का व्याकरण’ पुस्तक का लोकार्पण किया गया

=========================
माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट विधायक, विधानसभा के पूर्व सदस्यों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले विधानसभा कर्मियों तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

इस वर्ष उत्कृष्ट विधायक के रूप में मझगांव के विधायक श्री निरल पूर्ति को सम्मानित किया गया। वहीं, विधानसभा के पूर्व सदस्यों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले विधानसभा के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर झारखंड विधानसभा की मासिक पत्रिका ‘उड़ान’ का विमोचन तथा ‘विधानमंडल का व्याकरण’ पुस्तक का लोकार्पण किया गया।

  • *_लोकतंत्र का मंदिर है झारखंड विधानसभा, इसकी गरिमा और ताकत को पूरी दुनिया मानती है_*

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज हम सभी झारखंड विधानसभा की 26वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। राज्य का यह सबसे बड़ा लोकतांत्रिक मंदिर है। लोकतंत्र के इस पवित्र मंदिर में सभी समान हैं। यह केवल एक संस्थान नहीं, बल्कि इंसानियत, मानवता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। इस मंदिर की ताकत और इसकी लोकतांत्रिक व्यवस्था का लोहा पूरी दुनिया मानती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा में विभिन्न संवैधानिक पदों पर आसीन जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं समितियां हैं, जिनकी अपनी-अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं। सभी का उद्देश्य राज्य के विकास, जनकल्याण और जनमानस के हितों की रक्षा करना है। विधानसभा लोकतांत्रिक व्यवस्था का वह महत्वपूर्ण मंच है, जहां राज्य के भविष्य, नीतियों और आम नागरिकों के हित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श होता है।

  • *_झारखंड की नीतियां और योजनाएं देश के अन्य राज्यों के लिए भी बन रही हैं नजीर_*

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड ने कई क्षेत्रों में अपनी नीतियों और योजनाओं के माध्यम से देश के सामने एक अलग पहचान बनाई है। विशेषकर महिला सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना देश के अन्य राज्यों में भी हो रही है। झारखंड की योजनाओं और कार्यप्रणाली से दूसरे राज्य भी प्रेरणा ले रहे हैं। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और कार्यों का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, यह हमारी प्राथमिकता है। हमें इस दिशा में और अधिक प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ना है, ताकि विकास की मुख्यधारा से कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे।

  • *_वर्ष 2050 के झारखंड की तस्वीर को ध्यान में रखकर सरकार कर रही है कार्य_*

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले वर्ष 2050 तक हमारा झारखंड कैसा होगा, राज्य विकास के किन नए आयामों को प्राप्त करेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए हम कैसी व्यवस्था तैयार करेंगे, इन सभी विषयों को ध्यान में रखकर राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि झारखंड को एक विकसित, समृद्ध और सशक्त राज्य के रूप में स्थापित किया जाए।

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण के पीछे हमारे पूर्वजों, आंदोलनकारियों और राज्यवासियों का लंबा संघर्ष एवं बलिदान रहा है। अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में जिन लोगों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, उनके सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य की आने वाली पीढ़ियों तक विकास का लाभ पहुंचे और उनके लिए बेहतर भविष्य का निर्माण हो, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड विधानसभा लोकतंत्र का वह पवित्र मंदिर है, जहां राज्य के जनसामान्य के हितों को सर्वोपरि रखते हुए निर्णय लिए जाते हैं। हम सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति आम जनता का विश्वास और मजबूत हो।

*_इस समारोह में झारखंड विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री रवींद्रनाथ महतो, माननीय संसदीय कार्य मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर, माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी, माननीय मुख्य सचेतक श्री मथुरा प्रसाद महतो, माननीय मुख्य सचेतक श्री नवीन जायसवाल, उत्कृष्ट विधायक श्री निरल पूर्ति, झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव श्री रंजीत कुमार सहित विधायकगण, पूर्व विधायकगण, विधानसभा के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।_*

Related Posts

एक सीप से निकल रहे 8 शुद्ध मोती! IITF-2026 में झारखंड की ‘ब्लू रिवॉल्यूशन’ ने चौंकाया, लाख की चूड़ियों और महुआ लड्डुओं ने भी जीता देशवासियों का दिल
Jharkhand

एक सीप से निकल रहे 8 शुद्ध मोती! IITF-2026 में झारखंड की ‘ब्लू रिवॉल्यूशन’ ने चौंकाया, लाख की चूड़ियों और महुआ लड्डुओं ने भी जीता देशवासियों का दिल

November 23, 2026
बारात की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील! बक्सर में तेज रफ्तार कार और बाइक की भीषण भिड़ंत में चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
Jharkhand

बारात की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील! बक्सर में तेज रफ्तार कार और बाइक की भीषण भिड़ंत में चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम

November 21, 2026
पक्के घरों से खिले चेहरे, खेल मैदानों में बिखरी प्रतिभा और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की उड़ान! झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े ने राज्यभर में पकड़ी विकास की तेज रफ्तार
Jharkhand

पक्के घरों से खिले चेहरे, खेल मैदानों में बिखरी प्रतिभा और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की उड़ान! झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े ने राज्यभर में पकड़ी विकास की तेज रफ्तार

November 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • एक सीप से निकल रहे 8 शुद्ध मोती! IITF-2026 में झारखंड की ‘ब्लू रिवॉल्यूशन’ ने चौंकाया, लाख की चूड़ियों और महुआ लड्डुओं ने भी जीता देशवासियों का दिल
  • लोकतंत्र के मंदिर का 26वां स्थापना दिवस! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले— साल 2050 के विकसित झारखंड का खाका तैयार कर रही सरकार, मझगांव विधायक निरल पूर्ति बने ‘उत्कृष्ट विधायक’
  • बारात की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील! बक्सर में तेज रफ्तार कार और बाइक की भीषण भिड़ंत में चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.