Monday, November 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

एक सीप से निकल रहे 8 शुद्ध मोती! IITF-2026 में झारखंड की ‘ब्लू रिवॉल्यूशन’ ने चौंकाया, लाख की चूड़ियों और महुआ लड्डुओं ने भी जीता देशवासियों का दिल

दिल्ली ट्रेड फेयर में हजारीबाग के पर्ल फार्मिंग क्लस्टर और 'मेंटल ग्राफ्ट टिश्यू' तकनीक की धूम; बायोफ्लॉक, केज कल्चर और वन उत्पादों के जरिए ग्रामीण स्वरोजगार की नई कहानी लिख रहा झारखंड

November 23, 2026
in Jharkhand, Top News
एक सीप से निकल रहे 8 शुद्ध मोती! IITF-2026 में झारखंड की ‘ब्लू रिवॉल्यूशन’ ने चौंकाया, लाख की चूड़ियों और महुआ लड्डुओं ने भी जीता देशवासियों का दिल
Share on FacebookShare on Twitter
  • *भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन*
  • *मत्स्य क्षेत्र में झारखंड की ऊंची उड़ान, IITF में मोती की खेती बनी आकर्षण का केंद्र*

*===================*

*नई दिल्ली/रांची :- भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन राज्य की बढ़ती मत्स्य क्षमता, आधुनिक तकनीकों और ग्रामीण आजीविका के नए अवसरों को लेकर आगंतुकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। खासतौर पर झारखंड में विकसित हो रही मोती की खेती (Pearl Farming) और इसकी आधुनिक तकनीकें मेले में लोगों के बीच उत्सुकता का केंद्र बनी हुई

  • *पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों से मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा*

राज्य में मत्स्य उत्पादन की संभावनाओं को विस्तार देने के उद्देश्य से झारखंड सरकार पारंपरिक तरीकों के साथ आधुनिक तकनीकों को भी प्रोत्साहित कर रही है। इसके तहत बायोफ्लॉक, केज कल्चर, मोती पालन और झींगा-मांगुर पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है।पवेलियन में मत्स्य विशेषज्ञ बुधन सिंह पूर्ति ने मोती की खेती की संभावनाओं और आधुनिक तकनीकों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि झारखंड के लगभग सभी जिलों में मोती पालन का विस्तार हो रहा है। हजारीबाग को भारत सरकार द्वारा मोती पालन के विशेष क्लस्टर के रूप में विकसित किया गया है, जहां बड़े पैमाने पर यह कार्य हो रहा है। आने वाले समय में यहां अत्याधुनिक ब्रीड बैंक स्थापित करने की भी योजना है।

उन्होंने बताया कि पारंपरिक तकनीक से आगे बढ़ते हुए अब मेंटल ग्राफ्ट टिश्यू तकनीक अपनाई जा रही है, जिसके तहत एक सीप में एक साथ सात से आठ मोती विकसित किए जा सकते हैं। इस तकनीक में बाहरी न्यूक्लियस का उपयोग नहीं होता और इससे प्राप्त मोतियों में 97 से 98 प्रतिशत तक शुद्ध कैल्शियम कार्बोनेट होता है।

  • *महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की सरकार की कोशिश*

इसके अलावा, मछली बिक्री किट, तीन एवं चार पहिया वाहनों के वितरण के माध्यम से महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। जलाशयों के विकास, खदानों में मत्स्य पालन और बीमा सुरक्षा योजनाओं से भी मछुआरों को लाभ मिल रहा है।

  • *वन उत्पाद आकर्षण का केंद्र*

वहीं, झारखंड पवेलियन में *वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग* का स्टॉल भी आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां महुआ, साल पत्ता, इमली, लाख, शहद, बांस और केंदू पत्ता जैसे वन उत्पादों के माध्यम से झारखंड की समृद्ध वन संपदा और उससे जुड़ी ग्रामीण आजीविका को प्रदर्शित किया गया है। स्टॉल पर लाख से बनी आकर्षक चूड़ियां और कंगन तथा महुआ के लड्डू आगंतुकों को खूब लुभा रहे हैं। इन उत्पादों के प्रति लोगों की रुचि झारखंड के पारंपरिक वन उत्पादों, स्थानीय हस्तकला और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े आजीविका के अवसरों को नई पहचान दे रही है।

मत्स्य पालन में नवाचार, मोती की खेती और वन संपदा से जुड़ी ये प्रस्तुतियां IITF-2026 में झारखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की संभावनाओं को प्रभावशाली ढंग से सामने ला रही हैं।

 

Related Posts

लोकतंत्र के मंदिर का 26वां स्थापना दिवस! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले— साल 2050 के विकसित झारखंड का खाका तैयार कर रही सरकार, मझगांव विधायक निरल पूर्ति बने ‘उत्कृष्ट विधायक’
Jharkhand

लोकतंत्र के मंदिर का 26वां स्थापना दिवस! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले— साल 2050 के विकसित झारखंड का खाका तैयार कर रही सरकार, मझगांव विधायक निरल पूर्ति बने ‘उत्कृष्ट विधायक’

November 23, 2026
बारात की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील! बक्सर में तेज रफ्तार कार और बाइक की भीषण भिड़ंत में चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
Jharkhand

बारात की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील! बक्सर में तेज रफ्तार कार और बाइक की भीषण भिड़ंत में चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम

November 21, 2026
पक्के घरों से खिले चेहरे, खेल मैदानों में बिखरी प्रतिभा और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की उड़ान! झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े ने राज्यभर में पकड़ी विकास की तेज रफ्तार
Jharkhand

पक्के घरों से खिले चेहरे, खेल मैदानों में बिखरी प्रतिभा और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की उड़ान! झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े ने राज्यभर में पकड़ी विकास की तेज रफ्तार

November 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • एक सीप से निकल रहे 8 शुद्ध मोती! IITF-2026 में झारखंड की ‘ब्लू रिवॉल्यूशन’ ने चौंकाया, लाख की चूड़ियों और महुआ लड्डुओं ने भी जीता देशवासियों का दिल
  • लोकतंत्र के मंदिर का 26वां स्थापना दिवस! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले— साल 2050 के विकसित झारखंड का खाका तैयार कर रही सरकार, मझगांव विधायक निरल पूर्ति बने ‘उत्कृष्ट विधायक’
  • बारात की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील! बक्सर में तेज रफ्तार कार और बाइक की भीषण भिड़ंत में चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.