Monday, April 20, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Delhi

झारखंड को मिला बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का राष्ट्रीय सम्मान

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

January 25, 2025
in Delhi, National, Top News
झारखंड को मिला बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का राष्ट्रीय सम्मान
Share on FacebookShare on Twitter
  • माननीय राष्ट्रपति ने बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट के राष्ट्रिय सम्मान से झारखंड को नवाजा
  • झारखंड राज्य को पहली बार निर्वाचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का का मिला राष्ट्रिय सम्मान
  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार को माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राष्ट्रीय सम्मान समारोह में किया सम्मानित।===================

नई दिल्ली। माननीय राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पहली बार निर्वाचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु झारखंड राज्य को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का नेशनल अवार्ड प्राप्त हुआ। माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार को इस हेतु नई दिल्ली के जोरावर ऑडिटोरियम, मानेकशॉ सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य के सभी मतदाताओं, निर्वाचन कार्य में लगे सभी बीएलओ, सभी मतदान कर्मी, पुलिस के पदाधिकारी, सुरक्षा बलों के जवानों, राजनीतिक दलों एवं मीडिया के बंधुओं को उनके निर्वाचन के दौरान अपने कर्तव्य के निर्वहन हेतु धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 एवं विधानसभा निर्वाचन 2024 का स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वहन का श्रेय निर्वाचन कार्य के सभी स्टेकहोल्डर को जाता है। हम सब के सम्मिलित प्रयास से आज राज्य को यह सामना प्राप्त हुआ है।

विदित हो कि पिछले वर्ष हुए लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार के नेतृत्व में राज्य में कई नवाचार किए गए थे। जिसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची को एकीकृत एवं समावेशी बनाते हो इसकी त्रुटियों को शून्य स्तर पर लाने का प्रयास किया गया था। इसके तहत बीएलओ द्वारा कईबार प्रत्येक घरों के मतदाताओं का सत्यापन करते हुए उनके घरों पर स्टिकर चिपकाया गया था। पीवीटीजी मतदाताओं के लिए विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूची से जोडने का कार्य किया गया था। वहीं मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यून्तम सेवाओं जैसे बिजली, पानी, शौचालय, दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर एवं रैंप आदि कि व्यवस्था कि गई थी।

सुदूर क्षेत्र के मतदाताओं के लिए उनके गांव में हि मतदान केंद्रों का निर्माण कराने के साथ ही 2 किलोमिटर से अधिक दूर वाले मतदान केन्द्रों के लिए वाहन कि भी व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही ऐसे कई नक्सल प्रभावित क्षेत्र भी थे जहां इस बार पहली बार मतदाताओं ने शांतिपूर्ण मतदान किया।

सुगम मतदान के लिए वाहन प्रबन्धन प्रणाली के माध्यम से कम से कम आम यातायात को बाधित करते हुए वाहनों को मतदान कार्यों के लिए उपयोग में लाया गया था। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुगमता के लिए 1 लाख 20 हजार से अधिक वॉलेंटियर को ट्रेनिंग दी गई थी जिन्होंने वृद्धजनों एवं दिव्यांग मतदाताओं एवं क्यू मैनेजमेंट में अहम भूमिका निभाई। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी चेकपोस्टों को सीसीटीवी से लैस करते हुए मतदान केंद्रों का अंदर एवं बाहर की ओर से वेबकास्टिंग की भी व्यवस्था की गई थी।

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए इंटरनेट मीडिया पर हैशटैग अभियान एवं हर वृहत स्तर पर स्वीप के तहत कार्यक्रम चलाया गया था। इसके साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप का भी निर्माण किया गया था जिनके द्वारा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाए जानेवाले जागरूकता के कारण लोकसभा चुनाव मतदान प्रतिशत की वृद्धि देखी गई वही विधानसभा निर्वाचन 2024 में यह अबतक का सर्वाधिक रहा। विधानसभा मतदान में महिला मतदाताओं के मतदान प्रतिशत में भी वृद्धि देखी गई। लोकसभा व विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया था।

Related Posts

बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: झारखण्ड में एक साथ 17 IAS अफसरों का तबादला, जानें कौन कहाँ गया?
Jharkhand

बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: झारखण्ड में एक साथ 17 IAS अफसरों का तबादला, जानें कौन कहाँ गया?

April 19, 2026
झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला
Jharkhand

झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला

April 18, 2026
JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Jharkhand

JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

April 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: झारखण्ड में एक साथ 17 IAS अफसरों का तबादला, जानें कौन कहाँ गया?
  • झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला
  • JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.