Monday, May 25, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Delhi

दिल्ली में झारखंड दिवस का धमाल: छऊ-नागपुरी-पाइका देख लोग झूमे, मुख्य सचिव बोले—“अब दुनिया देखेगी झारखंड की नई उड़ान!”

25 नवंबर 2025: IITF भारत मंडपम में झारखंड पैवेलियन पर बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, छऊ-पाइका-मुंडारी नृत्य ने बांधा समां, 32 स्टॉलों पर तालियां-सीटियां!

November 26, 2025
in Delhi, Top News
दिल्ली में झारखंड दिवस का धमाल: छऊ-नागपुरी-पाइका देख लोग झूमे, मुख्य सचिव बोले—“अब दुनिया देखेगी झारखंड की नई उड़ान!”
Share on FacebookShare on Twitter
  • भारत मंडपम में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में मंगलवार को धूमधाम से मना झारखंड दिवस समारोह:-
  • मंगलवार को झारखंड के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार ने किया झारखंड पैवेलियन का अवलोकन
  • सरकार का लक्ष्य झारखंड को एक सक्षम, समृद्ध और भविष्य-उन्मुख राज्य के रूप में स्थापित करना है
    _____________श्री अविनाश कुमार,मुख्य सचिव ,झारखंड
    =========================
  • मंगलवार को भारत मंडपम में आयोजित 44वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में झारखंड दिवस कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन
  • IITF 2025 में झारखंड दिवस का भव्य आयोजन, पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र*
  • सांस्कृतिक विरासत और क्रिएटिव इकोनॉमी का उत्सव बना झारखंड दिवस समारोह
  • झारखंड दिवस पर छऊ, नागपुरी और पाइका नृत्य ने बांधा शमां

==========================

नई दिल्ली: मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार मंगलवार को झारखंड पैवेलियन पहुंचे। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और दीप प्रज्वलित कर झारखंड दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेश की समृद्ध परंपराओं, आदिवासी सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा की इस प्रस्तुति को विशेष रूप से सराहा। इसके बाद उन्होंने पैवेलियन में लगे सभी 32 स्टॉलों का अवलोकन किया, जहाँ उन्होंने राज्य के कारीगरों, उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रस्तुत उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि झारखण्ड राज्य भी इस अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में अपने विकास के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित कर रहा है। वर्तमान झारखंड सरकार राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संस्कृति, परंपरा और विकास मॉडल—तीनों को समान प्राथमिकता देते हुए हम शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, खेल, पेयजल, तकनीक और हवाई कनेक्टिविटी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आधुनिक और उपयोगी इंफ्रास्ट्रक्चर को तेज़ी से विकसित कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य झारखंड को एक सक्षम, समृद्ध और भविष्य-उन्मुख राज्य के रूप में स्थापित करना है”।

  • झारखंड की सांस्कृतिक विविधता प्रभावशाली

नाट्यशाला थिएटर में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में झारखंड के लोक कलाकारों ने अपने पारंपरिक नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोकसंगीत और विरासत से सजी इन प्रस्तुतियों ने झारखंड की सांस्कृतिक विविधता को प्रभावशाली रूप में उजागर किया।

  • दर्शकों ने झारखंड की विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का लिया आनंद

राज्य के रजत पर्व पर आयोजित झारखंड दिवस के अवसर पर प्रगति मैदान का एम्फीथियेटर झारखंड की लोक-संस्कृति के मनोहारी रंगों से गुलजार रहा। दर्शकों ने झारखंड की विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया, जिनमें झारखण्ड के तपन नायक और टीम का छऊ नृत्य, किशोर नायक और टीम का नागपुरी नृत्य, सुखराम पाहन और टीम का मुंडारी नृत्य , श्री कृष्ण भगत और टीम का उरांव नृत्य और श्री अशोक कच्छप के पाइका नृत्य ने लोगो को मंत्रमुग्ध किया।

 

  • झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड जैसे संस्थागत स्टॉल विशेष आकर्षण

झारखंड पवेलियन में इस वर्ष विविधता और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है, जहाँ राज्य के दर्जनों स्टॉल संचालक अपनी विशिष्ट कला और उत्पादों के साथ मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। पैतकर और सोहराय पेंटिंग जैसे पारंपरिक कला स्टॉलों के साथ-साथ मत्स्य निदेशालय, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, झारक्राफ्ट, पलाश मार्ट और झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड जैसे संस्थागत स्टॉल विशेष आकर्षण बने हुए हैं।

  • हस्तनिर्मित कला और उत्पाद आगंतुकों को विशेष रूप से कर रहे हैं आकर्षित

इसके अलावा छोटानागपुर क्राफ्ट, माटी कला बोर्ड, अर्मान कार्पेट, करियातपुर ब्रास, एमवीएम भागिमा (जोहार रागी), पीपल ट्री सहित कई स्थानीय उद्यमी और कारीगर जैसे मकबूल जादोपटिया, गीता वर्मा, संध्या सिंह कुंतिया, अनीता मंडल, अनूपा कुजूर, रजत कुमार हैंडलूम, आरती देवी हैंडलूम, अमोलीना सारस, ओम क्रिएशन, आइशा हैंडलूम, डामू बोदरा, बेबी कुमारी, बोगेंद्र पासवान और शांति विजय एंड कंपनी अपनी हस्तनिर्मित कलाओं और उत्पादों से आगंतुकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं।

झारखंड दिवस समारोह ने IITF 2025 में राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, कारीगरों की रचनात्मकता, और सरकार की विकासोन्मुख नीतियों का एक जीवंत, प्रेरक और गतिशील रूप प्रस्तुत किया। झारखंड पैवेलियन इस वर्ष भी नवाचार, परंपरा और प्रगति का अनूठा संगम बनकर उभरा है।

इस अवसर उद्योग सचिव श्री अरवा राजकमल, उद्योग निदेशक श्री विशाल सागर तथा अन्य पदाधिकारी भी माजूद रहे।

Related Posts

सूरज उगल रहा आग, राहत देने उतरा प्रशासन! गढ़वा के सभी चौक-चौराहों और बस पड़ावों पर लगेंगे ‘पियाऊ’; पानी संकट वाले इलाकों में दौड़ेंगे टैंकर
Jharkhand

सूरज उगल रहा आग, राहत देने उतरा प्रशासन! गढ़वा के सभी चौक-चौराहों और बस पड़ावों पर लगेंगे ‘पियाऊ’; पानी संकट वाले इलाकों में दौड़ेंगे टैंकर

May 24, 2026
माताओं और नवजातों को समय पर मिलेगा सरकारी हक! गढ़वा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को लेकर बड़ा मंथन, अब गड़बड़ी करने वाले पोर्टल पर ही पकड़े जाएंगे
Jharkhand

माताओं और नवजातों को समय पर मिलेगा सरकारी हक! गढ़वा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को लेकर बड़ा मंथन, अब गड़बड़ी करने वाले पोर्टल पर ही पकड़े जाएंगे

May 24, 2026
वोटर लिस्ट से कहीं कट न जाए आपका नाम! गढ़वा के सभी बूथों पर जारी हुई ‘अनमैप्ड’ मतदाताओं की लिस्ट, DC ने कहा— “1 हफ्ता है मौका, तुरंत कराएं मैपिंग”
Jharkhand

वोटर लिस्ट से कहीं कट न जाए आपका नाम! गढ़वा के सभी बूथों पर जारी हुई ‘अनमैप्ड’ मतदाताओं की लिस्ट, DC ने कहा— “1 हफ्ता है मौका, तुरंत कराएं मैपिंग”

May 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सूरज उगल रहा आग, राहत देने उतरा प्रशासन! गढ़वा के सभी चौक-चौराहों और बस पड़ावों पर लगेंगे ‘पियाऊ’; पानी संकट वाले इलाकों में दौड़ेंगे टैंकर
  • माताओं और नवजातों को समय पर मिलेगा सरकारी हक! गढ़वा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को लेकर बड़ा मंथन, अब गड़बड़ी करने वाले पोर्टल पर ही पकड़े जाएंगे
  • वोटर लिस्ट से कहीं कट न जाए आपका नाम! गढ़वा के सभी बूथों पर जारी हुई ‘अनमैप्ड’ मतदाताओं की लिस्ट, DC ने कहा— “1 हफ्ता है मौका, तुरंत कराएं मैपिंग”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.