Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

‘लोकल से ग्लोबल’ हुआ झारखंड का हुनर! भारत टेक्स 2026 में गूंजी तसर-कुचाई सिल्क की गूंज; 6 GI टैग उत्पादों ने दुनिया को चौंकाया

भारत मंडपम में उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने किया झारखंड पैवेलियन का भव्य शिलान्यास; बुनकरों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़कर राज्य में ही रोजगार सृजन का बड़ा संकल्प

July 15, 2026
in Jharkhand, Top News
‘लोकल से ग्लोबल’ हुआ झारखंड का हुनर! भारत टेक्स 2026 में गूंजी तसर-कुचाई सिल्क की गूंज; 6 GI टैग उत्पादों ने दुनिया को चौंकाया
Share on FacebookShare on Twitter
  • ‘लोकल से ग्लोबल’ की ओर झारखंड की छलांग,
  • नई दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स 2026 में छह जीआई टैग उत्पादों का प्रदर्शन
  • झारखंड पैवेलियन में राज्य के हस्तकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी
  • भारत टेक्स 2026 में झारखंड की हस्तकरघा विरासत को मिला वैश्विक मंच
    *====================*

*झारखंड की समृद्ध हस्तकरघा और वस्त्र विरासत को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाकर राज्य में रोजगार के अधिक अवसर सृजित करना हमारा लक्ष्य*

*—————————-श्री संजय प्रसाद यादव , माननीय मंत्री , उद्योग विभाग*

*=====================*

नई दिल्ली/रांची:– नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स 2026 में उद्योग मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव ने झारखंड पैवेलियन का उद्घाटन करते हुए कहा कि हमारी पहचान केवल राज्य की सीमाओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि देश और दुनिया तक पहुँचनी चाहिए। झारखंड की समृद्ध हस्तकरघा और वस्त्र विरासत को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाकर हम राज्य में रोजगार के अधिक अवसर सृजित करना चाहते हैं, ताकि हमारे युवाओं को रोजगार की तलाश में बाहर न जाना पड़े। रोजगार बढ़ेगा तो झारखंड का विकास भी नई गति से आगे बढ़ेगा।

*बुनकरों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अवसर उपलब्ध कराना उद्देश्य*

मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि भारत टेक्स 2026 झारखंड के पारंपरिक वस्त्र उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचाने, बुनकरों और कारीगरों को नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराने तथा राज्य के वस्त्र उद्योग को वैश्विक मूल्य श्रृंखला से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है।


*राज्य के छह जीआई टैग प्राप्त हस्तकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी, झारखंड की समृद्ध वस्त्र विरासत, पारंपरिक शिल्पकला और बुनकरों की प्रतिभा को सम्मान*

झारखंड पवेलियन में राज्य के छह जीआई टैग प्राप्त हस्तकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी ने झारखंड की समृद्ध वस्त्र विरासत, पारंपरिक शिल्पकला और बुनकरों की प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के समक्ष प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।तसर सिल्क, कुचाई सिल्क, भगैया साड़ी एवं फैब्रिक, टुमका चादर, भोया साड़ी एवं फैब्रिक तथा पंछी साड़ी एवं फैब्रिक का भी प्रदर्शन किया गया।

*भारत की वस्त्र एवं फैशन क्षेत्र में बढ़ती वैश्विक नेतृत्व में झारखंड की हस्तकरघा उत्पाद का अहम योगदान*

फैशन और फैशन से वैश्विक बाज़ार से प्रेरित भारत टेक्स 2026 वस्त्र एवं परिधान उद्योग की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला के लिए व्यापार, निवेश, नवाचार, नीतिगत संवाद और रणनीतिक साझेदारी का एक प्रमुख वैश्विक मंच बन चुका है। यह आयोजन भारत की वस्त्र एवं फैशन क्षेत्र में बढ़ती वैश्विक नेतृत्व क्षमता, सतत विकास, तकनीकी नवाचार, निवेश और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में उद्योग विभाग के निदेशक श्री विशाल सागर, अपर सचिव श्रीमती प्रीति सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस आयोजन में देश-विदेश के निर्माता, निर्यातक, वैश्विक खरीदार, निवेशक, नीति-निर्माता, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल, स्टार्टअप, प्रौद्योगिकी प्रदाता तथा हस्तशिल्प एवं हस्तकरघा क्षेत्र से जुड़े कारीगर बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।

 

Related Posts

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन से शोक में डूबा झारखंड, विधानसभा पहुंचे CM हेमंत सोरेन; पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर ढांढ़स बंधाया
Jharkhand

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन से शोक में डूबा झारखंड, विधानसभा पहुंचे CM हेमंत सोरेन; पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर ढांढ़स बंधाया

July 15, 2026
गढ़वा में विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य वीरों का ‘महा-सम्मान’, उपायुक्त ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झंडी; नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन
Jharkhand

गढ़वा में विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य वीरों का ‘महा-सम्मान’, उपायुक्त ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झंडी; नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन

July 15, 2026
गढ़वा में विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य वीरों का ‘महा-सम्मान’, उपायुक्त ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झंडी; नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन
Jharkhand

गढ़वा में विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य वीरों का ‘महा-सम्मान’, उपायुक्त ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झंडी; नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन

July 15, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन से शोक में डूबा झारखंड, विधानसभा पहुंचे CM हेमंत सोरेन; पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर ढांढ़स बंधाया
  • गढ़वा में विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य वीरों का ‘महा-सम्मान’, उपायुक्त ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झंडी; नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन
  • गढ़वा में विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य वीरों का ‘महा-सम्मान’, उपायुक्त ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झंडी; नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.