Monday, May 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड के डिजिटल योद्धाओं को मिली नई पहचान: पर्यटन मंत्री ने लॉन्च किया ‘इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट पोर्टल’, अब दुनिया देखेगी झारखंड की सादगी और संस्कृति

पतरातू में जुटे राज्य के 80 दिग्गज सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स; अपनी मिट्टी के क्रिएटर्स ही करेंगे पर्यटन स्थलों की वैश्विक ब्रांडिंग

May 11, 2026
in Jharkhand, Top News
झारखंड के डिजिटल योद्धाओं को मिली नई पहचान: पर्यटन मंत्री ने लॉन्च किया ‘इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट पोर्टल’, अब दुनिया देखेगी झारखंड की सादगी और संस्कृति
Share on FacebookShare on Twitter
  • पर्यटन विभाग,झारखंड द्वारा ‘राज्य स्तरीय इन्फ्लुएंसर मीट 2026’ का सफल आयोजन
  • इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट पोर्टल का हुआ शुभारंभ,डिजिटल पर्यटन प्रचार को मिली नई दिशा

=======================
रांची:- पर्यटन मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने पतरातू स्थित होटल पर्यटन विहार में सोमवार को पर्यटन विभाग , झारखंड द्वारा ‘राज्य स्तरीय इन्फ्लुएंसर मीट 2026’ का सफल आयोजन के दौरान कहा कि झारखंड के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के लिए बड़े महानगरों के क्रिएटर्स को आमंत्रित किया जा सकता था, लेकिन झारखंड की असली पहचान, यहाँ की सादगी, संस्कृति और लोकजीवन को सबसे बेहतर ढंग से हमारे अपने राज्य के इन्फ्लुएंसर्स ही प्रस्तुत कर सकते हैं। हमारी कोशिश है कि झारखंड के युवा क्रिएटर्स जब किसी पर्यटन स्थल पर कंटेंट निर्माण करें, तो वे गर्व से कह सकें कि वे झारखंड पर्यटन विभाग के साथ जुड़े हुए हैं। इससे न केवल राज्य की ब्रांडिंग मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय क्रिएटर्स को भी नई पहचान और अवसर प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के विजन एवं पर्यटन मंत्री श्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड के पर्यटन स्थलों, कला-संस्कृति, विरासत एवं स्थानीय खानपान को डिजिटल माध्यमों से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी पहचान दिलाना है।


कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार द्वारा ‘इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट पोर्टल’ का शुभारंभ किया गया। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के कंटेंट क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स को पर्यटन विभाग से औपचारिक रूप से जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। यह पहल डिजिटल क्रिएटर्स एवं पर्यटन विभाग के बीच एक सशक्त एवं संरचित साझेदारी स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इस आयोजन में राज्य के 80 से अधिक प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन संभावनाओं एवं स्थानीय पहचान को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करना है।

कार्यक्रम के दौरान इन्फ्लुएंसर्स के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें पर्यटन प्रचार, डिजिटल स्टोरीटेलिंग, कंटेंट निर्माण एवं झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच तक पहुँचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में विभागीय सचिव श्री मुकेश कुमार, झारखंड पर्यटन विकास निगम (JTDC) के प्रबंध निदेशक श्री प्रेम रंजन, महाप्रबंधक श्री राजीव रंजन सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

portal Link: https://touristtradereg.jharkhand.gov.in/InfluencerSignIn.aspx

 

Related Posts

मण्डल डैम विस्थापितों के पुनर्वास पर ‘सुपर एक्शन’ मोड में गढ़वा DC: मुआवजे से लेकर मूलभूत सुविधाओं तक, अब ग्राउंड पर दिखेगा काम
Jharkhand

मण्डल डैम विस्थापितों के पुनर्वास पर ‘सुपर एक्शन’ मोड में गढ़वा DC: मुआवजे से लेकर मूलभूत सुविधाओं तक, अब ग्राउंड पर दिखेगा काम

May 11, 2026
शिक्षा के मंदिर में अब ‘नो कॉम्प्रोमाइज’: DC गढ़वा का कड़ा अल्टीमेटम—100% हाजिरी के साथ बच्चों का आधार और स्वास्थ्य अपडेट भी जरूरी
Jharkhand

शिक्षा के मंदिर में अब ‘नो कॉम्प्रोमाइज’: DC गढ़वा का कड़ा अल्टीमेटम—100% हाजिरी के साथ बच्चों का आधार और स्वास्थ्य अपडेट भी जरूरी

May 11, 2026
सूखे की चुनौती से निपटने को तैयार झारखंड: बिरसा कृषि विवि में बना ‘कंटीजेंट प्लान’, अब आपदा में भी नहीं डगमगाएगी किसानों की आय
Jharkhand

सूखे की चुनौती से निपटने को तैयार झारखंड: बिरसा कृषि विवि में बना ‘कंटीजेंट प्लान’, अब आपदा में भी नहीं डगमगाएगी किसानों की आय

May 11, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मण्डल डैम विस्थापितों के पुनर्वास पर ‘सुपर एक्शन’ मोड में गढ़वा DC: मुआवजे से लेकर मूलभूत सुविधाओं तक, अब ग्राउंड पर दिखेगा काम
  • शिक्षा के मंदिर में अब ‘नो कॉम्प्रोमाइज’: DC गढ़वा का कड़ा अल्टीमेटम—100% हाजिरी के साथ बच्चों का आधार और स्वास्थ्य अपडेट भी जरूरी
  • सूखे की चुनौती से निपटने को तैयार झारखंड: बिरसा कृषि विवि में बना ‘कंटीजेंट प्लान’, अब आपदा में भी नहीं डगमगाएगी किसानों की आय

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.